Friday, November 6News and Media

देहरादून

महाराज ने कहा बड़ी मात्रा में उत्तराखंड के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं लोग

महाराज ने कहा बड़ी मात्रा में उत्तराखंड के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं लोग

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
महाराज ने कहा बड़ी मात्रा में उत्तराखंड के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं लोग देहरादून/प्रयागराज। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रयागराज महाकुंभ-2025 में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच कर प्रदेश के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ-2025 में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच कर प्रदेश के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड 'हाउस ऑफ हिमालया' के स्टॉल पर बहुत से उत्पाद रखे गए हैं जिन्हें बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। उत्तराखंड के सभी उत्पादों के प्रति यहां लोगों में काफी रुचि देखने को मिल रही...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी उत्तराखंडवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी उत्तराखंडवासियों को बधाई

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी उत्तराखंडवासियों को बधाई कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित उत्तराखंड की झांकी को लोगों की पसंद के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिला है। गुजरात की झांकी ‘स्वर्णिम भारत: विकास और विरासत’ को प्रथम तथा उत्तर प्रदेश की झांकी महाकुंभ 2025- स्वर्णिम भारत विकास और विरासत को द्वितीय स्थान मिला। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की झांकी को तीसरा स्थान मिलने पर प्रदेशवासियों और इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी ने कर्तव्य पथ पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उत्तराखण्ड की झांकी में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के साहसिक खेलों को बखूबी प्रस्तुत किया गया। राज्य सरकार द्वारा पर्यटकों को सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के...
अवंतिका कैन्तुरा ने कहा, लड़कियों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए और नियमित अभ्यास करना चाहिए

अवंतिका कैन्तुरा ने कहा, लड़कियों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए और नियमित अभ्यास करना चाहिए

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
अवंतिका कैन्तुरा ने कहा, लड़कियों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए और नियमित अभ्यास करना चाहिए देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की छात्रा अवंतिका कैन्तुरा का राष्ट्रीय नेटबाॅल टीम में चयन हुआ है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में अंवंतिका कैन्तुरा उत्तराखण्ड नेटबाॅल टीम का हिस्सा होंगी। इससे पूर्व अवंतिका कैन्तुरा नेशनल व स्टेल लेवल की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। अवंतिका कई प्रतियोगिताओं में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, अपने माता पिता एवम् राज्य का नाम पहले भी रौशन कर चुकी हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उनके चयन पर अवंतिका को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। वर्तमान में अवंतिका एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एमएससी एग्रोनाॅमी की पढ़ाई कर रही हैं। अवंतिका...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की प्रचलित टोपी पहनाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की प्रचलित टोपी पहनाई।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की प्रचलित टोपी पहनाई। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड वासियों की ओर से स्वागत करते हुए उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर के इतने महत्वपूर्ण खेल आयोजन की जिम्मेदारी देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इस 17 दिवसीय राष्ट्रीय खेल महाकुम्भ का आयोजन प्रदेश के 11 शहरों में किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 10 हजार से अधिक खिलाड़ी 35 खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से इस बार के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है। इस आयोजन में सौर ऊर्जा का व्यापक प्रयोग किए जाने के साथ ही पूरे आयोजन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किए जाने के भी प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ज...
उत्तराखंड की स्थानीय आर्थिकी के व्यापक हितों के लिए शुरू की गई शीतकालीन यात्रा के संबंध में प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य अहम रहा कि वह खुद इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं।

उत्तराखंड की स्थानीय आर्थिकी के व्यापक हितों के लिए शुरू की गई शीतकालीन यात्रा के संबंध में प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य अहम रहा कि वह खुद इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
बड़ा मंच, तीन विषय और उत्तराखंड को बड़ी शाबासी पढ़े पुरी ख़बर यूसीसी, शीतकालीन यात्रा व प्लास्टिक मुक्त अभियान पर मोदी ने की धामी सरकार सराहना पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल के मंच से देश-दुनिया को बताए उत्तराखंड के प्रयास पीएम मोदी ने शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग कर सरकार के प्रयासों को दी गति मंगलवार को यह बड़ा मंच राष्ट्रीय खेलों का था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल विकास से जुड़ी कई अहम बातें कीं मगर तीन ऐसे विषय भी उठाए, जिनमें उत्तराखंड के विशेष प्रयास हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के इन प्रयासों को नए सिरे से रेखांकित करते हुए धामी सरकार की खुलकर सराहना की और शाबासी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना के बाद धामी सरकार के प्रयास देश-दुनिया तक और प्रभावी ढंग से पहुंचे हैं। एक दिन पहले उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी का प्रधानम...
नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेगी बोर्ड परीक्षा : धन सिंह रावत

नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेगी बोर्ड परीक्षा : धन सिंह रावत

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेगी बोर्ड परीक्षा : धन सिंह रावत देहरादून, 28 जनवरी 2025 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय विद्यालयों से लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की अब खैर नहीं। ड्यूटी से नदारद इन शिक्षकों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को प्रदेशभर में 10वीं व 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने को कहा गया है। साथ ही सीआरपी-बीआरपी एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों से लम्बे समय से गायब चल रहे शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की ...
गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र चौबटिया गार्डन के रिसर्च सेंटर को प्रारंभ करने के भी सख्त निर्देश दिए।

गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र चौबटिया गार्डन के रिसर्च सेंटर को प्रारंभ करने के भी सख्त निर्देश दिए।

देहरादून, बोलता वोटर
गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र चौबटिया गार्डन के रिसर्च सेंटर को प्रारंभ करने के भी सख्त निर्देश दिए। देहरादून, 27 जनवरी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभागीय के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की। इस दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को शीघ्र ही कृषि एवं उद्यान विभाग केद चयनित 321 सहायक कृषि अधिकारी वर्ग 03 और सहायक विकास अधिकारी वर्ग- 02 के 271 लगभग 692 चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति पत्र वितरण के आदेश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से शीतकालीन पौध आवंटन के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2024 -25 में श...
राज्य सरकार ने योग्य उम्मीदवारों और प्रतिभाओं का भविष्य बचाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है : धामी

राज्य सरकार ने योग्य उम्मीदवारों और प्रतिभाओं का भविष्य बचाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
राज्य सरकार ने योग्य उम्मीदवारों और प्रतिभाओं का भविष्य बचाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कुल 530 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने 352 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला ए.एन.एम) एवं उत्तराखण्ड वन विकास निगम के 178 स्केलर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन पूरे भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। उत्तराखंड ने देश में सबसे पहले "समान नागरिक संहिता कानून" लागू करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। ऐसे शुभ दिन सभी लोगों को नियुक्ति पत्र देना हमारे लिए भी सम्मान की बात है। नियुक्ति पा रहे सभी लो...
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करके राज्य सरकार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ बी.आर. अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को सच्ची भावांजलि दे रही है।

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करके राज्य सरकार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ बी.आर. अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को सच्ची भावांजलि दे रही है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करके राज्य सरकार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ बी.आर. अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को सच्ची भावांजलि दे रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए ऐतिहासिक है। आज से उत्तराखंड में समाज में समानता स्थापित करने के लिए, समान नागरिक संहिता लागू हो गई है। सोमवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत तौर पर समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण, यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी शुभारंभ और यूसीसी नियमावली बुकलेट का विमोचन किया। यूसीसी पोर्टल पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने विवाह का पहला पंजीकरण कराया, जिसका प्रमा...
यह जीत एकजुटता, कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है : जोशी

यह जीत एकजुटता, कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है : जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
यह जीत एकजुटता, कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है : जोशी मसूरी, 25 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद मसूरी से भाजपा की प्रत्याशी मीरा सकलानी शानदार जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया और प्रसन्नता व्यक्त की। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किंग्रेट से गांधी चौक होते हुए पिक्चर पैलेस तक विजय जुलूस में भी शामिल हुए और मसूरीवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई जनसभाओं का परिणाम है, कि भाजपा ने निकाय चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और समर्थन की जीत बताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सफलता जनता के आशीर्वाद, हमारे कार्यकर्ताओं की मे...