Monday, September 7News and Media

Uncategorized

जन सुरक्षा पर फोकसः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति ने प्रस्ताव किए अनुमोदित

Uncategorized
  जन सुरक्षा पर फोकसः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति ने प्रस्ताव किए अनुमोदित   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में प्रस्तावित सुरक्षात्मक कार्यों को आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत सर्शत अनुमोदित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्य सुधारात्मक प्रकृति के होते हैं, जिन्हें जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त नदियों के चैनलाइजेशन और ड्रेजिंग से संबंधित प्रस्तावों को समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही विभागों को निर्देशित किया गया कि जनहित से ज...

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि “एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं

Uncategorized
  कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि “एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं   देहरादून। खादी एवं ग्रामोद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे भरत चौधरी का परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान श्री...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड में संचालित विशिष्ट पहलों एवं प्रमुख सुधारों की भी विस्तृत जानकारी दी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड में संचालित विशिष्ट पहलों एवं प्रमुख सुधारों की भी विस्तृत जानकारी दी         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आगमन का भी निमंत्रण प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका, बद्री गाय का घी के साथ ही राज्य के अलग- अलग जिलों से मंगाई पांच प्रकार की राजमा और शहद भेंट किए। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुम्भ-2027 के लिए...

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस पुरे घटनाक्रम पर पुलिस को सब कुछ बताया

Uncategorized
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस पुरे घटनाक्रम पर पुलिस को सब कुछ बताया डॉक्टर तन्वी मौत मामला: आत्महत्या या कुछ और? कई सवालों के बीच निष्पक्ष जांच की मांग देहरादून। Shri Guru Ram Rai Institute of Medical & Health Sciences की पीजी डॉक्टर तन्वी की संदिग्ध मौत अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए विस्तृत और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी हुई है? उठ रहे बड़े सवाल क्या डॉक्टर तन्वी की मौत आत्महत्या है या हत्या? आत्महत्या से पहले कोई लिखित शिकायत क्यों नहीं की गई? कोई सुसाइड नोट क्यों नहीं मिला? मात्र 2 महीने बाद पीजी पूरा कर एसआरशिप शुरू करने वाली तन्वी ऐसा कदम क्यों उठाती? घटनाक्रम पर संदेह बताया जा रहा है कि तन्वी की अंतिम ड्यूटी जनरल ड्यूटी थी। सुबह करीब...

लेखक गाँव पहुँची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल—कहा, अद्भुत और अविश्वसनीय है यह परिकल्पना

Uncategorized
  लेखक गाँव पहुँची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल—कहा, अद्भुत और अविश्वसनीय है यह परिकल्पना   गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आज लेखक गांव में आगमन हुआ। उन्होंने नरसिंह देवता के मंदिर में दर्शन के पश्चात नालंदा पुस्तकालय का भ्रमण किया तथा नालंदा पुस्तकालय में अध्यनशील छात्रों लेखकों एवं अन्य साहित्य प्रेमियों से संवाद किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं लेखक गाँव के संरक्षक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों—कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र रावत, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, डॉ. जयपाल सिंह, लेखक गाँव की निदेशक विदुषी निशंक, पद्मश्री डॉ. माधुरी बर्थवाल, पद्मश्री डॉ. आर.के. जैन एवं पद्मश्री डॉ. संजय शर्मा—ने पुष्पगुच्छ भ...

धामी सरकार की पहल: 73 किलोमीटर लंबी ई-बीआरटीएस प्रणाली और आधुनिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से तीनों शहरों के बीच आवागमन होगा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक

Uncategorized
  धामी सरकार की पहल: 73 किलोमीटर लंबी ई-बीआरटीएस प्रणाली और आधुनिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से तीनों शहरों के बीच आवागमन होगा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड में आधुनिक और सुदृढ़ आधारभूत ढांचे के निर्माण की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक, पर्यटन और प्रशासनिक कॉरिडोर, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए कॉम्प्रीहेन्सिव मोबिलिटी प्लान (CMP)-2024 पर उच्चस्तरीय मंथन किया गया। आवास सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक राज्य सचिवालय में आयोजित हुई, जिसमें इस पूरे कॉरिडोर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। ...

मंत्री गणेश जोशी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं       कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर कुलड़ी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, उनके पांव पखारे, आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। इसके साथ ही कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है, जो हमें नारी शक्ति के सम्मान और आदर का संदेश देता है। उन्होंन...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान में UDAN योजना के अंतर्गत 6 हवाई मार्गों पर उड़ानों का नियमित संचालन किया जा रहा है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान में UDAN योजना के अंतर्गत 6 हवाई मार्गों पर उड़ानों का नियमित संचालन किया जा रहा है         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरु होने से पिथौरागढ़ - देहरादून का सफर एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह विमान सेवा सामरिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा करना केवल विशिष्ट और सम्पन्न वर्ग के लोगों के लिए ही संभव माना जाता था। परंतु आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई चप्पल पहनने वाला आम नागरिक भी हवाई यात्रा कर सकता है। प्र...

धामी कैबिनेट का निर्णय : वन विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद हेतु न्यूनतम सेवा अवधि 25 वर्ष से घटाकर 22 वर्ष की गई

Uncategorized
धामी कैबिनेट का निर्णय : वन विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद हेतु न्यूनतम सेवा अवधि 25 वर्ष से घटाकर 22 वर्ष की गई     *कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय* 1. लोक निर्माण विभाग के एडीबी (एशियाई विकास बैंक) समर्थित पुल सुधार परियोजना उत्तराखण्ड के तहत ली गई कंसलटेंसी के 01 करोड़ से ऊपर की धनराशि के टेण्डर को मंत्रीमण्डल द्वारा दिया गया अनुमोदन। 2. न्याय विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में सेवारत न्याययिक अधिकारियों को वाहन क्रय करने हेतु नाॅमिनल इंटरेस्ट रेट पर 10 लाख रूपये तक साॅफ्ट लोन की सुविधा अनुमान्य किये जाने का कैबिनेट द्वारा किया गया अनुमोदन। इसके तहत इंटरेस्ट रेट इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए 4 प्रतिशत तथा अन्य वाहनों के लिए 5 प्रतिशत है। 3. वन विभाग के अन्तर्गत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद हेतु न्यूनतम सेवा 25 वर्ष का प्राविधान था, जिसे कार्मिक विभा...

श्रीमहंत देवेंद्रदास जी महाराज के मार्गदर्शन में प्राचीन सिद्धपीठ बना श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र

Uncategorized
  श्रीमहंत देवेंद्रदास जी महाराज के मार्गदर्शन में प्राचीन सिद्धपीठ बना श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र   देहरादून के राजपुर की शांत वादियों में, प्रकृति की गोद में जगत जननी माँ अंबिका देवी का प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर स्थित है. इस मंदिर का संचालन श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्री झंडा साहिब दरबार द्वारा किया जाता है. हर वर्ष नवरात्री पर इस पावन स्थल पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है इस वर्ष 26 मार्च गुरुवार को लोक गायक मंगलेश डंगवाल जगत जननी महामाई माँ अम्बिका का जागरण करेंगे. 27 मार्च शुक्रवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी श्री दरबार साहिब मेला अधिकारी श्री विजय गुलाटी ने दी. उन्होंने इस स्थल का ऐतिहासिक पक्ष बताते हुये कहा कि यह पावन स्थल, केवल एक मंदिर नहीं… बल्कि आस्था, तपस्या और दिव्यता का जीवंत प्रतीक है। लगभग 150 वर्ष पूर्व, श्री गुरु रा...