Sunday, September 6News and Media

बोलता वोटर

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में अन्य विश्वविद्यालय व शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने भी की बढ़चढ़कर भागीदारी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में अन्य विश्वविद्यालय व शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने भी की बढ़चढ़कर भागीदारी   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के पथरी बाग कैंपस में आयोजित जॉब उत्सव 4.0 ने युवाओं के करियर को नई दिशा देने का कार्य किया। इस भव्य रोजगार मेले में 200 छात्र-छात्राओं का सफल कैंपस प्लेसमेंट हुआ, जबकि 1000 से अधिक छात्रों ने इसमें पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भागीदारी की। एसजीआरआरयू जाॅब उत्सव 4.0 में अन्य विश्वविद्यालयों एवम् शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की। इस एक दिवसीय जॉब फेयर में आईटी, फार्मास्यूटिकल, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल और फाइनेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों की 35 नामचीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख कंपनियों में आईटीसी, टेक महिंद्रा, मुथुट फाइनेंस, एसबीआई, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, एन...

पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन विकास,  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिया संतुलित विकास का मॉडल

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन विकास,  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिया संतुलित विकास का मॉडल   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राज्य में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून से मसूरी को जोड़ने वाले ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक के पुनरोद्धार की महत्वाकांक्षी योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा लगभग 498.14 लाख रुपये की लागत से 3.50 किलोमीटर लंबे इस ऐतिहासिक ट्रैक का व्यापक विकास किया जा रहा है। यह ट्रैक शहनसाही आश्रम से झड़ीपानी तक फैला हुआ है और प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण तथा पहाड़ी दृश्यों के कारण लंबे समय से पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। आधुनिक सड़क मार्गों पर बढ़ती भीड़ और वाहनों के शोर के बीच यह ट्रैक एक ...

मुख्यमंत्री धामी ने की राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने की राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की चौथी बैठक के दौरान राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाई जाए और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूआईआईडीबी के गठन का मुख्य उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी संबंधित विभाग गंभीरता, समन्वय और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें। उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही प्रक्रियात्मक जट...

मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन एवं दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे) के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह कार्यक्रम जन-उत्सव का रूप ले सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की रूपरेखा को अत्यंत आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता के साथ आयोजित कर...

सीएम धामी की दूरदर्शिता का असर, उत्तराखंड में सी-प्लेन सेवा से पर्यटन क्षेत्र में आएगी क्रांति

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  सीएम धामी की दूरदर्शिता का असर, उत्तराखंड में सी-प्लेन सेवा से पर्यटन क्षेत्र में आएगी क्रांति   गंगा बैराज पर आज उस समय ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब एक प्राइवेट कंपनी द्वारा सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई। यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार राज्य में आधुनिक परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है। सीएम धामी की दूरदर्शी सोच और प्रयासों का ही परिणाम है कि आज ऋषिकेश जैसे धार्मिक और पर्यटन केंद्र में सी-प्लेन सेवा की संभावनाएं साकार होती नजर आ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा बूस्ट मिलेगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब कम समय में सीधे ऋषिकेश ...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि निर्माण से संबंधित कार्यों में यदि किसी विभाग द्वारा प्रस्ताव किसी अन्य विभाग को हस्तांतरित किया जाना है, तो उसे शीघ्र भेजा जाए

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि निर्माण से संबंधित कार्यों में यदि किसी विभाग द्वारा प्रस्ताव किसी अन्य विभाग को हस्तांतरित किया जाना है, तो उसे शीघ्र भेजा जाए     राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्र की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। जिन योजनाओं का समाधान शीघ्र हो सकता है, यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें अनावश्यक विलंब न हो। कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जन समस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत ...

मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज ने आध्यात्मिक साधना को समाज सेवा से जोड़कर एक विशिष्ट जीवन दर्शन प्रस्तुत किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज ने आध्यात्मिक साधना को समाज सेवा से जोड़कर एक विशिष्ट जीवन दर्शन प्रस्तुत किया       हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर समाधि मंदिर एवं प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। समारोह के समापन अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक तथा जून...

उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी द्वारा किया गया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी द्वारा किया गया   सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 “संस्कृति से समृद्धि की ओर” का शुभारंभ गुरुवार को भव्य और पारंपरिक तरीके से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी द्वारा किया गया। *वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों एवं शंखनाद के बीच हुआ शुभारंभ* महोत्सव का शुभारंभ वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों के उच्चारण एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का संचार हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का उद्देश्य रखा गया है। ...

संघ पृष्ठभूमि से जुड़े संजय बंसल की शिकायत ने भाजपा विधायक अरविंद पांडेय को कटघरे में खड़ा किया!

उत्तराखंड, बोलता वोटर
संघ पृष्ठभूमि से जुड़े संजय बंसल की शिकायत ने भाजपा विधायक अरविंद पांडेय को कटघरे में खड़ा किया!   संघ पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्ति की शिकायत से गरमाया भाजपा विधायक अरविंद पांडेय का मामला देहरादून/गदरपुर। भाजपा विधायक अरविंद पांडेय से जुड़ा एक मामला इन दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक अरविंद पांडेय सोमवार को पूर्व सूचना के साथ समर्थकों के दलबल सहित पुलिस मुख्यालय पहुंचे और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने स्वयं को हर प्रकार की जांच के लिए तैयार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले को अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि शिकायतकर्ता कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, बल्कि संघ पृष्ठभूमि से जुड़े संजय बंसल हैं। शिकायतकर्ता के पारिवारिक इतिहास के अनुसार उनके पिता टेक राम बंसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े पदों पर रहे ह...

बालिकाओं के सपनों, पढ़ाई और भविष्य पर खुलकर बात कर उनका हौसला बढ़ाते IAS बंशीधर तिवारी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  बालिकाओं के सपनों, पढ़ाई और भविष्य पर खुलकर बात कर उनका हौसला बढ़ाते IAS बंशीधर तिवारी     जब प्रशासनिक पद, प्रोटोकॉल और औपचारिकता की दीवारें टूटती हैं, तब शासन का एक मानवीय चेहरा सामने आता है। ऐसा ही दृश्य एक बार फिर देहरादून के बनियावाला क्षेत्र में देखने को मिला, जहां अपर सचिव मुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं महानिदेशक सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग IAS बंशीधर तिवारी ने अपना जन्मदिन किसी शान-शौकत या भव्य आयोजन के बजाय अनाथ और वंचित बालिकाओं के साथ सादगी एवं संवेदना के साथ मनाया। यह कोई एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही एक परंपरा है, जिसे वे हर साल चुपचाप सादगी के साथ निभाते हैं। इसी क्रम में सहसपुर विधानसभा के विकासखंड बनियावाला क्षेत्र में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में IAS बं...