Wednesday, November 4News and Media

देहरादून

सड़कों की स्थिति की नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए : धामी      

सड़कों की स्थिति की नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए : धामी    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  सड़कों की स्थिति की नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 76.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवं स्वीकृत 06 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। लोकार्पण की गई योजनाओं में दन्या से आरा सल्पड़ मोटर मार्ग का सुधारीकरण, चायखान से थुआसिमल मोटर मार्ग का सुधारीकरण, तथा सत्यों में 33/11 केवी उप संस्थान का निर्माण शामिल हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलीटेक्निक सल्ट एवं दन्या में अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों तथा राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट में मैकेनिकल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने जागेश्वर धाम परिसर का पैदल भ्रमण एवं निरीक्षण किया...
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की   

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को जनता की अपेक्षाओं एवं स्थानीय आस्था के अनुरूप करने के निर्देश दिए। शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना का उद्देश्य लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त और आकर्षक बन सके। मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 38 प्रमुख कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश द...
मुख्यमंत्री धामी ने जन-केंद्रित विकास मॉडल प्रस्तुत किया, 06 वैनों की सौगात से चंपावत को लाभ   

मुख्यमंत्री धामी ने जन-केंद्रित विकास मॉडल प्रस्तुत किया, 06 वैनों की सौगात से चंपावत को लाभ  

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  ​मुख्यमंत्री धामी ने जन-केंद्रित विकास मॉडल प्रस्तुत किया, 06 वैनों की सौगात से चंपावत को लाभ     माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने निजी आवास नगला तराई से 06 बायो शौचालय वैनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद चंपावत के लिए रवाना किया। यह पहल रेकिट और प्लान इंडिया की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत की गई है। इस पहल का उद्देश्य आगामी पूर्णागिरि मेले सहित जनपद चम्पावत में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों के दृष्टिगत स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है। रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को CSR के तहत पूर्णागिरि मेले हेतु मोबाइल टॉयलेट वैनें उपलब्ध कराई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा प्राप्त हो सके। इन छह वैनों में चार महिला एवं चार पुरुष शौचालयों के साथ-साथ दो...
मंत्री जोशी ने मसूरी–देहरादून मार्ग पर मिट्टी के ढेर हटाने और सड़क को तुरंत खोलने के दिए निर्देश   

मंत्री जोशी ने मसूरी–देहरादून मार्ग पर मिट्टी के ढेर हटाने और सड़क को तुरंत खोलने के दिए निर्देश  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री जोशी ने मसूरी–देहरादून मार्ग पर मिट्टी के ढेर हटाने और सड़क को तुरंत खोलने के दिए निर्देश मसूरी से लौटते समय उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देर रात्रि देहरादून–मसूरी मोटर मार्ग स्थित गलोगी क्षेत्र में चल रहे निर्माणाधीन ट्रीटमेंट कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था एवं सुरक्षा दीवारों से संबंधित कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समयावधि में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय नागरिकों ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगे होने से मसूरी–देहरादून मार्ग पर यात्रियों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है। इस पर मंत्री जोशी ने मौक...
मामूली विवाद में शस्त्र प्रदर्शन पर DM को करना पड़ा सख्त निर्णय, निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू।   

मामूली विवाद में शस्त्र प्रदर्शन पर DM को करना पड़ा सख्त निर्णय, निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू।  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मामूली विवाद में शस्त्र प्रदर्शन पर DM को करना पड़ा सख्त निर्णय, निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू।   रायपुर थाना अंतर्गत दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने के विवाद पर एटीएस कॉलोनी में शस्त्र लहराने का मामला सामने आया। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने शस्त्र जब्त करते हुए लाईसेंस निलम्बित कर दिया है। तथा लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। एटीएस कालोनी में दीपावली के दिन आपसी विवाद में तैस में आकर शस्त्र लहराने का मामला डीएम तक पहुंचा तो डीएम शस्त्र जब्त कराते हुए लाईसेंस निलम्बित कर दिया है। अब लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही तय है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि कानून से खिलवाड़ जिले में मंजूर नहीं है ऐसा करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। एटीएस कॉलोनी में दीपावली के दिन दो पक्षों में पटाखा जलाने को लेकर विवाद हुआ था। शस्त्र लाईसेंस धार...
मंत्री जोशी ने कहा कि बृजभूषण सिंह का अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है   

मंत्री जोशी ने कहा कि बृजभूषण सिंह का अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है  

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  मंत्री जोशी ने कहा कि बृजभूषण सिंह का अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है   उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित अपने आवास पर पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सम्मान स्वरूप श्रीगणेश जी की मूर्ति भेंट की। मंत्री जोशी ने कहा कि बृजभूषण सिंह का अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर निरंतर मार्गदर्शन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, भाजपा के प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत...
मंत्री गणेश जोशी ने बिहारी महासभा एवं स्थानीय नागरिकों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “हमारे तीज-त्योहार एवं मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के संवाहक हैं   

मंत्री गणेश जोशी ने बिहारी महासभा एवं स्थानीय नागरिकों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “हमारे तीज-त्योहार एवं मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के संवाहक हैं  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी ने बिहारी महासभा एवं स्थानीय नागरिकों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “हमारे तीज-त्योहार एवं मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के संवाहक हैं     मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल के तत्वावधान में एवं बिहारी महासभा के सहयोग से छठ पूजा का पर्व रविवार को पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छठ पर्व के अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में ठंडे पानी में खड़े होकर मां छठ की पूजा-अर्चना की एवं डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। अर्घ्य के पश्चात रंग-बिरंगी आतिशबाजी ...
हमने जहां एक ओर प्रदेश में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है, वहीं हमनें राज्य में सख्त दंगारोधी और धर्मांतरण विरोधी कानूनों को भी लागू किया है : धामी   

हमने जहां एक ओर प्रदेश में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है, वहीं हमनें राज्य में सख्त दंगारोधी और धर्मांतरण विरोधी कानूनों को भी लागू किया है : धामी  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
    हमने जहां एक ओर प्रदेश में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है, वहीं हमनें राज्य में सख्त दंगारोधी और धर्मांतरण विरोधी कानूनों को भी लागू किया है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा संजय रेलवे पार्क, खटीमा में आयोजित सूर्य षष्ठी व्रत महोत्सव (छठ पूजा) के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने प्रदेश की सुख,समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की पूर्वांचल सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों को इस भव्य-दिव्य कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए साधुवाद । आज का ये पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति की उस उज्ज्वल परंपरा का प्रतीक है, जिसमें आस्था, अनुशासन, ...
मुख्यमंत्री ने विकास प्रर्दशनी का उद्घाटन, विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का निरीक्षण तथा अमर शहीदों की मूर्तियों एवं स्वतंत्र संग्राम शहीद स्मारक पर मल्यार्पण किया गया      

मुख्यमंत्री ने विकास प्रर्दशनी का उद्घाटन, विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का निरीक्षण तथा अमर शहीदों की मूर्तियों एवं स्वतंत्र संग्राम शहीद स्मारक पर मल्यार्पण किया गया    

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री ने विकास प्रर्दशनी का उद्घाटन, विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का निरीक्षण तथा अमर शहीदों की मूर्तियों एवं स्वतंत्र संग्राम शहीद स्मारक पर मल्यार्पण किया गया   सोमवार को  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल पहुंचकर नौ दिवसीय 49वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर मेले के शुभारम्भ की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने विकास प्रर्दशनी का उद्घाटन, विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का निरीक्षण तथा अमर शहीदों की मूर्तियों एवं स्वतंत्र संग्राम शहीद स्मारक पर मल्यार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ढालवाला में अवशेष बाढ़-सुरक्षा कार्यों का निर्माण कार्य (लगभग 400 मीटर), कुम्भ मेला, 2027 के अन्तर्गत मुनिकीरेती में खारास्रोत गदेरे में सतह पार्किंग एवं एप्रोच रोड़ का निर्माण, नरेन्द्रनगर में दैवीय...
मुख्यमंत्री  धामी ने कहा राज्य सरकार द्वारा राज्य के तीर्थ स्थलों का विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गयी है।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा राज्य सरकार द्वारा राज्य के तीर्थ स्थलों का विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गयी है।

देहरादून, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री  धामी ने कहा राज्य सरकार द्वारा राज्य के तीर्थ स्थलों का विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गयी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री बिंद्रा ने हेमकुंट साहिब यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग के लिये मुख्यमंत्री, राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के विशेष सहयोग एवं व्यवस्था हेतु समय-समय पर दिए गये निर्देशों के फलस्वरूप श्री हेमकुंट साहिब यात्रा सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस वर्ष भारत तथा विश्व भर से रिकॉर्ड़ 2,75,000 श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में सम्मिलित हुए। प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों के बावजूद यात्रा का कुशलता पूर्वक प्रबंधन क...