Friday, November 6News and Media

बोलता वोटर

प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता कार्यक्रम सराहनीय है

प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता कार्यक्रम सराहनीय है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता कार्यक्रम सराहनीय है द्वारीखाल विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुम्भ 2024 का प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने किया शुभारम्भ विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत डाडामण्डी खेल मैदान में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुम्भ 2024 का प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राण ने दीप प्रज्जवलित कर क्रीडा प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया। आज डाडामण्डी पंहुचने पर खेलप्रेमियों जन प्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों ने फूल मालाओं एवं वाद्य यन्त्रों से राणा का स्वागत किया। क्रीडा प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग बालक बालिकाओं द्वारा कबडडी, खो-खो, वालीवाल एथलेक्टिस में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में केवल 14 साल से 17 साल तक के बालक बालिकाएं ही प्रतिभाग कर सकती हैं। विकासखण्ड के युवा कल्याण प्रारद विभाग के युवा कल्याण अधिकारी स...
उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद में फसाड नीति लागू की गई

उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद में फसाड नीति लागू की गई

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद में फसाड नीति लागू की गई आज प्रेमचन्द अग्रवाल, मा0 मंत्री, आवास/मा0 अध्यक्ष, उडा की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) की 19वीं बोर्ड बैठक राज्य प्राधिकरण के सभागार में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण की 19वीं बोर्ड बैठक में प्राधिकरण की 18वीं बोर्ड बैठक के अनुपालन सहित प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट, राज्य स्तर पर आवास मांग सर्वेक्षण, श्रीनगर के समीप बेलकेदार एवं बेलकण्डी मार्ग के साथ लगे क्षेत्र में नवीन टाउनशिप विकसित किये जाने, प्राधिकरण में स्वास्थ्य योजना को लागू किये जाने के प्रकरण प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर मा0 मंत्री आवास द्वारा निर्देश दिये गये कि गढ़वाल मण्ड़ल सहित कुमाऊँ मण्ड़ल में नवीन टाउनशिप विकसित किये जाने हेतु भूमि का चिन्हित किया जाय। मा0 मंत्री ने कहा कि राज्य स्तर पर आवास मांग सर्वेक्षण विस्तृत र...
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर रेसकोर्स में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए बनाए गए क्यू आर स्कैनर का शुभारंभ भी किया। यह स्कैनर देहरादून नगर निगम के अंतर्गत लगी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट खराब होने पर कोई भी व्यक्ति इसे स्कैन कर शिकायत दर्ज कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के मार्चुला में बस हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में आज प्रदेशभर में स्वच्छता और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की...
उत्तराखंड के प्रवासियों के पास न केवल अनुभव और संसाधन हैं बल्कि अपनी मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम भी है।

उत्तराखंड के प्रवासियों के पास न केवल अनुभव और संसाधन हैं बल्कि अपनी मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम भी है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखंड के प्रवासियों के पास न केवल अनुभव और संसाधन हैं बल्कि अपनी मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम भी है। * मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के दून विश्वविद्यालय में आयोजित “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन” में सभी प्रवासी उत्तराखंडियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस विशेष सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना और उनके साथ संवाद स्थापित करना था। सम्मेलन के दौरान दो प्रमुख सत्रों का आयोजन हुआ, जिनमें राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, निवेश के अवसर और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। *प्रथम सत्र: उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और पर्यटन में निवेश की संभावनाएँ* प्रथम सत्र में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र के योगदान और विभिन्न निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श हुआ। इस सत्र की कोऑर...
उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 के अंतर्गत क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के प्रोडक्शन में किए गए व्यय का 50% तक या अधिकतम 2 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी,

उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 के अंतर्गत क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के प्रोडक्शन में किए गए व्यय का 50% तक या अधिकतम 2 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी,

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 के अंतर्गत क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के प्रोडक्शन में किए गए व्यय का 50% तक या अधिकतम 2 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी, देहरादून। दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के दौरान उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, कला, एवं फिल्मों को बढ़ावा देने पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड को फिल्म शूटिंग के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के CEO और महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने इस दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राज्य में कई आकर्षक फिल्म शूटिंग स्थल हैं, जो देश और दुनिया के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर सकते हैं। *उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024: क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों को मिलेगी 50% तक सब्सिडी* ...
1 वर्ष में बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत कम हुई है : धामी

1 वर्ष में बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत कम हुई है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
1 वर्ष में बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत कम हुई है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन“ में सभी प्रवासी उत्तराखंड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अल्मोड़ा जनपद में बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की माटी से जुड़े हुए प्रवासियों ने शिक्षा, अनुसंधान, ब्यूरोक्रेसी, फिल्म निर्माण, उद्योग, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान उत्तराखंड से हैं। भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस श्री विपिन रावत भी इसी भूमि से थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति अपने आप में विशिष्ट है। हमार...
उत्तराखंड ने लंदन में अपनी संस्कृति और पर्यटन को प्रदर्शित किया

उत्तराखंड ने लंदन में अपनी संस्कृति और पर्यटन को प्रदर्शित किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखंड ने लंदन में अपनी संस्कृति और पर्यटन को प्रदर्शित किया एक्सेल लंदन में शुरू तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी प्रतिभाग किया। लंदन में शुरू हुए तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में गुरुवार को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के साथ-साथ राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में उत्तराखंड ने भी अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान श्री महाराज ने लंदन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम कुमार दोराईस्वामी एवं केंद्रीय पर्यटन पर्यटन मंत्रालय की महानिदेशक मुग्धा सिन्हा की उपस्थिति में भारत मंडपम में बने "अतुल्य भारत" स्टॉल का शुभारंभ भी किया। भारत मंडपम में उत्तराखंड सहित देश के अनेक राज्यों की संस्कृति और पर्यटन को दर्शाते हुए अनेक स्टॉल लोगो...
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का प्रयास रंग लाया  लखनऊ स्थित बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार करेगी एक करोड़ की धनराशि खर्च

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का प्रयास रंग लाया लखनऊ स्थित बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार करेगी एक करोड़ की धनराशि खर्च

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का प्रयास रंग लाया लखनऊ स्थित बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार करेगी एक करोड़ की धनराशि खर्च श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन लखनऊ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार एक करोड़ की धनराशि खर्च करेगी। इस सन्दर्भ में उप्र पर्यटन द्वारा बीकेटीसी को पत्र प्रेषित किया गया है। श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में सहयोग देने के लिए बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि लखनऊ के अमीनाबाद में बीकेटीसी के स्वामित्व वाला एक प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर और भवन इत्यादि हैं। वर्षों से इनकी समुचित देखरेख नहीं होने के कारण ये जीर्णशीर्ण स्थिति में पहुंच गए हैं। विगत वर्ष बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उप्र के मुख्यमंत्री ...
उत्तराखण्ड निवास के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है : धामी

उत्तराखण्ड निवास के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखण्ड निवास के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है : धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड निवास के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड निवास के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। श्रमिकों की रात दिन की मेहनत एंव उनके अथक परिश्रम से हम उत्तराखण्ड निवास का लोकार्पण कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा श्रमिकों का समर्पण भाव से ही हम निर्माण कार्य को तय समय में पूरा कर पाए हैं। सम्मानित होने पर श्रमिकों ने भी मुख्यमं...
धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा पत्रावली तैयार कर शीघ्र करें प्रस्तुत

धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा पत्रावली तैयार कर शीघ्र करें प्रस्तुत

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा पत्रावली तैयार कर शीघ्र करें प्रस्तुत उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत पीपीपी मोड (लोक निजी सहभागित़) में संचालित रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर सहित आधा दर्जन चिकित्सा इकाईयों का अनुबंध समाप्त कर सरकार शीघ्र ही अपने नियंत्रण में लेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने विश्व बैंक द्वारा पोषित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत पीपीपी मोड़ में संचालित सभी नौ चिकित्सा इकाईयों को वापस लेने का निर्णय लिया है। जिसके क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित जिला चिकित्सालय बौराड़ी सहित दो अन्य चिकित्सा इकाईयों बिलकेश्वर व देवप्रयाग को हाल ही में वापस ...