Monday, September 7News and Media

बोलता वोटर

सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी : जोशी

सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी : जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी : जोशी मसूरी, 21 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश ने आज मसूरी के गांधी चौक में राज्य योजना के तहत मोतीलाल नेहरू मार्ग पर 4 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य डी०बी०एम०/ बी०सी० के माध्यम से ₹ 273.43 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश ने कहा कि मसूरी में पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक मसूरी आते हैं, और बेहतर सड़क सुविधा से उन्हें यात्रा में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य ...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतें दून नगर की परिक्रमा करती हैं

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतें दून नगर की परिक्रमा करती हैं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतें दून नगर की परिक्रमा करती हैं बुधवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद गुरुवार को भी दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में संगतों की भारी चहल पहल रही। देश विदेश से आई संगतों के साथ गुरुवार को भारी संख्या में देहरादून नगरवासियों ने भी श्री झण्डे जी पर शीश नवाया। संगतों ने श्री झण्डा साहिब एवम् श्री दरबार साहिब में माथा टेका व मनौतियों मांगी। अल सुबह से ही दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गददी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दर्शनों के लिए संगतें कतारें लगाए खड़ी रहीं। श्री महाराज जी ने संगतों को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री महाराज जी ने संगतों को आदर्श जीवन जीने के लिए गुरु की वाणी का अमृतपान करवाया। उन्होंने कहा कि किसी भी दृष्टि से गुरु महाराज को भजो, आपको उसका पुण्य अवश्य प्राप्त होगा। मानव...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन पर डीएम ने हनोल में किया रात्रि प्रवास, जानी हनोल मास्टर प्लान पर  स्थानिकों की राय, लिए सुझाव

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन पर डीएम ने हनोल में किया रात्रि प्रवास, जानी हनोल मास्टर प्लान पर स्थानिकों की राय, लिए सुझाव

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन पर डीएम ने हनोल में किया रात्रि प्रवास, जानी हनोल मास्टर प्लान पर स्थानिकों की राय, लिए सुझाव मा0 मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश और स्थानीय लोगों के सुझाव को समावेशित कर धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र हनोल का टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान का अंतिम खाका तैयार किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बृहस्पतिवार को हनोल में रात्रि प्रवास कर मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों, हक हकूकधारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और हनोल के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान को सबके साथ साझा किया। इस दौरान सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार विमर्श और चर्चा करते हुए स्थानीय लोगों के बहुमूल्य सुझाव भी लिए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थल हनोल के सम्पूर्ण एवं बहुआयामी विकास के लिए आईएनआई डिजाइन कंपनी के माध्यम से टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान तैयार कराया जा ...
क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाए : धामी

क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाए : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाए : धामी राज्य में कृषकों की आय बढ़ाने के लिए ज्ञान-विज्ञान के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाए। जिन क्षेत्रों में किसान अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें उसी क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विभागों द्वारा जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनका परिणाम धरातल पर दिखे। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभागों द्वारा जिन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, उनकी भौतिक स्थिति, वित्तीय प्रगति, आउटकम और आउटपुट के आधार पर कार्य किये जाएं, ताकि बजट का भी सही तरीके से उपयोग हो और लोगों की आजीविका भी बढ़े। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये। कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कृषि और उद्या...
जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए : धामी

जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए : धामी मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 22 से 25 मार्च तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इन आयोजनों में जनता के जुड़ाव के लिए भी प्रभावी पहल की जाए। 23 मार्च को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखण्ड स्तर तक बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाए। स्वास्थ्य शिविर लगाये जाएं। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। जन सरारेकारों से जुड़े कार्यों में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। मुख्यमंत्...
श्री महाराज जी ने अपने संदेश में कहा कि देशवासियों-प्रदेशवासियों व श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने आई संगतों व दूनवासियों पर श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा सदैव बनी रहे

श्री महाराज जी ने अपने संदेश में कहा कि देशवासियों-प्रदेशवासियों व श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने आई संगतों व दूनवासियों पर श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा सदैव बनी रहे

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री महाराज जी ने अपने संदेश में कहा कि देशवासियों-प्रदेशवासियों व श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने आई संगतों व दूनवासियों पर श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा सदैव बनी रहे खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ देखो देखों गुरां दा देखों झण्डा चढ़या..... , श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों के साथ बुधवार को श्री झण्डा साहिब का आरोहण किया गया। आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने के लिए श्री दरबार साहिब में बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों संगतें व दूनवासी श्री झण्डे जी के सम्मुख श्रद्धा के साथ शीश नवाए व हाथ जोड़े खड़े रहे। हर कोई श्री झण्डा साहिब के समक्ष मत्था टेकने और श्री गुरु राम राय जी महाराज के दर्शन को श्रद्धापूर्वक भावविभोर रहा। श्री दरबार साहिब परिसर व आसपास के क्षेत्रों में तिल रखने भर की भी जगह नहीं थी। जैसे...
सम्मेलन में वन पंचायतों को उपलब्ध कराई गई फायर किट, उत्कृष्ट कार्य करने पर 10 वन पंचायतों को किया सम्मानित

सम्मेलन में वन पंचायतों को उपलब्ध कराई गई फायर किट, उत्कृष्ट कार्य करने पर 10 वन पंचायतों को किया सम्मानित

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सम्मेलन में वन पंचायतों को उपलब्ध कराई गई फायर किट, उत्कृष्ट कार्य करने पर 10 वन पंचायतों को किया सम्मानित देहरादून/ चकराता दिनांक 19 अप्रैल 2025(सू. वि. का.) मा0 मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर वन पंचायतों के सुदृढीकरण एवं वनाग्नि आपदा सुरक्षा और रोकथाम को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा चिरमिरी टॉप चकराता में नव गठित वन पंचायतों के साथ महाधिवेशन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मा0 कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान चकराता विधायक श्री प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे। सम्मेलन में वन पंचायतों के अधिकार एवं दायित्वों पर गहनता से मंथन और प्रशिक्षण दिया गया और वनाग्नि रोकथाम एवं *''जंगल से जनकल्याण''* का सामूहिक संकल्प लिया गया। महाधिवेशन में कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन को ओर से आपदा मद से वन पंचायतों को सशक्त बनाने हेतु प्रत्येक वन पंचायतों क...
पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए : धामी

पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए : धामी मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के निकालने का लक्ष्य रखा गया। मुख्यमंत्री ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए शहद महोत्सव आयोजित करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिये गये। जिसमें मधुमक्खी द्वारा तैयार किए जाने वाले समस्त प्रोडक्ट महोत्सव में रखने और हर वर्ष शहद महोत्सव की एक तिथि भी निर्धारित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार ...
दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट करती नेहा जोशी

दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट करती नेहा जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट करती नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने नई दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुख्यमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की। नेहा ने सीएम रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं तथा चार धाम यात्रा हेतु उत्तराखंड आने का न्यौता भी दिया। गौरतलब है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी निवास करते हैं, जिनकी भाजपा की प्रचंड जीत में निर्णायक भूमिका रही है। युवा नेत्री नेहा ने मुख्यमंत्री से इन प्रवासी उत्तराखंडियों के हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की इस अवसर पर उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ० गीता खन्ना भी उपस्थित रही।...
स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है : धामी

स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी। इस तरह के नवाचार से बच्चों को पठन-पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तरकाशी जनपद के नगरीय क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाये जाने के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद एवं अन्टाईड फण्ड से 15 बस क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रति बस के लिए 20 लाख की दर से...