Wednesday, November 4News and Media

बोलता वोटर

मुख्यमंत्री ने दी राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किये जाने की स्वीकृति, नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) भी इसमें शामिल

मुख्यमंत्री ने दी राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किये जाने की स्वीकृति, नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) भी इसमें शामिल

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने दी राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किये जाने की स्वीकृति, नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) भी इसमें शामिल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोपित अधिकारी श्री एच०के० सिंह भा०व० से० से०नि० को राजाजी राष्ट्रीय पार्क में वन आरक्षी (सामयिक मजदूरों से भर्ती) परीक्षा-2013 में हुई अनियमितताओं की पुनः जांच के दृष्टिगत् श्री रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड को जांच अधिकारी एवं श्री वैभव कुमार उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नामित किये जाने तथा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन संशोधन निवारण अधिनियम, 2002 के अन्तर्गत धन शोधन सम्बन्धित मामले में आरोपित लोक सेवकों के सम्बन्ध में कार्यवाही के क्रम में श्री अखिलेश तिवारी (अ०प्रा०-आई.एफ.एस.) तत्कालीन उप-वन संरक्षक/प्रभागीय वना...
मुख्यमंत्री धामी ने सचिन कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है

मुख्यमंत्री धामी ने सचिन कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने सचिन कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आज मई 2025 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले 16 वर्षीय बालक सचिन कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सचिन कुमार को उनके इस अद्भुत और साहसिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इतनी कम उम्र में एवरेस्ट जैसी विश्व की सबसे ऊँची चोटी को फतह करना साहस, दृढ़ निश्चय और परिश्रम का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सचिन कुमार ने न केवल अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा स्थापित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि वीरता और पराक्रम ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का विज़न 2047 के ‘विकसित भारत’ के अनुरूप है, और उत्तराखण्ड इस दिशा में अग्रणी राज्य बनने की क्षमता रखता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का विज़न 2047 के ‘विकसित भारत’ के अनुरूप है, और उत्तराखण्ड इस दिशा में अग्रणी राज्य बनने की क्षमता रखता है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का विज़न 2047 के ‘विकसित भारत’ के अनुरूप है, और उत्तराखण्ड इस दिशा में अग्रणी राज्य बनने की क्षमता रखता है।       उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए सुझावों को राज्य सरकार ने आगामी 25 वर्षों के विकास रोडमैप की आधारशिला मानते हुए, उन पर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री के सुझावों के अनुरूप ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए विचार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की आत्मा अध्यात्म, पर्यटन और प्राकृतिक संपदा में निहित है, उत्तराखण्ड को “स्पिरिचुअल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड” ब...
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को साकार करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों से संवाद किया। यह संवाद राज्य की 25 वर्षों की प्रगति और आम नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करने वाला सशक्त मंच सिद्ध हुआ। संवाद में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ, युवा नवाचारक, पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े उद्यमी तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे। इन प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार राज्य सरकार की योजनाओं, बेहतर संपर्क एवं बुनियादी ढाँचे और नवाचार को प्रोत्साहन ने उनके जीवन और आजीविका को परिवर्तित किया। प्रधानमंत्री ने ...
बोले मोदी 25 साल पहले उत्तरखंड का बजट सिर्फ 4 हजार करोड़ रुपए था, जो आज बढ़कर एक लाख करोड़ के पार चला गया है

बोले मोदी 25 साल पहले उत्तरखंड का बजट सिर्फ 4 हजार करोड़ रुपए था, जो आज बढ़कर एक लाख करोड़ के पार चला गया है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  बोले मोदी 25 साल पहले उत्तरखंड का बजट सिर्फ 4 हजार करोड़ रुपए था, जो आज बढ़कर एक लाख करोड़ के पार चला गया है उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, रजत जयंती पर्व के मुख्य समारोह में लिए रविवार को देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 8260 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास – लोकार्पण किया। उन्होने उत्तराखंड की गत 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए, अगले 25 वर्षो के लिए रोडमैप के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एफआरआई परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वाली – कुमांऊनी में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, नौ नवंबर का दिन उत्तराखंड वासियों की लंबी तपस्या का फल है। ये दिन प्रत्येक उत्तराखंडवासी को गर्व का अहसास कराता है। प्रधानमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही, सभ...
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने यूसीसी को गंभीरता से लागू करते हुए, दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल प्रस्तुत की है।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने यूसीसी को गंभीरता से लागू करते हुए, दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल प्रस्तुत की है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने यूसीसी को गंभीरता से लागू करते हुए, दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल प्रस्तुत की है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, रजत जयंती पर्व के मुख्य समारोह में लिए रविवार को देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 8260 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास – लोकार्पण किया। उन्होने उत्तराखंड की गत 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए, अगले 25 वर्षो के लिए रोडमैप के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एफआरआई परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वाली – कुमांऊनी में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, नौ नवंबर का दिन उत्तराखंड वासियों की लंबी तपस्या का फल है। ये दिन प्रत्येक उत्तराखंडवासी को गर्व का अहसास कराता है। प्रधानमंत्री...
एक झलक पाने को उमड़े लोग, एफआरआई मैदान बना मानव समुद्र मोदी बोले: उत्तराखंड मेरा अपना परिवार — जनता ने जताया अपार स्नेह

एक झलक पाने को उमड़े लोग, एफआरआई मैदान बना मानव समुद्र मोदी बोले: उत्तराखंड मेरा अपना परिवार — जनता ने जताया अपार स्नेह

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  एक झलक पाने को उमड़े लोग, एफआरआई मैदान बना मानव समुद्र मोदी बोले: उत्तराखंड मेरा अपना परिवार — जनता ने जताया अपार स्नेह उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रविवार को देहरादून के प्रतिष्ठित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जो अब तक के सभी आयोजनों से अलग और अभूतपूर्व था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखने-सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान के अनुसार, डेढ़ लाख से अधिक लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। यह भीड़ उत्तराखंड के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बताई जा रही है। सुबह से उमड़ा जनसैलाब रविवार सुबह से ही राज्य के विभिन्न जिलों, पहाड़ी और मैदानी इलाकों से लोग मोदी जी की एक झलक पाने को देहरादून की ओर रवाना हो गए थे। कई लोग रातभर यात्रा कर सुबह-सुबह एफआरआई पहुंचे। विशाल मैदान में जनसमूह के उत्साह ने पूरे माहौल को ऊर्जा और उमं...
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल उनके सुगम्य और टिकाऊ विमानन अवसंरचना दृष्टिकोण को और मजबूती प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल उनके सुगम्य और टिकाऊ विमानन अवसंरचना दृष्टिकोण को और मजबूती प्रदान करेगी।

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल उनके सुगम्य और टिकाऊ विमानन अवसंरचना दृष्टिकोण को और मजबूती प्रदान करेगी।     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह ऐतिहासिक समझौता उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ हवाई संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नैनी सैनी हवाई अड्डे का कुल क्षेत्रफल लगभग 70 एकड़ है। यहां का टर्मिनल भवन व्यस्त समय में 40 यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही, एप्रन एक समय में दो विमानों (कोड-2B) को समायोजित करने की सुविधा से सुसज्जित है। इस अधिग्रहण से हवाई अड्डे के मौजूदा बुनियादी ढांचे का उन्नयन, परिचालन मानकों का सुव्यवस्थित प्रबं...
महापौर विकास शर्मा ने कहा— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रुद्रपुर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जा रहा है

महापौर विकास शर्मा ने कहा— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रुद्रपुर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जा रहा है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  महापौर विकास शर्मा ने कहा— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रुद्रपुर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जा रहा है   नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को रम्पुरा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पार्षदों और नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही क्षेत्र को सड़कों, नालियों, और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी। सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद महापौर विकास शर्मा अचानक वार्ड नंबर 22 में पार्षद पूनम कोली के निवास पर पहुंचे। महापौर के आगमन की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर 21 के पार्षद गिरीश पाल, वार्ड नंबर 23 के पार्षद प्रतिनिधि राजू कोली, तथा वार्ड नंबर 24 के पार्षद प्रतिनिधि दर्शन कोली सहित अनेक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। म...
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मंच के माध्यम से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे हिमालय क्षेत्र की विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोया गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मंच के माध्यम से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे हिमालय क्षेत्र की विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोया गया है

बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मंच के माध्यम से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे हिमालय क्षेत्र की विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोया गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हिमालयन संस्कृति केंद्र गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित हिमालय निनाद उत्सव- 2025 में प्रतिभाग करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के हित में चार घोषणाएं की। उन्होंने वृद्ध एवं आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों तथा लेखकों को जिन्होंने अपना पूरा जीवन कला एवं संस्कृति तथा साहित्य की आराधना में लगा दिया परंतु वृद्धावस्था व खराब स्वास्थ्य के कारण वह अपने जीविकोपार्जन में असमर्थ हो गए हैं, को देय मासिक पेंशन ₹3000 में वृद्धि करते हुए 6000 रुपए मासिक करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग के अंतर्गत सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकारों क...