Thursday, November 5News and Media

Uncategorized

युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करने को प्रेरित किया

युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करने को प्रेरित किया

Uncategorized
युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करने को प्रेरित किया मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करने को प्रेरित किया दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं दिनांक 10 से 12 जनवरी के मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थीं। उक्त दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी तथा विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 72 सदस्यीय दल में 40 महिला ...
देहरादून- मसूरी ट्रैक :  ट्रैक के नेचुरल लुक को बरकरार रखते हुए बेसिक सुविधाएं विकसित करने के एमडीडीए को दिए निर्देश

देहरादून- मसूरी ट्रैक : ट्रैक के नेचुरल लुक को बरकरार रखते हुए बेसिक सुविधाएं विकसित करने के एमडीडीए को दिए निर्देश

Uncategorized
देहरादून- मसूरी ट्रैक : ट्रैक के नेचुरल लुक को बरकरार रखते हुए बेसिक सुविधाएं विकसित करने के एमडीडीए को दिए निर्देश सीएम धामी ने किया देहरादून- मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल निरीक्षण ट्रैक के नेचुरल लुक को बरकरार रखते हुए बेसिक सुविधाएं विकसित करने के एमडीडीए को दिए निर्देश कहा - राज्य में स्थित दूसरे ट्रैक रूट में भी किया जाएगा सुधार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से मसूरी ट्रैक रूट का पैदल निरीक्षण करते हुए इस मार्ग पर बेसिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि ट्रैक के नैचुरल लुक को बरकरार रखते हुए इस मार्ग पर देश - विदेश से आने वाले ट्रैकर्स, टूरिस्ट और आम - जनमानस को बैठने, खाने - पीने, शौचालय इत्यादि की बेसिक सुविधाएं डेवलप की जाए। बेहतर स्वच्छता, रूट मार्गदर्शन हेतु आकर्षक साइनेज और रेलिंग लगाई जाए। इसके साथ ही सुर...
सिख समाज के लोगों ने विकास शर्मा  का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी

सिख समाज के लोगों ने विकास शर्मा का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी

Uncategorized
सिख समाज के लोगों ने विकास शर्मा का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा की जीत के लिए शहर के मुख्य गुरूद्वारा श्री गोल मार्केट में प्रबंध कमेटी की ओर से अरदास की गयी। साथ ही सिख समाज के लोगों ने विकास शर्मा का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी। जनसंपर्क के दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा गुरूद्वारा गोल मार्केेट पहुंचे यहां उनका गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के नेतृत्व में सिख समाज के गणमान्य लोगों ने स्वागत करते उन्हें सम्मानित किया और जीत के अग्रिम बधाई दी। साथ ही विकास शर्मा की जीत के लिए गुरूद्वारा में अरदास भी कराई गयी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने सिख समाज के हित में कई बड़े फैसले लिये हैं, उन्होंने कहा कि तराई को आबाद करने में सिख समाज का बहुत ब...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून, 29 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के वार्ड 08 सालावाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 80 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 117वां और इस साल 9वां और आखिरी संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संविधान को विरासत से जोड़ने के लिए बनी वेबसाइट, महाकुंभ की विशेषताएं, फिल्म जगत की कई महान हस्तियां राज कपूर और रफी साहब को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज का जिक्र और बस्तर में हुए अनूठे ओलंपिक के बारे में भी बताया और देश वासियों को नए साल की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधान...
इस योजना की वजह से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज, समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं।

इस योजना की वजह से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज, समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं।

Uncategorized
इस योजना की वजह से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज, समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 117वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोगों को हमेशा नई प्रेरणा देने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश में हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। फिल्म और मनोरंजन उद्योग भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयुर्वेद, भाषा, संगीत और कला के क्षेत्र में भारत वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बना रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में भारत में 2015 से 2023 के बीच मलेरिया के मामलों और इससे होने वाली मौतों में 80 प...
भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के 5 सबसे अच्छे शहरों में देहरादून को भी शामिल किया गया है।

भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के 5 सबसे अच्छे शहरों में देहरादून को भी शामिल किया गया है।

Uncategorized
भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के 5 सबसे अच्छे शहरों में देहरादून को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कनक चौक, देहरादून में 188.07 करोड़ की कुल 74 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 111.22 करोड़ की लागत के 36 लोकर्पण कार्य और 76.85 करोड़ के 38 शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। इसके तहत देहरादून के चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण, लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग का शिलान्यास कार्य भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहनों का फ्लैग ऑफ एवं जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्व...
डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रही है : जोशी

डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रही है : जोशी

Uncategorized
डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रही है : जोशी देहरादून, 20 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के पथरिया पीर नीलकंठ विहार में विधायक निधि से स्वीकृत वार्ड 11 विजय कॉलोनी में ₹38 लाख से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा लगभग ₹18 लाख से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यों में सी.सी सड़क, पुश्ता निर्माण, सुरक्षा दीवार आदि विकास कार्यों शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रह...
देहरादून निवासी 49वीं बटालियन आईटीबीपी के जवान सुनील नाथ गोस्वामी के वीरगति प्राप्त होने पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून निवासी 49वीं बटालियन आईटीबीपी के जवान सुनील नाथ गोस्वामी के वीरगति प्राप्त होने पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Uncategorized
देहरादून निवासी 49वीं बटालियन आईटीबीपी के जवान सुनील नाथ गोस्वामी के वीरगति प्राप्त होने पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया और परिवार जनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून निवासी और वर्तमान में अरूणांचल प्रदेश के मणिपुण में तैनात 49वीं बटालियन आईटीबीपी के जवान सुनील नाथ गोस्वामी के वीरगति प्राप्त होने पर उनके निजी आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया और परिवार जनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। गौरतलब है कि आईटीबीपी के जवान सुनील नाथ गोस्वामी (54) वर्ष मणिपुर म...
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले आगामी अर्द्धकुंभ के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाए। यह बड़ा आयोजन होता है, इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अभी से हर क्षेत्र में कार्य किये जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले आगामी अर्द्धकुंभ के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाए। यह बड़ा आयोजन होता है, इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अभी से हर क्षेत्र में कार्य किये जाएं

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले आगामी अर्द्धकुंभ के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाए। यह बड़ा आयोजन होता है, इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अभी से हर क्षेत्र में कार्य किये जाएं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए कहा कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जीएमवीएन के होटलों में किराये पर 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीतकालीन यात्रा स्थलों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इस यात्रा के लिए विभिन्न माध्यमों से विभिन्न राज्यों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में भी गेम चेंजर साबित होगी। पंच बद्री और पंच केदार के साथ ही शीतकालीन यात्रा प...
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता वाली और सुगम हों

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता वाली और सुगम हों

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता वाली और सुगम हों उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी तैयारियां बेहतर व्यवस्थाओं के साथ पूर्ण की जाएं। राष्ट्रीय खेल का आयोजन प्रदेश के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह प्रदेश की खेल संस्कृति और विकास को प्रोत्साहन देने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। राष्ट्रीय खेल उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में भी स्थापित करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गांधी अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता वाली और सुगम हों। नेशनल गेम्स के सफल आयोजन के ...