Friday, November 6News and Media

बोलता वोटर

आशा नौटियाल जी ने हमेशा स्व. शैला रानी जी के साथ मिलकर इस क्षेत्र की सेवा की है

आशा नौटियाल जी ने हमेशा स्व. शैला रानी जी के साथ मिलकर इस क्षेत्र की सेवा की है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
आशा नौटियाल जी ने हमेशा स्व. शैला रानी जी के साथ मिलकर इस क्षेत्र की सेवा की है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चोपता (तल्ला नागपुर) रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा आशा जी ने तीन दशक से भी अधिक समय से इस क्षेत्र की सेवा की है। उन्होंने हमेशा इस क्षेत्र को आगे बढ़ाया है। आशा नौटियाल जी ने हमेशा स्व. शैला रानी जी के साथ मिलकर इस क्षेत्र की सेवा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। उन्होंने इस बात को उत्तराखंड की दिशा और द...
आशा नौटियाल  ने हमेशा क्षेत्र की सेवा करते हुए यहां बेहतर से बेहतर विकास कार्य किए हैं : मुख्यमंत्री धामी

आशा नौटियाल ने हमेशा क्षेत्र की सेवा करते हुए यहां बेहतर से बेहतर विकास कार्य किए हैं : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
आशा नौटियाल ने हमेशा क्षेत्र की सेवा करते हुए यहां बेहतर से बेहतर विकास कार्य किए हैं : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चन्द्रनगर, रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं, जो देवी देवताओं की पवित्र भूमि में आया हूं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी ने हमेशा क्षेत्र की सेवा करते हुए यहां बेहतर से बेहतर विकास कार्य किए हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए हमने स्व. शैला रानी जी के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने कहा शैला रानी जी ...
योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को कारोबार शुरू करने के लिए दी जाती है बिना गारंटी के ऋण सुविधा

योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को कारोबार शुरू करने के लिए दी जाती है बिना गारंटी के ऋण सुविधा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को कारोबार शुरू करने के लिए दी जाती है बिना गारंटी के ऋण सुविधा सड़क किनारे रेहड़ी ठेली लगाकर आजीविका कमाने वाले हजारों छोटे कारोबारियों के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत उत्तराखंड ने शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करते हुए, 40 हजार से अधिक छोटे व्यापारियों को कारोबार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, मुख्य रूप से कोविड काल में प्रभावित छोटे कारोबारियों को फिर से स्वरोजगार में मदद के लिए प्रांरभ की गई थी। उत्तराखंड में शहरी विकास विभाग इस योजना के लिए नोडल एजेंसी की भूमिका निभाता है। योजना के तहत छोटे कारोबारियों को बिना किसी गारंटी के सुगम ऋण अवधि में कार्यशील पूंजी के रुप में प्रथम चरण में 10 हजार, दूसरे ...
आचार्य संजय प्रसाद बोले दिल्ली में केदारनाथ नाम से मंदिर बनाये जाने का कोई मामला वर्तमान में है ही नहीं केवल च राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं

आचार्य संजय प्रसाद बोले दिल्ली में केदारनाथ नाम से मंदिर बनाये जाने का कोई मामला वर्तमान में है ही नहीं केवल च राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
आचार्य संजय प्रसाद बोले दिल्ली में केदारनाथ नाम से मंदिर बनाये जाने का कोई मामला वर्तमान में है ही नहीं केवल च राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं केदारनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के बीच विपक्ष द्वारा दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाए जाने के पुराने मामले को दिए जा रहे तूल का जवाब स्वयं तीर्थ पुरोहितों ने दिया है। श्री केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ा कानून बनाया जिसके लिए वे सदैव उनके आभारी रहेंगे। केदार सभा के अध्यक्ष श्री राजकुमार तिवारी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के नाम से दिल्ली में कुछ समय पूर्व जो केदारनाथ ट्रस्ट बना था। उस मामले में तब तीर्थ पुरोहितों की मुख्यमंत्री जी से वार्ता हुई थी जिसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने...
ईमानदारी का ढंका पीटने वाले कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल बताये कि आपके समय इन कर्मचारियों की नियुक्ति किस नियम के तहत हुयी थी ?

ईमानदारी का ढंका पीटने वाले कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल बताये कि आपके समय इन कर्मचारियों की नियुक्ति किस नियम के तहत हुयी थी ?

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
ईमानदारी का ढंका पीटने वाले कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल बताये कि आपके समय इन कर्मचारियों की नियुक्ति किस नियम के तहत हुयी थी ? बद्रीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के कार्यकाल में हुयी वित्तीय अनियमितताओं की जांच आख्या पर आधारित कुछ प्रमुख बिंदु - सचिव, संस्कृति व धर्मस्व, उत्तराखंड शासन ने 11 जुलाई, 2022 को आयुक्त, गढ़वाल को पत्र लिख कर मा.मंत्री, स्वास्थ्य व शिक्षा के पत्र के क्रम में श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के कार्यकाल के कुछ प्रकरणों की जांच कर आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शासन के निर्देशों के क्रम में आयुक्त, गढ़वाल ने 17 अगस्त, 2022 को प्रकरण की जांच हेतु निम्नवत एक समिति गठित की - 1 - अपर आयुक्त (प्रशासन), गढ़वाल मंडल। 2 - अपर जिलाधिकारी, चमोली। 3 - अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्...
केंद्र एवं राज्य सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : गणेश जोशी।

केंद्र एवं राज्य सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : गणेश जोशी।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
केंद्र एवं राज्य सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : गणेश जोशी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आज अगस्त्यमुनि के सन ग्राम पंचायत, दरम्वाड़ी, स्यूंड ग्राम पंचायत, चौकी वर्सिल गांव में सूक्ष्म सभाएं और जनसंपर्क कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि दुर्भाग्यवंश हमें इस उप चुनाव में जाना पड़ा स्व. विधायक शैला रानी रावत जी हमेशा ही अपने क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रही। उन्होंने कहा कि स्व.शैला रानी रावत कि आकांक्षाओं और कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए केदारनाथ से भाजपा ने आशा नौटियाल को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शैला रानी रावत के प्रत...
बाबा केदार की पावन भूमि पर कमल खिलना तय – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

बाबा केदार की पावन भूमि पर कमल खिलना तय – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
बाबा केदार की पावन भूमि पर कमल खिलना तय - कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव प्रचार के निमित्त आज तीसरे दिन जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत सतेराखाल मण्डल के दुरुस्त गांव वनथापला, गढ़ीधार काण्डई, महड़, जरमवाड़ गांवों में नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में उपस्थित जन समूह और मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि केदारनाथ क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि अर्पित देते हुए कहा कि शैला रानी रावत ने सदैव केदारनाथ के विकास के लिए तत्पर रही। उन्होंने कहा कि आशा नौटियाल उस पार्टी की प्रत्याशी है। जिसका नेतृत्व विश्व के सब...
कांग्रेस की उस कार्यशैली पर  धामी ने सवाल उठाए, जिसमें आपदा प्रबंधन के बजाय निजी स्वार्थ को प्राथमिकता दी गई

कांग्रेस की उस कार्यशैली पर धामी ने सवाल उठाए, जिसमें आपदा प्रबंधन के बजाय निजी स्वार्थ को प्राथमिकता दी गई

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
कांग्रेस की उस कार्यशैली पर धामी ने सवाल उठाए, जिसमें आपदा प्रबंधन के बजाय निजी स्वार्थ को प्राथमिकता दी गई केदारनाथ विधानसभा के चंद्रापुरी में आयोजित अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित किया और भाजपा की नीतियों एवं राज्य में किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास और कल्याण के लिए भाजपा को विजयी बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है, और भाजपा का संकल्प केदारनाथ विधानसभा के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में अनुसूचित जाति समुदाय के सशक्तिकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रे...
विपक्ष पर  धामी का आक्रामक प्रहार:   विपक्ष अफवाह फैलाने की सभी हदें पार कर रहा है

विपक्ष पर धामी का आक्रामक प्रहार: विपक्ष अफवाह फैलाने की सभी हदें पार कर रहा है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
विपक्ष पर धामी का आक्रामक प्रहार: विपक्ष अफवाह फैलाने की सभी हदें पार कर रहा है चन्द्रापुरी के स्यालसौड में भाजपा अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन मे धामी ने कहा कि उनकी सरकार शैलारानी के सपनों को धरातल पर उतारने का काम करेगी। विपक्ष पर आक्रामक प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैलाने की सभी हदें पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि चार धाम पर आने के लिए कोई भी श्रद्धालु एक दिन मे यह तय नही करता कि उसे कहाँ जाना है। यात्रा के लिए कोई भी काफी पहले पारिवारिक विचार विमर्श करता है। कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाह न केवल उसकी निम्न मानसिकता है, बल्कि हास्यास्पद भी है। उन्होंने कहा कि सनातन और बाबा केदार की धरती को भी क्षेत्र और वर्गवाद मे झोंकने की कोशिश की जा रही है, और जिस तरह से सभी लोगों ने सामूहिक रूप से आपदा के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया वह उनके बुरे मंसूबों को नाकाम ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का गौरव मिला है

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का गौरव मिला है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का गौरव मिला है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के डामटा में आयोजित यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के आयोजन के लिए पांच लाख रूपये की धनराशि देने के साथ ही मुगरसंती पट्टी के पैंसठ गांव के आराध्य रूद्रेश्वर महाराज के डांडा देवराणा मेला को राजकीय मेले के कैलेण्डर में सम्मिलित करने और टीकरा टॉप में खेल मैदान व हेलीपैड का निर्माण कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डामटा क्षेत्र में पॉलीटेक्नीक संस्थान की आवश्यकता का आकलन कर उचित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में प्रतिभाग करने डामटा पहॅुंचे थे। सूरत स्टेडियम डामटा कांडी में आयोजित इस समारोह में हजारों की संख्या में जुटे स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ...