Sunday, September 6News and Media

Uncategorized

सीएम धामी ने किया सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान

Uncategorized
सीएम धामी ने किया सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान देहरादून। श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर में सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान हुआ। उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर पहुँचे। स्कूल परिवार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया। अपने बीच सूबे के मुखिया को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री धामी ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की ओर से शिक्षा एवम् बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती सहाना रहमान, समस्त शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ राज्यसभा सांसद श्र...

मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशीलता और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की तत्परता से कुछ ही घंटों में जरूरतमंद महिला को मिली मदद

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशीलता और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की तत्परता से कुछ ही घंटों में जरूरतमंद महिला को मिली मदद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली में जनता की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना भी प्राथमिकता में है। सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री के ‘त्वरित एक्शन’ मॉडल की ऐसी ही तस्वीर सामने आई, जहां सुबह मुख्यमंत्री के सामने रखी गई एक महिला की समस्या का शाम तक समाधान हो गया।   शिविर में स्थानीय निवासी श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह जूट बैग बनाकर स्वरोजगार के जरिए अपने परिवार की आजीविका मजबूत करना चाहती हैं, लेकिन सिलाई मशीन नहीं होने के कारण उनका प्रयास आगे नहीं बढ़ पा रहा है।   मुख्यमंत्री पुष्कर ...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर जुटे 100 से अधिक चिकित्सक, आधुनिक कैंसर सर्जरी पर हुआ मंथन

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर जुटे 100 से अधिक चिकित्सक, आधुनिक कैंसर सर्जरी पर हुआ मंथन     देहरादून। नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस (15 जुलाई) के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में “स्पेक्ट्रम ऑफ ऑन्को-रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरीज” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक चिकित्सकों ने सहभागिता कर कैंसर शल्य चिकित्सा के उपरांत पुनर्निर्माण संबंधी आधुनिक तकनीकों एवं वैश्विक शोध उपलब्धियों पर विचार-विमर्श किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विपिन बर्थवाल, निदेशक, ऑन्को-रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, मैक्स इंस्टीट्यूट आॅफ कैंसर केयर, वैशाली, गाजियाबाद, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. अनिल मलिक, मुख्य च...

मुख्यमंत्री धामी के डिजिटल उत्तराखंड विजन को साकार करने में जुटे जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ई-ऑफिस प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के डिजिटल उत्तराखंड विजन को साकार करने में जुटे जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ई-ऑफिस प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर       जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के लगभग सभी शासकीय कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है तथा अधिकांश विभागों में पत्रावलियों का डिजिटल माध्यम से निस्तारण किया जा रहा है। ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्यों की ऑनलाइन...

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज आयोजित राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के रोजगार, वन संरक्षण तथा सुशासन को गति देने वाले अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया।   *पिथौरागढ़ में सीमान्त प्रौद्योगिकी संस्थान के विस्तार के लिए 14.857 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को मंजूरी* एआईसीटीई मानकों के अनुरूप पिथौरागढ़ के मढ़धुरा स्थित निर्माणाधीन नन्हीं परी सीमान्त प्रौद्योगिकी संस्थान के समुचित विकास के लिए कुल 14.857 हेक्टेयर भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया। इससे शैक्षणिक भवन, छात्रावास, फैकल्टी आवास, खेल परिसर, ऑडिटोरियम तथा...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है, बल्कि इससे राज्य सरकार और आम नागरिक के मध्य प्रभावी समन्वय भी बना है। इस आयोजन के तहत 09 जुलाई, 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों की प्रगति से स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार जन-कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी एवं वास्तविक परिणाम देने में सफल रही है।   प्रदेश के सभी जनपदों में 04 से 09 जुलाई, 2026 तक कुल 73 जनसेवा शिविरों का आयोजन क...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' तथा 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविरों, जनसमस्या निवारण शिविरों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन ने गांव-गांव पहुंचकर आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया तथा प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की।     प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, उद्योग, स्वरोजगार, समाज कल्याण, महिला ...

मुख्यमंत्री धामी ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बैंकों से आम लोगों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों तक ऋण की पहुंच आसान बनाने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने राज्य में ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी जनपदों में कम ऋण-जमा अनुपात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि इन जिलों में नियमित रूप शिविर लगाए जाएं। जिला प्रशासन, ...

उत्तराखंड के पहाड़ों में भोजन नली के कैंसर के बढ़ते खतरे पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का बड़ा अभियान, डॉ. पंकज गर्ग, डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. निशांत सिन्हा और विशेषज्ञों की टीम करेगी शोध, रोकथाम और आधुनिक उपचार की नई राह तैयार

Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड के पहाड़ों में भोजन नली के कैंसर के बढ़ते खतरे पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का बड़ा अभियान, डॉ. पंकज गर्ग, डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. निशांत सिन्हा और विशेषज्ञों की टीम करेगी शोध, रोकथाम और आधुनिक उपचार की नई राह तैयार उत्तराखण्ड के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों से भोजन नली अर्थात् इसोफेगस के कैंसर से पीड़ित मरीज उपचार के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग में पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में दिखाई दे रहे रुझानों को वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग ने इस विषय पर व्यापक शोध शुरू करने का निर्णय लिया है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य यह जानना होगा कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों में भोजन नली के कैंसर के पीछे तम्बाकू, धूम्रपान, शराब का सेवन, अत्यधिक गर्म चाय, भोजन या अन्य पेय पदार्थों का नियमित सेवन, फल एवं सब्जियों की कमी, पोषण संबंधी असं...

धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, उत्तराखंड अब पूर्ण साक्षर राज्यों की सूची में

Uncategorized
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, उत्तराखंड अब पूर्ण साक्षर राज्यों की सूची में     देहरादून। उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। नई शिक्षा नीति-2020 और उल्लास (ULLAS) नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के बाद भारत सरकार के निर्धारित सभी मानकों को पूरा करते हुए 8 जुलाई 2026 को राज्यपाल की स्वीकृति के साथ उत्तराखंड को आधिकारिक रूप से पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।   इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है। इससे पहले केवल मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम को पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा प्राप्त था। अब उत्तराखंड भी इस गौरवशाली सूची में शामिल हो गया है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को पूर...