Monday, September 7News and Media

बोलता वोटर

पेपर लीक की कोशिश पर के.एन. तिवारी पर गिरी गाज – धामी सरकार का Zero टॉलरेंस      

पेपर लीक की कोशिश पर के.एन. तिवारी पर गिरी गाज – धामी सरकार का Zero टॉलरेंस    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  पेपर लीक की कोशिश पर के.एन. तिवारी पर गिरी गाज – धामी सरकार का Zero टॉलरेंस   स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 में लापरवाही पर तत्काल निलंबन की कार्यवाही मुख्य बिंदु: 1. परीक्षा में सुरक्षा उल्लंघन दिनांक 21.09.2025 को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान, हरिद्वार के एक परीक्षा केन्द्र में गंभीर लापरवाही सामने आई। परीक्षा केन्द्र आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट, हरिद्वार (कोड: 1302) में एक अभ्यर्थी ने प्रश्नपत्र के 12 प्रश्नों की मोबाइल से फोटो खींचकर बाहर भेजी। 2. पर्यवेक्षण में लापरवाही परीक्षा की निगरानी हेतु नियुक्त अधिकारियों/कार्मिकों के होते हुए भी ऐसी घटना का घटित होना दर्शाता है कि पर्यवेक्षण कार्य में घोर लापरवाही बरती गई। इस परीक्षा केन्द्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में श्री के.एन. तिवारी...
आनंद वर्द्धन बोले – रविवार को सम्पन्न परीक्षा की शिकायतों की जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी करेगी   

आनंद वर्द्धन बोले – रविवार को सम्पन्न परीक्षा की शिकायतों की जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी करेगी  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  आनंद वर्द्धन बोले – रविवार को सम्पन्न परीक्षा की शिकायतों की जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी करेगी   मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने बुधवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के लिए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुचिता के साथ ही अभ्यर्थियों का हित सर्वोपरी है। इसी क्रम में गत रविवार को सम्पन्न परीक्षा में सामने आई शिकायतों की जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी द्वारा कराई जाएगी। उक्त एसआईटी का कार्यक्षेत्र पूरा प्रदेश होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि जांच निष्पक्ष ढंग से हो इसके लिए यह भी एसआईटी जांच की निगरानी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज के द्वारा की जाएगी। सेवानिवृत्त जज और एसआईटी सभी जिलों में जाएंगे, इस दौरान कोई भी व्यक्ति उन तक परीक्षा से संबंधित तथ्य और सूचना दे सकता है। उन्होंने बताया कि जांच ...
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू, 100 से अधिक नकल माफिया जेल की सलाखों के पीछे      

मुख्यमंत्री धामी बोले – देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू, 100 से अधिक नकल माफिया जेल की सलाखों के पीछे    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी बोले – देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू, 100 से अधिक नकल माफिया जेल की सलाखों के पीछे   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद कोचिंग माफिया और नकल माफिया एक होकर नकल जिहाद छेड़ने का प्रयास कर रहा है। लेकिन सरकार नकल जिहादियों को हर हाल में मिट्टी में मिलाकर रहेगी। बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, राज्य सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके बाद से 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया। सरकार के प्रयासों से विगत चार वर्षों में पारदर्शिता के साथ 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली है। अब युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कई- कई परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। ...
मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से किया आह्वान – दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें   

मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से किया आह्वान – दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से किया आह्वान – दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में "स्वदेशी अपनाओ" तथा जीएसटी की नई दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभों और कर प्रणाली में हाल ही में लागू की गई नई दरों के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेश...
मंत्री जोशी ने अवलोकन के दौरान उनके द्वारा सेलाकुई में दिए गए पॉवरलूम द्वारा तैयार की गई साड़ियों पर प्रसन्नता व्यक्त की   

मंत्री जोशी ने अवलोकन के दौरान उनके द्वारा सेलाकुई में दिए गए पॉवरलूम द्वारा तैयार की गई साड़ियों पर प्रसन्नता व्यक्त की  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री जोशी ने अवलोकन के दौरान उनके द्वारा सेलाकुई में दिए गए पॉवरलूम द्वारा तैयार की गई साड़ियों पर प्रसन्नता व्यक्त की   कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के एक निजी होटल में सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, रेशम निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिल्क एक्स्पो 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने एक्स्पो में लगे स्टोलों का अवलोकन भी किया। मंत्री जोशी ने अवलोकन के दौरान उनके द्वारा सेलाकुई में दिए गए पॉवरलूम द्वारा तैयार की गई साड़ियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री जोशी ने एक्स्पो में देशभर से आए उद्यमियों, रेशम कास्तकारों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। इस प्रदर्शनी में देश के 12 राज्यों के 26 से अधिक प्रतिभाग...
रेलवे की सुरक्षा टीम ने किया कमाल – चोरी का सामान कबाड़ी से बरामद      

रेलवे की सुरक्षा टीम ने किया कमाल – चोरी का सामान कबाड़ी से बरामद    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  रेलवे की सुरक्षा टीम ने किया कमाल – चोरी का सामान कबाड़ी से बरामद     रेलवे स्टेशन देहरादून के कंटेनर स्टोर से चोरी हुए 133 कार्बन ब्रश के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल दो अभियुक्तों और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी हुई पूरी रेल संपत्ति बरामद कर ली गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹98,872 बताई गई है। *मामला क्या था?* दिनांक 20 सितम्बर 2025 को देहरादून रेलवे स्टेशन स्थित C&W ऑफिस के कंटेनर स्टोर का ताला तोड़कर 133 कार्बन ब्रश चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में RPF पोस्ट देहरादून में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था (मु.अ.सं. 02/25, धारा 3 RP(UP) एक्ट)। *ऐसे हुआ खुलासा* RPF देहरादून और CIB मुरादाबाद की संयुक्त टीम ने चोरी की सूचना मिलने के बाद संदिग्धों पर निगरानी रखनी शुरू...
जिलाधिकारी ने सहस्त्रधारा,/मझाड़ (कार्लीगाड), भितरली किमाड़ी; सिरोना-फुलेत, क्षेत्रों में विशेष फोकस करते हुए पूरे जनपद की क्षतियों को अभिलिखित कराया   

जिलाधिकारी ने सहस्त्रधारा,/मझाड़ (कार्लीगाड), भितरली किमाड़ी; सिरोना-फुलेत, क्षेत्रों में विशेष फोकस करते हुए पूरे जनपद की क्षतियों को अभिलिखित कराया  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  जिलाधिकारी ने सहस्त्रधारा,/मझाड़ (कार्लीगाड), भितरली किमाड़ी; सिरोना-फुलेत, क्षेत्रों में विशेष फोकस करते हुए पूरे जनपद की क्षतियों को अभिलिखित कराया जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रट में देर शाम जनपद में आपदा से हुई क्षति एवं प्रभावित क्षेत्रों में संरचनाओं एवं पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा बैठक की। जनपद में 15 सितम्बर की रात्रि को हुई अतिवृष्टि में लगभग 211 करोड़ से अधिक की अनुमानित क्षति हुई है, अभी आंकलन कार्य गतिमान है। इस दौरान जिलाधिकारी ने मझाड़, कार्लीगाड, फुलैत, छमरोली, क्यारा, सरोना, भीतरली किमाड़ी, सिल्ला, चामासारी एवं पुरकुल, धनोला में हुई क्षति एवं पुनःस्थापना कार्यों की गहन समीक्षा की। डीएम सविन बसंल ने आपदाग्रस्त सभी क्षेत्रों में भ्रमण, टीम कॉर्डिनेशन, रिलिफ रेस्क्यू आपरेशन ऑन ग्राउण्ड करने के पश्चात अब नुकसान की गणना कराई । डीएम ने सीडीओ, उप...
रोज़गार के नाम पर छल नहीं – नकल माफिया का खात्मा तय”   

रोज़गार के नाम पर छल नहीं – नकल माफिया का खात्मा तय”  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  "रोज़गार के नाम पर छल नहीं – नकल माफिया का खात्मा तय" मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कुछ लोग परीक्षा प्रणाली को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नकल माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि उत्तराखंड का आने वाला समय स्थिरता और विकास के नाम रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 4 जुलाई 2021 को उन्होंने जब मुख्य सेवक के रूप में काम काज संभाला तो उस वक्त, विभिन्न विभागों में करीब 22 हजार पद रिक्त पड़े हुए थे, अब सरकार के प्रयासों से 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है, इसमें एक भी परीक्षा में नकल का मामला सामने नहीं आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रकिया में बाधा न पहुंचे इसके लिए सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई। इससे कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगा, जिस कारण वो स...
अवैध अतिक्रमण पर धामी सरकार का प्रहार — 553 अवैध ढांचे जमींदोज   

अवैध अतिक्रमण पर धामी सरकार का प्रहार — 553 अवैध ढांचे जमींदोज  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  अवैध अतिक्रमण पर धामी सरकार का प्रहार — 553 अवैध ढांचे जमींदोज     उधम सिंह नगर : काशीपुर तहसील के भूमि अभिलेखों में दर्ज मंदिर वाले स्थान पर कब्जा कर अवैध रूप से बनाई गई मजार को प्रशासन ने आज तड़के ध्वस्त कर दिया। उक्त अवैध रूप से निर्मित धार्मिक संरचना को लेकर पहले नोटिस जारी किया गया था। काशीपुर तहसील क्षेत्र में ग्राम कचनाल गुसाईं में बनी अवैध मजार के संचालक को 27 अगस्त 2025 को प्रशासन ने एक शिकायत के आधार पर नोटिस जारी कर भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किया था। 15 दिनों की अवधि पूर्ण होने के बावजूद संचालक ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। प्रशासन ने कई बार मौके पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया किन्तु कोई भी इस बारे में चर्चा करने के लिए नहीं मिला। काशीपुर के पुराने लोगों की शिकायत थी कि पहले यहां ग्राम देवता का मंदिर हुआ करता ...
धामी सरकार की सोच– विकास, संवाद और समर्पण   

धामी सरकार की सोच– विकास, संवाद और समर्पण  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  धामी सरकार की सोच– विकास, संवाद और समर्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार एक बार फिर कर्मचारी हितैषी नीतियों के लिए सुर्ख़ियों में है। कर्मचारियों के हित में लगातार संवेदनशील रहते हुए राज्य सरकार ने निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों व स्वायतशासी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का शासनादेश जारी किया है। इस निर्णय से राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री धामी, उनकी सरकार और उद्योग सचिव का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। महासंघ ने इस फैसले को कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार का विशेष धन्यवाद किया है। महासंघ का कहना है कि यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे राज्य की कार्यप्रणाली में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। राज्य निगम कर्मचारी...