Monday, September 7News and Media

देहरादून

उत्तराखण्ड में पायलट प्रोजक्ट के रूप में दो रूरल इंक्यूबेशन सेंटर तथा 110 ग्रोथ सेंटर स्थापित किये गये हैं:धामी

उत्तराखण्ड में पायलट प्रोजक्ट के रूप में दो रूरल इंक्यूबेशन सेंटर तथा 110 ग्रोथ सेंटर स्थापित किये गये हैं:धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने हिमालयी राज्यों के लिए विशिष्ट नीतियां बनाने का अनुरोध किया     उत्तराखण्ड में पायलट प्रोजक्ट के रूप में दो रूरल इंक्यूबेशन सेंटर तथा 110 ग्रोथ सेंटर स्थापित किये गये हैं:धामी नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने इंक्यूबेशन सेंटर्स स्थापित करने के लिए केन्द्र सरकार से तकनीकि और वित्तीय सहयोग के लिए अनुरोध किया   नीति आयोग की बैठक में ‘पी.एम कृषि सिंचाई योजना’ की गाईडलाइन्स में लिफ्ट इरिगेशन को शामिल करने के लिए भी मुख्यमंत्री धामी ने अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग तथा क्लाईमेट चेंज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी हमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है: उत्तराखण्ड सरकार ईकोलॉजी और ईकॉनॉमी के समन्वय से विकास योजनाओं को संचालित करने पर विशेष ध्यान दे रही है:धामी   राज्य में जीड...
राजपुर निवासी राइफलमैन अमर शहीद मनोज राणा की 11वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की   

राजपुर निवासी राइफलमैन अमर शहीद मनोज राणा की 11वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
राजपुर निवासी राइफलमैन अमर शहीद मनोज राणा की 11वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा बलिदानियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता, बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना हर देशवासी का कर्तव्य है। देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है, देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई है   सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जो अक्टूबर माह में प्रदेश की जनता को समर्पित किया जायेगा सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि शहीद मनोज राणा के बलिदान हमेशा याद रखेग...
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिन जनपदों में 70 फीसद से कम आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं वहां विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिन जनपदों में 70 फीसद से कम आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं वहां विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
आयुष्मान कार्ड बनाने का काम होगा तेज: डॉ धन सिंह रावत मंत्री ने कहा कि प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अस्पतालों को ग्रीन चैनल घोषित किया जाना है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया     स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष्मान योजना की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिन जनपदों में 70 फीसद से कम आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं वहां विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। मंत्री धन सिंह रावत ने आयुष्मान कार्ड बनाने में कमतर रहे जनपदों की जिम्मेदारी प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंपी   पहाड़ी जनपदों में कोई निजी अस्पताल सूचीबद्धता के लिए आवेदन करता है तो उसका सहयोग करें: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत   राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश...
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश ने डोईवाला पहुंचकर हिमाचल के लाहौल स्पीति में भारत-चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए देहरादून निवासी आईटीबीपी के निरीक्षक शहीद चंद्र मोहन सिंह नेगी को पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से श्रद्धांजलि दी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश ने डोईवाला पहुंचकर हिमाचल के लाहौल स्पीति में भारत-चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए देहरादून निवासी आईटीबीपी के निरीक्षक शहीद चंद्र मोहन सिंह नेगी को पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से श्रद्धांजलि दी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
डोईवाला निवासी आईटीबीपी निरीक्षक शहीद चंद्र मोहन सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश ने डोईवाला पहुंचकर हिमाचल के लाहौल स्पीति में भारत-चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए देहरादून निवासी आईटीबीपी के निरीक्षक शहीद चंद्र मोहन सिंह नेगी को पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से श्रद्धांजलि दी सैनिक कल्याण मंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हे ढांढस बंधाया   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हम शहीद को वापस नहीं ला सकते लेकिन शहीद की वीरता का बखान करना और उनको यादों की जिंदा रखने का कार्य पुष्कर सिंह धामी सरकार बखूबी से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है चंद्रमोहन सिंह नेगी आईटीबीपी में अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उन्हें मार्शल आर्ट म...
राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 50 लाख रूपये की जायेगी :धामी

राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 50 लाख रूपये की जायेगी :धामी

बोलता वोटर, उत्तराखंड, देहरादून
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 4 घोषणाएं की राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 50 लाख रूपये की जायेगी :धामी शहीद सैनिक के परिवारजनों को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की अवधि को 2 साल से बढ़ाकर 5 साल किया जायेगा:धामी शहीदों के आश्रितों को अब जिलाधिकारी कार्यालयों में समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ के अलावा अन्य विभागों में भी समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ के पदों पर भी नियुक्ति प्रदान की जायेगी:धामी सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति अवकाश प्रदान किये जायेंगे:धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवार जनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिक...
एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्ती: डॉ. धन सिंह रावत

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्ती: डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्ती: डॉ. धन सिंह रावत सूबे के पर्वतीय व दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों में होंगे तैनात: डॉ. धन सिंह रावत डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, अधिकारी डी श्रेणी के विद्यालयों की डीपीआर शासन को शीघ्र भेजें   शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में रिक्त पदों की सूचना तत्काल निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इन अतिथि शिक्षकों को प्रदेश के पर्वतीय व दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों में तैनात किया जायेगा ताकि दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में पठन-पाठन बिना किसी व्यवधान के चल सके। दिल्ली दौरे से लौटने के उपरांत सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर आज शिक्षा विभाग की समीक्ष...
द्वितीय विश्व युद्ध की अनुदान राशि, विशिष्ट सेना मेडल अवार्ड राशि में बढ़ोतरी तथा वीरता पदक पुरस्कार की एक मुश्त अनुदान राशि में भी कई गुना बढ़ोतरी की गई है।

द्वितीय विश्व युद्ध की अनुदान राशि, विशिष्ट सेना मेडल अवार्ड राशि में बढ़ोतरी तथा वीरता पदक पुरस्कार की एक मुश्त अनुदान राशि में भी कई गुना बढ़ोतरी की गई है।

उत्तराखंड, देहरादून
वीरता सम्मान कार्यक्रम के दौरान शहीद के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संकल्पबद्ध है। धामी सरकार शहीद परिवार के परिजनों और वीरांगनाओं के साथ हमेशा खड़ी है द्वितीय विश्व युद्ध की अनुदान राशि, विशिष्ट सेना मेडल अवार्ड राशि में बढ़ोतरी तथा वीरता पदक पुरस्कार की एक मुश्त अनुदान राशि में भी कई गुना बढ़ोतरी की गई है।     सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी कोटद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने अमर उजाला गढ़वाल द्वारा आयोजित गढ़वाल वीरता सम्मान 2024 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कोटद्वार विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी उपस्थित रही। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा देश के लिए अपना सर्वस्व न्...
धामी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच धन दा की पीएम मोदी से मुलाकात   

धामी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच धन दा की पीएम मोदी से मुलाकात  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
धामी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच धन दा की पीएम मोदी से मुलाकात उत्तराखंड में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार व फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है भाजपा हाईकमान जल्द सीएम धामी कैबिनेट का विस्तार कर सकता है जिसके बाद भाजपा विधायकों में हलचल बढ़ गई है इधर, मंत्रियों के दिल्ली दौरे , और भाजपा हाई कमान से मुलाकात से इन चर्चाओं को ओर बल मिलने लगा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा विधायकों के बीच लॉबिंग भी शुरू हो गई है तो वहीं मंत्रियों को डर सता रहा है कि उनके विभागों में परिवर्तन संभव है.. भाजपा हाई कमान मंत्रियों के अब तक के कामकाज को देखकर.. उनके विभागों को बदलने का निर्णय लेगा, ऐसा सूत्र कहते हैं वही बता दे कि सीएम धामी कैबिनेट में तीन मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के आकस्मिक निधन के बाद एक अन्य पद रिक्त हो चुका...
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र व सांसद अनिल बलूनी की सुरक्षा हटाने सम्बन्धी समाचार भ्रामक व तथ्यहीन-पुलिस मुख्यालय

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र व सांसद अनिल बलूनी की सुरक्षा हटाने सम्बन्धी समाचार भ्रामक व तथ्यहीन-पुलिस मुख्यालय

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
बिना किसी ठोस तथ्य के सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करना विधि विरुद्ध है। झूठी सूचना/अफवाह फैलाने के फलस्वरुप सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही भी अमल में लायी जा सकती है.. पढ़े क्या है पूरा मामला   बोला पुलिस मुख्यालय :पूर्व सीएम त्रिवेंद्र व सांसद बलूनी की सुरक्षा हटाने सम्बन्धी समाचार भ्रामक व तथ्यहीन उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने त्रिवेंद्र-बलूनी की सुरक्षा हटाने सम्बन्धी समाचार का किया खंडन पूर्व सीएम त्रिवेंद्र व सांसद अनिल बलूनी की सुरक्षा हटाने सम्बन्धी समाचार भ्रामक व तथ्यहीन-पुलिस मुख्यालय     इलेक्ट्रॉनिक चैनल व सोशल मीडिया में पूर्व सीएम – सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व सांसद अनिल बलूनी की वाई प्लस सुरक्षा हटाने सम्बन्धी समाचार के वॉयरल होने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। मौजूदा समय में दोनों सांसद संसद के सत्र की वजह...
अग्निवीरों को पुलिस और राज्य के अन्य विभागों की भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

अग्निवीरों को पुलिस और राज्य के अन्य विभागों की भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
अग्निवीरों को पुलिस और राज्य के अन्य विभागों की भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र के ऐलान के अगले दिन 15 जून 2022 को ही मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कर दी थी सरकार की मंशा धामी ने कहा, मां भारती की सेवा के बाद अग्निवीरों को राज्य के विभिन्न विभागों में प्राथमिकता के साथ समायोजित करेगी सरकार   राज्य में युवाओं के सर्वांगीण विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने को सरकार प्रतिबद्ध जरूरत पड़ी तो अग्निवीरों को आरक्षण देने के लिए विधेयक भी ला सकती है सरकार:धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के ऐलान के अगले दिन यानी 15 जून को ही राज्य सरकार ने अग्निवीरों के हितों को लेकर अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया था। मां भारती की सेवा के उपरांत कोई भी अग्निवीर खाली नहीं ब...