Monday, September 7News and Media

देहरादून

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है   

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है  

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है।उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। प्रधानमंत्री जी द...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल ने  धराली और थराली में आपदा पीड़ित परिवारों के लिए राहत, खाद्य सामग्री, दवाईयां और जरूरी उपकरण भेजकर न सिर्फ मदद की पहल की है, बल्कि मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया है   

श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल ने धराली और थराली में आपदा पीड़ित परिवारों के लिए राहत, खाद्य सामग्री, दवाईयां और जरूरी उपकरण भेजकर न सिर्फ मदद की पहल की है, बल्कि मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया है  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल ने धराली और थराली में आपदा पीड़ित परिवारों के लिए राहत, खाद्य सामग्री, दवाईयां और जरूरी उपकरण भेजकर न सिर्फ मदद की पहल की है, बल्कि मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया है धराली से थराली चमोली तक एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने बढ़ाए मदद के हाथ देहरादून। पहले धराली उत्तरकाशी और अब चमोली में आई प्राकृतिक आपदा। दोनों जगह आपदा की मार ने कई परिवारों से उनका घर-आंगन, खेत खलियान, पशु मवेशी, रोजगार और सुख-चैन छीन लिया। कहीं खेत मलबे में दब गए, कहीं आशियाने नष्ट हो गए। कहीं मासूम बच्चों की शिक्षा और बुजुर्गों की दवा-दरकार अधर में लटक गई। ऐसे कठिन समय में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धराली उत्तरकाशी और थराली चमोली में इन पीड़ित परिवारों के लिए राहत, खाद्य सामग्री, दवाईयां और जरूरी उपकरण भेजकर न सिर्फ मदद की पहल की है, बल्कि मानवीय संवेदना का...
मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश   

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को बृहद स्तर पर संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक सशक्त बनाया जाए। आवश्यकता अनुसार इसमें नए पदों का सृजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस' – 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन इस पर शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग मिलकर कार्यशालाओं का आयोजन करें तथा ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार कर...
अपने एटीट्यूड के कारण कुर्सी खोई, बात बात पर घड़ी देखने और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्री, विधायकों से अधिक नौकरशाहों को तवज्जो देने वाले नेताजी के सुर ढीले हो गए हैं   

अपने एटीट्यूड के कारण कुर्सी खोई, बात बात पर घड़ी देखने और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्री, विधायकों से अधिक नौकरशाहों को तवज्जो देने वाले नेताजी के सुर ढीले हो गए हैं  

उत्तराखंड, देहरादून
  अपने एटीट्यूड के कारण कुर्सी खोई, बात बात पर घड़ी देखने और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्री, विधायकों से अधिक नौकरशाहों को तवज्जो देने वाले नेताजी के सुर ढीले हो गए हैं   देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में मौजूदा समय में फोटो वॉर चरम पर है। इन्हीं फोटो में एक नेता जी की सिलसिलेवार जारी की गई फोटो पर लोग चुटकी ले रहे हैं। ये फोटो ऐसे नेताजी की हैं, जिन्हें अपने एटीट्यूड के कारण कुर्सी तक खोनी पड़ी। हमेशा गर्दन टेडी कर, बात बात पर घड़ी देखने और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्री, विधायकों से अधिक नौकरशाहों को तवज्जो देने वाले नेताजी के सुर ढीले हो गए हैं। नेताजी ने पावर में रहते हुए जिन वरिष्ठ नेताओं को कभी तवज्जो नहीं दी, आज उन नेताओं से निकटता दिखाने को उन्हें ढूंढते हुए दिल्ली के बंगलों से लेकर देहरादून के जंगलों तक पहुंच जा रहे हैं। इस दौरान नेताजी को अपना कुर्ता त...
यह देश की एकमात्र ओलिंपिक स्टैण्डर्ड आइस रिंक है, जिसमें खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु अत्याधुनिक व्यवस्थाएँ की गई हैं : धामी

यह देश की एकमात्र ओलिंपिक स्टैण्डर्ड आइस रिंक है, जिसमें खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु अत्याधुनिक व्यवस्थाएँ की गई हैं : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
यह देश की एकमात्र ओलिंपिक स्टैण्डर्ड आइस रिंक है, जिसमें खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु अत्याधुनिक व्यवस्थाएँ की गई हैं : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमाद्री आइस रिंक रजत जयंती खेल परिसर रायपुर, देहरादून में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया" द्वारा आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया | मुख्यमंत्री ने थाईलैंड को एशियन ओपन शार्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत में प्रथम बार आयोजित हो रही शीतकालीन खेलों की इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी का सुअवसर देवभूमि उत्तराखंड को प्रा...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी, आईटीबीपी की विभिन्न टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।   

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी, आईटीबीपी की विभिन्न टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी, आईटीबीपी की विभिन्न टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।     बीती रात तहसील थराली के अन्तर्गत टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने के कारण तहसील परिसर, चेपड़ो बाजार, कोटदीप बाजार और कुछ घरों में 1 से 2 फीट मलबा घुस गया और कुछ वाहन भी मलबे में दबे है। रा.उ.नि. थराली द्वारा बताया गया कि ग्राम संगवाड़ा में एक मकान में मलबा आने के कारण एक लड़की मलबे में दब गयी थी जिसके शव को डीडीआरएफ थराली के जवानों के द्वारा रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण ग्राम चेपड़ो में एक व्यक्ति लापता है जिसकी खोजबीन प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत-बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। एनडीआरएफ, ...
कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी: सीएम धामी   

कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी: सीएम धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
  कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी: सीएम धामी   पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने आज मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को मामले की गहन और तत्परता से जांच के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में युवक जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व, उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ व्यक्तियों प...
डीएम सविन बंसल ने स्कूलों में शौचालय, पानी की टंकी, सफाई और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण बनाने के दिए सख्त निर्देश      

डीएम सविन बंसल ने स्कूलों में शौचालय, पानी की टंकी, सफाई और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण बनाने के दिए सख्त निर्देश    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  डीएम सविन बंसल ने स्कूलों में शौचालय, पानी की टंकी, सफाई और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण बनाने के दिए सख्त निर्देश     (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरवा (कालसी) तथा त्यूनी चकराता में भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देर्शों के क्रम में अनुपालन तथा जिले में ‘‘प्राजेक्ट उत्कर्ष’’ की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखने के निर्देश दिए। वहीं स्कूलों में पुराने जर्जर भवन के निष्प्रोज्य कार्य में नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगणन कराकर निष्प्रोज्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फरवरी व जुलाई 2025 में विद्यालय के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कृत कार्यवाही ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं   

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चिकित्सकों को बड़ी राहत और सौगात दी है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को अब एसडी एसीपी (SD ACP) का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में भी चिकित्सक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उनके हितों का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। एसीपी का लाभ मिलने से चिकित्सकों को न केवल आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि सेवा के प्रति और अधिक समर्पण की भावना भी बढ़ेगी। सरकार हमेशा अपने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ खड़ी है। ...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिविर पर बोलते हुए प्रधानाचार्या मोना बाली ने कहा – यह शिविर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भावना का प्रतीक है         

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिविर पर बोलते हुए प्रधानाचार्या मोना बाली ने कहा – यह शिविर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भावना का प्रतीक है      

उत्तराखंड, देहरादून
  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिविर पर बोलते हुए प्रधानाचार्या मोना बाली ने कहा – यह शिविर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भावना का प्रतीक है     “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी उद्देश्य को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर 353 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच सेवाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व को और गहराई से समझा। फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोना बाली ने किया। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को न केवल परामर्श दिया, बल्कि ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी आवश्यक जांचें भी पूरी ...