Tuesday, July 8News and Media

बोलता वोटर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2022 में प्रतिभाग। 175 वर्षों से आईआईटी रुड़की भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित करता रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2022 में प्रतिभाग। 175 वर्षों से आईआईटी रुड़की भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित करता रहा है।

बोलता वोटर, भारत, स्पेशल रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने किया सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2022 में प्रतिभाग। *आईआईटी रूड़की के 175 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन *मुख्यमंत्री ने आईआईटी रूड़की को बताया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आई.टी. रूड़की के 175 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘‘सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव-2022‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 175 वर्षों से आईआईटी रुड़की भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित करता रहा है। आईआईटी रूड़की से पढ़े अनेकों विद्यार्थी आज देश के वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं एवं अपने ज्ञान एवं कुशलता से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विभिन्न विषयों पर शोध के क्षेत्र में भी संस्थान ने हमेशा महत्वपूर्ण भूम...
मुख्यमंत्री ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का शुभारम्भ सरलीकरण, समाधान निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का शुभारम्भ सरलीकरण, समाधान निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किया जाए।

बोलता वोटर, राजनीति, स्पेशल रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का शुभारम्भ भ्रष्टाचारियों पर सख्त कारवाई की जाय- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी *शिकायत का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए।* भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए*। *सरलीकरण, समाधान निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा द्वारा निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड- 1064 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाय। मुख्यमंत्री ने एप पर जो भी शिकायते आती हैं, उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाय। यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है, तो उसे सीएम हेल्पलाईन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की ग...
वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा व निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश में वन सम्पदा का संरक्षण एवम् संवद्धन, सूचना एवम् तकनीकी, कृषि, कृषि शिक्षा व आधुनिक किसानी से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की

वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा व निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश में वन सम्पदा का संरक्षण एवम् संवद्धन, सूचना एवम् तकनीकी, कृषि, कृषि शिक्षा व आधुनिक किसानी से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की

फैक्ट चेक, बोलता वोटर, भारत, स्पेशल रिपोर्ट
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था देहरादून वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा व निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश में वन सम्पदा का संरक्षण एवम् संवद्धन, सूचना एवम् तकनीकी, कृषि, कृषि शिक्षा व आधुनिक किसानी से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की ओर से जैविक खेती पर किये जा रहे विशेष कार्यों से उन्हें अवगत कराया। उनके मध्य वन सम्पदा, पर्यावरण संरक्षण एवम् सवंद्धन, तकनीकी शिक्षा व भाषा जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बुधवार शाम 6:00 बजे वन एवम् तकनीकी शिक्षा मंत्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार स...
उत्तराखण्ड यहाँ गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई

उत्तराखण्ड यहाँ गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई

बोलता वोटर
यहाँ गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई हल्द्वानी की घटना ने सबको झकझोर दिया। देर रात बनभूलपुरा में एक गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला पांच माह की गर्भवती थी। इस घटना में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी के मल्लानगर थाना विनावर बदायूं निवासी कुलदीप अपनी 21 साल पत्नी मंजू देवी व तीन साल की बेटी के साथ उत्तर उजाला बनभूलपुरा में किराये पर रहता है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि कुलदीप मजदूरी करता था। मंगलवार की देर शाम वह कमरे में पहुंचा। पड़ोसी भगवान दई ने उन्हें बताया कि दिन में उसकी पत्नी से मिलने के लिए कोई अंजान युवक आ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाय।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाय।

बोलता वोटर
*वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाय- मुख्यमंत्री* *वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाय।* *वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाय।* *वनों के संरक्षण तथा वनाग्नि को रोकने के लिए जनजागरूकता व जन सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाय।* *मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि गुलदार एवं अन्य वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टास्क फोर्स बनाया जाय। यदि किसी क्षेत्र में किसी बच्चे पर गुलदार आक्रमण करता है, तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वनाधिकारी एवं डीएफओ की जिम्मेदारी तय की जाय। गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधि चिन्हित...
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की बैठक में अधूरी तैयारी पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि एक सप्ताह बाद पूरी तैयारी से बैठक में प्रतिभाग करें।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की बैठक में अधूरी तैयारी पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि एक सप्ताह बाद पूरी तैयारी से बैठक में प्रतिभाग करें।

बोलता वोटर
*प्रदेश के विकास व जनहित के लिए न चैन से सोऊँगा और न अधिकारियों को चैन से सोने दूंगा- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।* *निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों पर सख्त कारवाई की जायेगी।* *कार्य प्रगति की प्रत्येक 15 दिन में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें विभाग।* *जनहित में कार्य संस्कृति और कार्य व्यवहार में सुधार लायें अधिकारी।* *प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की बैठक में अधूरी तैयारी पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि एक सप्ताह बाद पूरी तैयारी से बैठक में प्रतिभाग करें।* *मुख्यमंत्री ने सचिवालय में की लोक निर्माण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा।* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि प्रदेश में सड़क एवं पुलो...
उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री ने दरबार साहिब पहुंच टेका मत्था श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट ,शिक्षा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र से जुडे इन विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक हुई चर्चा

उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री ने दरबार साहिब पहुंच टेका मत्था श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट ,शिक्षा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र से जुडे इन विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक हुई चर्चा

बोलता वोटर
उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री ने दरबार साहिब पहुंच टेका मत्था श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट ,शिक्षा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र से जुडे इन विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक हुई चर्चा   शिक्षा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र से जुडे विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक की चर्चा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत सहयोगी बताया देहरादून स्वास्थ्य मंत्री सहित उच्च शिक्षा मंत्री का पदभार देख रहे धन सिंह रावत ने शनिवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उत्तराखण्ड के मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल पढ़ाई की फीस के नए प्रारूप से जुड़े महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर विच...
मुख्यमंत्री ने चुनाव से पूर्व किया एक और वायदा किया पूरा।6000 से अधिक पर्यावरण मित्रों को मिलेगा लाभ।

मुख्यमंत्री ने चुनाव से पूर्व किया एक और वायदा किया पूरा।6000 से अधिक पर्यावरण मित्रों को मिलेगा लाभ।

बोलता वोटर, स्पेशल रिपोर्ट
   *प्रदेश के " पर्यावरण मित्रों " को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा। *मानदेय बढ़ाकर किया 500 रूपया प्रतिदिन। *विभिन्न श्रेणियों के सफाई कर्मियों के मानदेय में की एकरूपता। *6000 से अधिक पर्यावरण मित्रों को मिलेगा लाभ। *मुख्यमंत्री ने चुनाव से पूर्व किया एक और वायदा किया पूरा। देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत तैनात सभी सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है। मानदेय बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 6000 पर्यावरण मित्रों को मिलेगा। इसके लिए सरकार को 4038.12 लाख का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पर्यावरण मित्रों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है। 5 जनवरी 2022 को सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने...
ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की देर रात रानीबाग में सड़क हादसे में मौत

ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की देर रात रानीबाग में सड़क हादसे में मौत

बोलता वोटर
हल्द्वानी : ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की देर रात रानीबाग के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतक का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द टक्कर मारने वाले वाहन को ट्रेस करने के साथ चालक को भी पकड़ लिया जाएगा। सूर्याजाला के बलौट निवासी धीरेंद्र सिंह का बेटा गणेश सिंह हल्द्वानी के किसी होटल में नौकरी करता था। रोजाना की तरह ड्यूटी के बाद मंगलवार रात वह अपनी बाइक से घर को लौट रहा था। लेकिन रानीबाग में एनसीसी कैंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े बाइक सवार को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को स...
उत्तराखण्ड नैनी झील में मिला युवक का शव, मौत के कारणों को लेकर संशय

उत्तराखण्ड नैनी झील में मिला युवक का शव, मौत के कारणों को लेकर संशय

बोलता वोटर, भारत
नैनीताल । यहां नैनी झील में युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक के जेब में मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त शहर के तल्लीताल दुर्गापुर हरिनगर निवासी राहुल के रूप में हुई है जो ढोल बजाने का काम करता था युवक के मौत के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह तल्लीताल डांठ के समीप कुछ लोगों ने झील में एक शव देखा। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस और फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा नाव की मदद से शव को फांसी गधेरे क्षेत्र में झील से बाहर निकाला गया। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर पुलिस को पैंट को जेब से मोबाइल बरामद हुआ। मौके पर मौजूद राहुल के पिता गरीबदास ने अपने बेटे की शिनाख्त की। उप निरीक्षक त्रिवेणी जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना द...