Friday, November 6News and Media

देहरादून

एयरपोर्ट के समीप निर्माण को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश

एयरपोर्ट के समीप निर्माण को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
एयरपोर्ट के समीप निर्माण को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश देहरादून दिनांक 09 जनवरी 2025,(जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देहरादून पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में हवाई अड्डे के प्रचालन क्षेत्र में बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में 10 किमी परिधि के भीतर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के हो रहे अनाधिकृत निर्माण पर एसडीएम डोईवाला, एमडीडीए, एयरपोर्ट के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी/प्रशासक नगर पालिका परिषद डोईवाला को क्षेत्र गार्बेज प्वंाईट की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। गार्बेज प्ंवाईट वाली जगहों के उपर पक्षियो...
महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा चुनाव के इस रणभूमि में विजय की ओर बढ़ रहे हैं

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा चुनाव के इस रणभूमि में विजय की ओर बढ़ रहे हैं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा चुनाव के इस रणभूमि में विजय की ओर बढ़ रहे हैं आज दिनांक 8 जनवरी 2025 को धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली जी के नेतृत्व में भाजपा में प्रत्याशी सौरभ थपलियाल रेस कोर्स से प्रारंभ कर विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में लोहिया नगर समाप्त कर 11 वार्डों में रोड-शो एवं जनसभाएं की। कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा सभी अतिथियों और कार्यक्रमों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी कार्यशैली के अनुसार प्रत्येक बूथ पर योजनाबद्ध कर आगे बढ़ रही है हमारे प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की अपनी समितियां बनी है हम लगातार समितियां से संपर्क करते हुए चुनाव के इस रणभूमि में विजय की ओर बढ़ रहे हैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत भारतीय...
मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी हमारे देश का प्राचीन खेल होने के साथ-साथ एक विशिष्ट खेल भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी हमारे देश का प्राचीन खेल होने के साथ-साथ एक विशिष्ट खेल भी है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी हमारे देश का प्राचीन खेल होने के साथ-साथ एक विशिष्ट खेल भी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इंडोर स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चौंपियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने देशभर से आए सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चौंपियनशिप की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त होना गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी हमारे देश का प्राचीन खेल होने के साथ-साथ एक विशिष्ट खेल भी है। इस खेल में सफलता के लिए जहां एक ओर खिलाड़ी की फुर्ती, ताकत और गति महत्वपूर्ण होती है वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों में धैर्य और टीम स्पिरिट की भी आवश्यकता होती है। इसमें सिर्फ शारीरिक दम-खम ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती की भी...
उक्त नियर डिजास्टर रिकवरी में राज्य की विभिन्न संवेदनशील एप्लीकेशन व वेबसाइट को किसी भी आपात स्थिति होने की दशा में 15 मिनट के अंतराल में सुचारू किया जा सकता है।

उक्त नियर डिजास्टर रिकवरी में राज्य की विभिन्न संवेदनशील एप्लीकेशन व वेबसाइट को किसी भी आपात स्थिति होने की दशा में 15 मिनट के अंतराल में सुचारू किया जा सकता है।

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
उक्त नियर डिजास्टर रिकवरी में राज्य की विभिन्न संवेदनशील एप्लीकेशन व वेबसाइट को किसी भी आपात स्थिति होने की दशा में 15 मिनट के अंतराल में सुचारू किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और NIC द्वारा विकसित की गई विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा और डेटा सुरक्षा की चुनौतियां तथा डिजिटल युग में सार्वजनिक सेवाओं को अधिक दक्ष, तीव्र और समावेशी बनाने के लिए नई तकनीकी को आत्मसात करते हुए आईटीडीए और NIC द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। जिससे आम जनमानस को *ऑल इन वन* की तर्ज पर एक ही प्लेटफार्म पर आसानी से विविध प्रकार की सेवाएं मिल सकेगी। विभागों के कार्यों की प्रगति ऑनलाइन देखी जा सकेगी; जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि ह...
मंत्री जोशी ने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों और देहरादून मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

मंत्री जोशी ने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों और देहरादून मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मंत्री जोशी ने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों और देहरादून मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। देहरादून, 08 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के धोरणखास वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अल्पना राणा, और जाखन वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमित और डोभालवाला वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मोहन बहुगुणा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश के हर वर्ग का दिल जीता है और यही कारण है कि लोग भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा क...
बर्मा कॉलोनी में घर-घर जाकर कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील

बर्मा कॉलोनी में घर-घर जाकर कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
बर्मा कॉलोनी में घर-घर जाकर कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील पूर्व मेयर पति वरिष्ठ नेता श्री सुरेश कोली जी ने मेयर प्रत्याशी श्री विकास शर्मा जी एवं पार्षद प्रत्याशी महेंद्र पाल मौर्या जी के समर्थन में ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 2 बर्मा कॉलोनी क्षेत्र में भारी मतों से जिताने के लिए घर घर जाकर जनसंपर्क कर कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील की इस दौरान गीता भारद्वाज प्रेमपाल गंगवार नंदकिशोर चौहान कौन सा आरती राम मौर्य दिलीप अधिकारी रामप्रसाद मुंशी ममता रानी टीटू मिश्रा रामधारी गंगवार आदि समस्त देव तुल्य कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन जनसंख्या युवा साथी गण उपस्थित रहे।...
मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों के आयोजन के लिए चल रही तैयारियों और इससे युवाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों के आयोजन के लिए चल रही तैयारियों और इससे युवाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में भी चर्चा की।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों के आयोजन के लिए चल रही तैयारियों और इससे युवाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में भी चर्चा की। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस भेंट में राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने राज्य में खेलों के आयोजन के लिए चल रही तैयारियों और इससे युवाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में भी चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य में पर्यटन, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया और उनके लिए केंद्र सरकार से सहयोग का अनुर...
शहर के चौक – चौराहों पर सुधारीकरण एवं सौर्न्यीकरण बाद अवशेष कार्य युद्धस्तर पर ।

शहर के चौक – चौराहों पर सुधारीकरण एवं सौर्न्यीकरण बाद अवशेष कार्य युद्धस्तर पर ।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
शहर के चौक - चौराहों पर सुधारीकरण एवं सौर्न्यीकरण बाद अवशेष कार्य युद्धस्तर पर । देहरादून।(सू0वि0का0) दिनांक 07 दिसंबर 2025, जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर में जनमानस को आवागमन हेतु सुखद, सुरक्षित, सड़क सुविधा मुहैया कराने में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक कार्य को मानक के अनुरूप करवाने की कवायद शुरू की। उन्होंने रेखीय विभागों को चौक-चौराहा एवं सड़कों में अपने अपने निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर करने के कड़ी निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में विभागो द्वारा तेजी से सड़क की सुधारीकरण कार्य किए गए, जिसके चलते आज शहर में तेजस रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों पर अंकुश लग गई है। साथ ही जनमानस को आवागमन की सुखद सुविधा मिल रही है। सड़क सुधारणीकरण के अवशेष कार्यों पर भी तेजी से निर्माण कार्य जारी है, जिसके तहत राजपुर रोड एवं दिलराम चौक में डिवाइडर के निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप बनाई जा र...
स्व. हरबंश कपूर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

स्व. हरबंश कपूर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
स्व. हरबंश कपूर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून, 07 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज किशन नगर स्थित आत्मा राम धर्मशाला में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. हरबंश कपूर की जयंती के अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. हरबंश कपूर को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर वास्तव में एक आदर्श जननेता थे। उन्होंने अपने जीवन का हर पल जनसेवा को समर्पित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और आज मैं जहां भी हूं सब कपूर साहब की वजह से हूं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कपूर स...
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंत्रालय द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी सीएसआर के लिए प्रोजेक्ट भेजने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद दिया।...