Monday, September 7News and Media

Uncategorized

राज्यपाल द्वारा में सम्मानित हुई डॉ. आरुषि निशंक, मिला वुमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड – राइजिंग स्टार 2026

Uncategorized
  राज्यपाल द्वारा में सम्मानित हुई डॉ. आरुषि निशंक, मिला वुमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड – राइजिंग स्टार 2026     अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरूषि निशंक को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “वुमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स – राइजिंग स्टार 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (Ret)गुरमीत सिंह द्वारा लोक भवन (राजभवन), देहरादून में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर विशिष्ट अतिथि के तोर पे उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. आरूषि निशंक को सामाजिक सेवा, नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए “सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर” प्रदान किया गया।...

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर चमोली में टैक्सी स्टैंड और खड्ड साइड पर 21 और 82 वाहनों की क्षमता वाली दो नई पार्किंग का निर्माण तेजी से जारी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की पहल पर चमोली में टैक्सी स्टैंड और खड्ड साइड पर 21 और 82 वाहनों की क्षमता वाली दो नई पार्किंग का निर्माण तेजी से जारी       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आवास विभाग के सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जनपद चमोली के गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता के अनुरूप चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और स्...

विधानसभा से धामी का संदेश देवभूमि उत्तराखंड को सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

Uncategorized
  विधानसभा से धामी का संदेश देवभूमि उत्तराखंड को सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार   उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रहा। धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने की दहलीज पर आयोजित यह सत्र न केवल सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का प्रतिबिंब बना, बल्कि सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक नए, आक्रामक और मुखर राजनीतिक अंदाज की भी झलक का साक्षी बना। 9 मार्च से शुरू हुए इस बजट सत्र के दौरान गैरसैंण में सदन की कार्यवाही कुल 41 घंटे 10 मिनट तक चली, जो घंटों के लिहाज से गैरसैंण में अब तक का सबसे लंबा विधानसभा सत्र माना जा रहा है। इस दौरान सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पारित किया गया और कुल 12 विधेयकों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही चार अध्यादेशों को भी सदन ने स्वीकृति प्रदान की। सत्र के दौरान विधानसभा को 50 अल्प ...

उत्तराखंड विधानसभा में विकास की बहस—5 दिन चला सत्र, 41 घंटे 10 मिनट कार्यवाही

Uncategorized
  उत्तराखंड विधानसभा में विकास की बहस—5 दिन चला सत्र, 41 घंटे 10 मिनट कार्यवाही     1.11 लाख करोड़ के Budget पर विधानसभा की मुहर, अनिश्चितकालीन काल के लिए स्थगित हुआ बजट सत्र भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पांचवें व अंतिम दिन शुक्रवार देर रात्रि सदन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट पर मुहर लगा दी। लगातार दो दिन लगभग 11 घंटे बजट पर हुई चर्चा में सत्तापक्ष के 30 और विपक्ष के 13 विधायकों ने भाग लिया देर रात्रि लगभग 12.30 बजे विभागवार बजट के साथ ही विनियोग विधेयक को विधानसभा में बहुमत से पारित किया गया। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। कुल पांच दिन तक चले सत्र में देवभूमि परिवार, जनविश्वास व समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक समेत 11 विधेयक पारित किए गए। संभवतया यह पहला मौका है जब सदन की कार्रवाई दूसरे द...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से पधारे योग साधकों, योगाचार्यों एवं महानुभावों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें इस भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ गंगा की दिव्य आरती में सहभागी बनना तथा विश्वकल्याण हेतु आयोजित पवित्र यज्ञ में आहुति अर्पित करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की पुण्य भूमि से निकली प्राचीन और महान विधा है, जिसे आज विश्वभर के करोड़...

मुख्यमंत्री धामी युवाओं के कौशल विकास और ट्रेनिंग को लेकर गंभीर, योजना का बजट 75 लाख से बढ़ाकर 3.3 करोड़ रुपये किया गया

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी युवाओं के कौशल विकास और ट्रेनिंग को लेकर गंभीर, योजना का बजट 75 लाख से बढ़ाकर 3.3 करोड़ रुपये किया गया     विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत वर्तमान में सिर्फ एक सेंटर है। यह सेंटर वर्ष 2023 से देहरादून में संचालित है। अल्मोड़ा में सेंटर खुलने के बाद इस तरह के सेंटरों की प्रदेश में संख्या दो हो जाएगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2023 से मुख्यमंत्री कौशल उन्ययन एवं वैश्विक रोजगार योजना को शुरू किया है। इसके अंतर्गत देहरादून में पहला लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है, जिसमें विभिन्न भाषाओं का बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यहीं से उनकी नौकरी की व्...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की मजबूत अर्थव्यवस्था, फिस्कल हेल्थ इंडेक्स में हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की मजबूत अर्थव्यवस्था, फिस्कल हेल्थ इंडेक्स में हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में कहा कि उत्तराखण्ड को हाल के वर्षों में वित्तीय प्रबंधन, राजकोषीय अनुशासन तथा सुशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी वित्तीय नीतियों, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा दीर्घकालिक आर्थिक दृष्टि के साथ किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। भराङीसैण (गैरसैण) में विधानसभा सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में नीति आयोग द्वारा प्रकाशित फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 (रिपोर्ट 2023-24) में उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन की सराहना की गई है। इस रिपोर्ट में उत्तराखण्ड को उत्तर-पूर्वी एवं हिमालयी राज्य...

मुख्यमंत्री धामी की जनसुरक्षा प्राथमिकता के बीच डीएम सविन बंसल ने एलपीजी और प्राकृतिक गैस से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय कराया

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की जनसुरक्षा प्राथमिकता के बीच डीएम सविन बंसल ने एलपीजी और प्राकृतिक गैस से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय कराया     जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आयल कंपनियों के पदाधिकारियों एवं गैस एजेंसी के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में घरेलू एवं व्यवसायिक गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी प्रतिदिन आपदा कन्ट्रोलरूम में आयल कम्पनियों के प्रतिनिधियों सहित प्रतिदिन 1 घंटा बैठकर वितरण/स्टॉक बैकलॉग की सूचना तथा एलपीजी गैस सम्बन्धी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एलपीज...

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के तहत जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण के प्रयासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ पार्किंग, सामुदायिक भवनों के निर्माण, विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास आदि के लिए 44.64 करोड़ की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा नेशनल लैंडस्लाइड रिस्क मिटीगेशन प्रोग्राम (एनएलआरएमपी) विषयक कार्यशाला में एनडीएमए द्वारा सम्भावित जोखिम संवेदनशील भू-स्खलन क्षेत्रों के न्यूनीकरण हेतु प्रथम किश्त के रूप में ₹ 1.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न...

किडनी रोगों से बचाव को लेकर इन्दिरेश अस्पताल की जागरूकता मुहिम, डॉक्टरों ने दिया स्वास्थ्य संदेश

Uncategorized
किडनी रोगों से बचाव को लेकर इन्दिरेश अस्पताल की जागरूकता मुहिम, डॉक्टरों ने दिया स्वास्थ्य संदेश       देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जागरूकता रैली एवम् एक सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 200 डाॅक्टरों एवम् स्टाफ ने किडनी जागरुकता रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। हर वर्ष मार्च माह के द्वितीय गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 12 मार्च को दुनियाभर मंे विश्व किडनी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रैली में शामिल सभी लोगांे ने जनजागरूकता के माध्यम से किडनी बचाने का संकल्प लिया। किडनी रोगों से बचाव एवम् रोकथाम विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर ...