Monday, September 7News and Media

Uncategorized

डाॅ गिरीश कुमार सिंह ने ज्वाइन किया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

Uncategorized
  डाॅ गिरीश कुमार सिंह ने ज्वाइन किया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल ने अपनी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया है। अब अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे लंबे समय से असहनीय और जटिल दर्द से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सकेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल से जुड़े डॉ. गिरीश कुमार सिंह, एमडी, डीएम (दर्द प्रबंधन) देश के सर्वप्रथम डीएम दर्द प्रबंधन अति विशिष्ट चिकित्सक हैं। उन्होंने केजीएमयू लखनऊ से एमबीबीएस एवं एमडी तथा एम्स, ऋषिकेश से डीएम दर्द चिकित्सा की उपाधि प्राप्त की है। दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव रह...

मुख्यमंत्री धामी के आवास पर होली के अवसर पर गूंजे ‘आओ दगड़ियो’ और ‘आई डान्ड्यू बसंत’ जैसे पारंपरिक लोकगीत।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के आवास पर होली के अवसर पर गूंजे ‘आओ दगड़ियो’ और ‘आई डान्ड्यू बसंत’ जैसे पारंपरिक लोकगीत।     मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को होली के रंगों की बहार नजर आई। प्रदेश भर से आए लोक कलाकारों और होल्यारों ने अपनी अपनी धुनों से माहौल को उत्सवमय कर दिया। इस दौरान एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार थे तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गाते कुमांउनी होल्यारों की टीम। इन सबके बीच पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली ने भी अपना रंग जमाया। इस दौरान आम और खास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रंग लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री आवास का प्रांगण सोमवार को होली के रंगों में सराबोर नजर आया। इस दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के भी दर्शन हुए। पूर्वाह्न से ही प्रदेश भर के लोक कलाकारों, संस्कृति कर्मियों की टोलियां होली गायन क...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखण्ड की पहचान है और इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखण्ड की पहचान है और इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है     मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के विभिन्न व...

रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में u-cost एवं लक्ष्य सोसायटी के तत्वावधान में विज्ञान दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

Uncategorized
रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में u-cost एवं लक्ष्य सोसायटी के तत्वावधान में विज्ञान दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।     रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया विज्ञान दिवस रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में u-cost एवं लक्ष्य सोसायटी के तत्वावधान में आज बड़े ही उत्साह से विज्ञान दिवस मनाया गया । जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पंकज पंत के निर्देशन में आज के मुख्य अतिथि ज़िलाधिकारी महोदय प्रशांत आर्य (IAS), ITBP डिप्टी कमांडेंट लेखराज राणा (12 वीं वाहिनी), DFO डी. पी. बलोनी( IFS) ,रिव्यू ऑफ़िसर वन एवं पर्यावरण (सचिवालय) किशन असवाल एवं प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ महेंद्र पाल सिंह परमार तथा अन्य प्राद्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । इस वर्ष विज्ञान दिवस का ...

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से बढ़ी पेंशनार्थियों की संख्या — दूरस्थ क्षेत्रों में अभियान जारी रखने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

Uncategorized
  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से बढ़ी पेंशनार्थियों की संख्या — दूरस्थ क्षेत्रों में अभियान जारी रखने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेंशन प्रकरणों का निस्तारण पूर्ण तत्परता और समयबद्धता के साथ किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेंशन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान संचालित किया जाए और वंचित एवं कमजोर वर्गों को योजनाओं से जोड़ने के लिए नवाचार आधारित प्रभावी कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यभर में आयोजित शिविरों का व्यापक सकारात्मक प्र...

श्री महाराज जी ने संगतो का किया आत्मीय स्वागत, दिया दिव्य आशीर्वाद

Uncategorized
श्री महाराज जी ने संगतो का किया आत्मीय स्वागत, दिया दिव्य आशीर्वाद       पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। दर्शनी गेट व श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में पुष्प वर्षा के बीच संगत का जोरदार स्वागत हुआ। श्री महाराज जी ने संगत को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री दरबार साहिब परिसर व निकटवर्ती समूचा क्षेत्र श्री गुरु राम राय जी महाराज के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने जानकार...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गाँव की वह सामूहिक होली, जहाँ न ऊँच-नीच का भेद होता था और न ही छोटे-बड़े का अंतर, सब एक साथ एक रंग में रंग जाते थे

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गाँव की वह सामूहिक होली, जहाँ न ऊँच-नीच का भेद होता था और न ही छोटे-बड़े का अंतर, सब एक साथ एक रंग में रंग जाते थे     काशीपुर नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली एवं भजन गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज होली महोत्सव के माध्यम से आप सभी के बीच आकर इस पावन पर्व को मनाने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए काशीपुर नगर निगम की पूरी टीम को बधाई एवं होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृत...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न आने दी जाए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न आने दी जाए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड तथा हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए | मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न आने दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक असुविधा का सामना न...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास, नगला तराई (रुद्रपुर) में होली पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने सपरिवार उपस्थित होल्यारों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-गुलाल लगाया। आयोजित होली मिलन समारोह में विभिन्न समुदायों की महिलाओं द्वारा हिंदी, कुमाऊंनी, थारू एवं बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री श्री धामी भी होल्यारों के साथ झूमते नजर आए,...

विकास कार्यों में लापरवाही पर मुख्यमंत्री धामी की सख्त चेतावनी – “कार्य समयबद्ध और समन्वय से हों”

Uncategorized
  विकास कार्यों में लापरवाही पर मुख्यमंत्री धामी की सख्त चेतावनी – “कार्य समयबद्ध और समन्वय से हों”   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एफटीआई सभागार, हल्द्वानी में कानून व्यवस्था एवं जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वय के साथ पूरे किए जाएं। *मानव-वन्यजीव संघर्ष पर प्रभावी रोक के निर्देश* मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने सभी संवेदनशील स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए जाने, सोलर फेंसिंग व तारबाड़ प्रणाली को मजबूत करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को ठोस एवं कारगर उपाय अपनाने के लिए कहा, ताकि जनहानि औ...