Monday, September 7News and Media

बोलता वोटर

बस्ती के बच्चों के पठन-पाठन, महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए बहुउपयोगी है बालवाड़ी

बस्ती के बच्चों के पठन-पाठन, महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए बहुउपयोगी है बालवाड़ी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
बस्ती के बच्चों के पठन-पाठन, महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए बहुउपयोगी है बालवाड़ी देहरादून दिनांक 28 मार्च 2025, (जि.सू.का), प्रेमनगर के सुद्वोवाला मलिन बस्ती में जर्जर हालत बालवाड़ी को डीएम सविन बंसल की सहायता से संजीवनी मिल गई है। अब बालवाड़ी फिर से गुलजार हो गईं। जिसका विधिवत् शुभारंभ संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात ने किया इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टेªट कपिल कुमार, जिला पंचायत सदस्य गीता तोमर भी मौजूद रही। इस दौरान बालवाड़ी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात ने कहा कि जिलाधिकारी के प्रयासों से आज यह बालवाड़ी फिर से संचालित हो गई है, जिलाधिकारी का शिक्षा एवं बच्चों के प्रति विशेष स्नेहः है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही ऐसा हथियार है, जिससे हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। इस बालवाड़ी का उपयोग बच्चों की शिक्षा, महिला साक्षरता ...
प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्स्रपेस ने जारी की साल 2025 की रैंकिंग: 100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी 32वें स्थान पर

प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्स्रपेस ने जारी की साल 2025 की रैंकिंग: 100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी 32वें स्थान पर

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्स्रपेस ने जारी की साल 2025 की रैंकिंग: 100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी 32वें स्थान पर प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की ओर से जारी 100 सर्वाधिक ताकतवर भारतीय हस्तियों की लिस्ट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 32वीं रैंक हासिल हुई है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी पिछले साल 61वें स्थान पर थे, इस तरह मुख्यमंत्री की रैंक में जबरदस्त उछाल आया है। *रैंकिंग का आधार* *यूसीसी – अन्य राज्यों के लिए बनी ब्ल्यू प्रिंट* इंडियन एक्सप्रेस ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की शानदार रैंकिंग के लिए उनके पिछले एक साल के कार्यकाल को आधार बनाया है। जिसमें उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को सबसे महत्वूपर्ण कदम बताया गया है। अखबार के मुताबिक उत्तराखंड समान नागरिक संहिता अन्य राज्यों के लिए ब्ल्यू प्रिंट की तरह का...
मुख्यमंत्री ने की समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण के साथ ही जनजाति कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण के साथ ही जनजाति कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने की समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण के साथ ही जनजाति कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण के साथ ही जनजाति कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभागीय समीक्षा बैठकों में लिए जाने वाले जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कारगर व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। ऐसी योजनाओं पर कैबिनेट में लाए जाने से पूर्व जन सुझावों पर तथा अच्छी सोच व नियत के साथ कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने की भी बात मुख्यमंत्री ने कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा से जुड़े कार्यों का बेहतर रिजल्ट उपलब्ध कराना अधिकारियों का उद्देश्य होना चाहिए उन्होंने सभी लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा विभागों के आउटपुट का भी परीक...
मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ की लागत से बने दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का लोकार्पण भी किया

मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ की लागत से बने दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का लोकार्पण भी किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ की लागत से बने दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का लोकार्पण भी किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्रदेश में 1232 नये नर्सिंग अधिकारियों का नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर उन्होंने 26 करोड़ की लागत से बने दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी नर्सिंग अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब पूरा विश्व इस संकट से जूझ रहा था, तब हमारे नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वॉरियर बनकर निःस्वार्थ सेवा में जुटे हुए थे।...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा देहरादून, 27 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 29 मार्च को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों के संबंध में आज कार्यक्रम स्थल सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शिविर जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कि जनकल्याण...
राजपुर रोड, देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना के 132 एकड़ क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सार्वजनिक पार्क स्थापित किया जाएगा।

राजपुर रोड, देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना के 132 एकड़ क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सार्वजनिक पार्क स्थापित किया जाएगा।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
 राजपुर रोड, देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना के 132 एकड़ क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सार्वजनिक पार्क स्थापित किया जाएगा। देहरादून दिनांक 24 मार्च 2025, (सू.वि.)  जिले में अवस्थित ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका‘‘ राजपुर रोड़, देहरादून को आम जनमानस के भ्रमण/विहार हेतु खोला जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी  सविन बंसल ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका‘‘ को विकसित किये जाने हेतु स्थानीय सुझाव एवं हितों के समावेशन हेतु होटल एसोसिएशन, टूर आपरेटर, एनजीओ, कम्यूनिटी ग्र्र्र्रुप संग  विस्तृत विमर्श किया। ‘‘राष्ट्रपति आशियाना’’ में अब तक प्रतिबन्धित 132 एकड़ भूमि फार्म को मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के डीएम के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय ने मोहर लगा दी है। डीएम ने मा0राष्ट्रपति सचिव को जनवरी माह की मुलाकात में आग्रह किया था। जिला प्रशासन द्वारा आशियाना पार्क को  ...
विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के साथ ही  सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने का काम किया है यह कानून भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के साथ ही सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने का काम किया है यह कानून भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के साथ ही सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने का काम किया है यह कानून भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम धामी का हुआ ऐतिहासिक स्वागत रोड शो के दौरान गाजे बाजे और आतिबाजी के बीच पुष्प वर्षा से उत्सव जैसा बना माहौल रूद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के सोमवार को जनसमुदाय उमड़ पड़ा। रोड शो के दौरान ढाल नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच फूलों की बारिश से पूरा माहौल उत्सव सा नजर आया। रोड शो गल्ला मण्डी से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क पहुंचा। सीएम धामी के स्वागत के लिए युवा कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली भी निकाली। सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे सीएम धामी हैलीपैड पहुंचे। यहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात सीएम धामी का काफिला वेंडिंग जोन पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री ने ...
धामी सरकार अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे

धामी सरकार अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
धामी सरकार अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे बीते एक माह से प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक पूरे प्रदेश में 136 मदरसों को कागजात पूरे न होने पर सील किया जा चुका है जबकि, रिपोर्ट के अनुसार पूरे प्रदेश में 500 से अधिक अवैध मदरसे संचालित हो रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इन मदरसों को संचालित करने और कर्मियों के वेतन के लिए पैसा कहां से आ रहा है? क्या इसके पीछे धर्म की आड़ में कोई सुनियोजित साजिश तो नहीं? जांच के बाद यह साफ हो सकेगा कि देवभूमि में संचालित हो रहे इन मदरसों को कहीं दूसरे देशों से फडिंग तो नहीं हो रही। *जिला स्तर की कमेटी करेगी जांच* राज्य में करीब 450 पंजीकृत मदरसे हैं, जो शासन को अपने दस्तावेज, बैंक खाते और...
सतत विकास लक्ष्यों में पहली रैंकिंग को बनाये रखना चुनौती है, सबके सामुहिक प्रयासों से हमें राज्य को आगे बढ़ाना है : धामी

सतत विकास लक्ष्यों में पहली रैंकिंग को बनाये रखना चुनौती है, सबके सामुहिक प्रयासों से हमें राज्य को आगे बढ़ाना है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सतत विकास लक्ष्यों में पहली रैंकिंग को बनाये रखना चुनौती है, सबके सामुहिक प्रयासों से हमें राज्य को आगे बढ़ाना है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एस.डी.जी एचीवर अवार्ड समारोह में 3 व्यक्तियों, 09 संस्थानों और 04 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। पिछले वर्ष के एसडीजी अवॉर्ड से पुरस्कृत व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा की जा रही अभिनव पहलों की पुस्तक ‘अग्रगामी 2.0’ और एसडीजी इंडेक्स उत्तराखण्ड 2023-2024 का लोकार्पण भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया। सी०पी०पी०जी०जी० द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए जारी जनपदवार एस०डी०जी० रैंकिंग में नैनीताल जनपद ने प्रथम स्थान, देहरादून दूसरे और उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर रहे, तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्...
आईएसबीटी पर वर्षों से जलभराव की समस्या से जनमानस को मिलने जा रही है निजात

आईएसबीटी पर वर्षों से जलभराव की समस्या से जनमानस को मिलने जा रही है निजात

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
आईएसबीटी पर वर्षों से जलभराव की समस्या से जनमानस को मिलने जा रही है निजात देहरादून दिनांक 24 मार्च 2025, (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बसंल ने आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और मौजूदा नाले की सफाई हेतु स्मार्ट सिटी से बजट का प्रबन्धन किया है इन कार्यों हेतु विधिवत टैण्डर जारी कर कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस सभी कार्यों की टैण्डर प्रक्रिया में एक वर्ष का रखरखाव शामिल है, (जिसे 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है)। मा0 मुख्यमंत्री के फोकस एरिया आईएसबीटी ड्रेनेज पर डीएम ने ठोस समाधान निकालते हुए प्रभावी प्लान तैयार किया जिस पर अब कार्य युद्धस्तर पर जारी है, डीएम स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहें। डीएम ने सख्ती के कारण ही वर्षों से लम्बित आईएसबीटी डेªनेज कार्य आखिरकार युद्धस्तर पर जारी है। कार्याें का डीएम जल्द ही स्थलीय निरीक्षण करेंगे। आईएसबीटी पर वर्षों से जनमानस को जलभराव की ...