बोलता है वोटर धामी के खिलाफ सुनियोजित खेल, पीछे वही लोग जिनके हितों पर सरकार ने लगाई लगाम
बोलता है वोटर धामी के खिलाफ सुनियोजित खेल, पीछे वही लोग जिनके हितों पर सरकार ने लगाई लगाम
भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नाम से एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है। इस पत्र को आधार बनाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री और सरकार पर निशाना साधा। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पत्र वास्तव में अरविंद पांडे ने लिखा है या नहीं, या फिर यह किसी तरह का फर्जी या एआई जनरेटेड दस्तावेज है।
इस पूरे विवाद में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है अरविंद पांडे की चुप्पी। जिस पत्र को लेकर इतना बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया, उस पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे विपक्ष को हमलावर होने का मौका मिला है, वहीं राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
...
