Monday, September 7News and Media

बोलता वोटर

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रही है   

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रही है  

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रही है प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में 09 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) की श्रृंखला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने 07 नवंबर को हल्द्वानी (प्रस्तावित) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। यह कार्यक्रम "*उत्तराखण्ड* *की *शान*, *वीर *जवान, *समृद्ध नारी*, *सशक्त किसान*” थीम पर आधारित होगा। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सभी विभागीय तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्षगांठ प्रदेश...
DM ने किया वो, जो नेता वादों में भी नहीं करते – विधवा को घर लौटाया, कर्ज माफ करवाया”   

DM ने किया वो, जो नेता वादों में भी नहीं करते – विधवा को घर लौटाया, कर्ज माफ करवाया”  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
DM ने किया वो, जो नेता वादों में भी नहीं करते – विधवा को घर लौटाया, कर्ज माफ करवाया”       विगत माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर अपनी व्यस्था सुनाते हुए बताया कि उनका बेटा शत्प्रतिशत् विकलांग है तथा 1 बेटी है जिसकी पढाई चल रही है। पति की पिछले वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई थी। रोजगार का कोई साधन नही है। उन्होंने गुहार लगाते हुए बताया कि उन्होंने बैंक से 17 लाख का ऋण लिया था किन्तु बैंक द्वारा पति की मृत्यु के उपरांत इंश्योरेंस की क्लेम कुल रू० 13,20,662/- की धनराशि को लोन की धनराशि में समायोजित किया गया तथा लगभग रू0 5,00,000/- की धनराशि जमा की जानी अवशेष है उनकी आर्थिक स्थिति खराब है ऋण किस्त जमा नही कर सकती है। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी को बैंक से समन्वय कर कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला प्र...
डीएम सविन बंसल की रणनीति — सड़क किनारे पार्किंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई   

डीएम सविन बंसल की रणनीति — सड़क किनारे पार्किंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  डीएम सविन बंसल की रणनीति — सड़क किनारे पार्किंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई   आज परेड ग्राउण्ंड से यातायात प्रबन्धन एवं टेªफिक जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन देहरादून द्वारा सखी सटल सेवा के 02 नए ईवी वाहन को मा0 विधायक खजानदास ने महापौर नगर निगम, जिलाधिकारी सविन बसंल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की उपस्थित में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन परेडग्राउड ओटोमेटेड पार्किंग से 5 किमी के दायरे तक जनमानस को ड्राप करने की सुविधा उपलब्ध है जिससे वे अपने वाहन पार्किंग में पार्क कर सखी वाहन से निःशुल्क जा पाएंगे। इन वाहने के लिए जल्द ही शहर में 05 चिन्हित स्थानों पर स्टॉप बनाए जाएंगें। आटोमेटेड पार्किंग सहित सह वाहन भी महिला स्वयं सहायता समूह के अधीन रहेंगे। वर्तमान में कृष्णा स्वंय सहायता समूह द्वारा पार्किंग का संचालन ...
स्वाला में मलबा हटाने के लिए मशीनरी व मानव संसाधन की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश   

स्वाला में मलबा हटाने के लिए मशीनरी व मानव संसाधन की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  स्वाला में मलबा हटाने के लिए मशीनरी व मानव संसाधन की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन से आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुँचकर भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी, मलबे की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा सड़क की स्थिरता का प्रत्यक्ष जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री को स्वाला भूस्खलन स्थल की भौगोलिक स्थिति, मलबे की मात्रा, जल प्रवाह की दिशा, भू-संरचना की प्रकृति तथा वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वाला क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए ठोस तकनीकी ...
मुख्यमंत्री धामी ने अमोड़ी में ₹1.60 करोड़ की लागत से “वे साइड एमिनिटी” का किया शिलान्यास / भूमि पूजन   

मुख्यमंत्री धामी ने अमोड़ी में ₹1.60 करोड़ की लागत से “वे साइड एमिनिटी” का किया शिलान्यास / भूमि पूजन  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने अमोड़ी में ₹1.60 करोड़ की लागत से “वे साइड एमिनिटी” का किया शिलान्यास / भूमि पूजन   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अमोड़ी में लगभग ₹1.60 करोड़ की लागत से बनने वाली “वे साइड एमिनिटी (Way Side Amenities)” परियोजना का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। यह परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत ग्राम उत्थान परियोजना (REAP) तथा उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड, रुद्रपुर के सहयोग से स्थापित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना ‘आदर्श चम्पावत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल क्षेत्र के पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और स्था...
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जिले के विकास के लिए ₹115.23 करोड़ की लागत की 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया   

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जिले के विकास के लिए ₹115.23 करोड़ की लागत की 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जिले के विकास के लिए ₹115.23 करोड़ की लागत की 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चंपावत जिले के विकास के लिए ₹115.23 करोड़ की लागत की 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जीजीआईसी चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ₹51.37 करोड़ की 22 योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹ 63.86 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह योजनाएं चंपावत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श चंपावत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में यह योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिला, उत्तराखंड की आत्मा है और सरकार इसे राज्य का “मॉडल जिला” बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हर क्षेत्र में संतु...
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं को ई-गवर्नेंस के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल द्वारा सरल और सुलभ बनाया जा रहा है, जिससे जनसामान्य को पारदर्शी और प्रभावी सेवाएँ मिल रही हैं : धामी    

राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं को ई-गवर्नेंस के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल द्वारा सरल और सुलभ बनाया जा रहा है, जिससे जनसामान्य को पारदर्शी और प्रभावी सेवाएँ मिल रही हैं : धामी   

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं को ई-गवर्नेंस के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल द्वारा सरल और सुलभ बनाया जा रहा है, जिससे जनसामान्य को पारदर्शी और प्रभावी सेवाएँ मिल रही हैं : धामी उत्तराखण्ड विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी परिषद ( सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एंव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग ) उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में चतुर्थ सीमांन्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन का शुभारंभ आज 15 अक्टूबर को सीमान्त जनपद रुद्रप्रयाग के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बणसू, जाखधार, गुप्तकाशी में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थित में किया गया। कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बाल वैज्ञानिकों स...
   जिलाधिकारी की पहल पर तैयार चौड़ी सड़कें बनीं शहर के विकास की नई मिसाल      

  जिलाधिकारी की पहल पर तैयार चौड़ी सड़कें बनीं शहर के विकास की नई मिसाल    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  जिलाधिकारी की पहल पर तैयार चौड़ी सड़कें बनीं शहर के विकास की नई मिसाल     जिला प्रशासन द्वारा चौक चौराहों का चौड़ीकरण, अतिरिक्त स्लिप रोड, नए राउंड अबाउट का निर्माण और साईं मंदिर व कुठाल गेट जंक्शनों का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही मा0 मुख्यमंत्री द्वारा इन कार्यों को जनमानस को विधिवत समर्पित किया जाएगा। इन चौराहों के निर्माण से जहां यातायात व्यवस्था सुगम बन रही है वही आने वाले पर्यटकों को राज्य की परंपरा,पहाड़ी शैली, महान विभूतियां और विरासत के एक साथ दर्शन हो रहे हैं।...
मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया      

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया     हल्द्वानी शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन नई राहत लेकर आया, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि आम जन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो स...
सीएम धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी व उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द   

सीएम धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी व उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सीएम धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी व उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त पत्र में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के मकानों पर मकान नम्बर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी 10 करोड़ तक के सरकारी कार्यों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए। प्रदेश सरकार का यह संकल्प है कि सभी योजनाएँ और कार्यक्...