Friday, November 6News and Media

देहरादून

राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किया गया आज 18500 सरकारी नौकरी बिना किसी गड़बड़ी के यहां के बेरोजगारों को मिली है

राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किया गया आज 18500 सरकारी नौकरी बिना किसी गड़बड़ी के यहां के बेरोजगारों को मिली है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किया गया आज 18500 सरकारी नौकरी बिना किसी गड़बड़ी के यहां के बेरोजगारों को मिली है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत एनएचपीसी गेस्टहाउस बनबसा में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित,उन्हें दीपावली की दी बधाई* *इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि एक सैनिक अपने सेना व अर्धसैन्य बल में अपनी सेवाकाल के दौरान देश की रक्षा का कार्य करता जब वह अपनी इस सेवा से सेवानिवृत्त हो जाता है,उसके उपरांत वह समाज की सेवा में जुट जाता है इसलिए कोई भी सैनिक भूतपूर्व सैनिक नहीं होता है वह हमेशा ही देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाला वीर सैनिक होता है। जब वह सरहदों पर सेना के सुरक्षा कवच के रूप में तैनात होता है,तब वह देश की सुरक्षा कर...
प्रधानमंत्री  मोदी  के कुशल नेतृत्व में धामी सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में धामी सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में धामी सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के पावन दर्शन किए और समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों से भी भेंट की। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। धाम में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी को नई दिशा मिल रही है और स्थान...
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को दीपावली की  शुभकामनायें दी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को दीपावली की शुभकामनायें दी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को दीपावली की शुभकामनायें दी सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली का पर्व देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों के साथ अत्यधिक हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया। सैनिक कल्याण मंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर साल जवानों के साथ दीवाली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते उनका प्रयास रहता है कि वह अपनी दीवाली हमेशा भारतीय सेना के जवानों के साथ मनायें। सैनिक कल्याण मंत्री ने अपनी सैन्य सेवा के दौरान विभिन्न सीमाओं पर दीवाली पर्व की यादों को भी ताजा किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान दुर्गम क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा...
मुख्यमंत्री ने  कहा कि पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने जवानों, वीर नारियों और बच्चों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा जाता है कि पर्व वहीं होता ह...
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए वोकल फॉर लोकल  के संदेश को आत्मसात करने की भी सभी को प्रेरणा मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए वोकल फॉर लोकल के संदेश को आत्मसात करने की भी सभी को प्रेरणा मिलेगी।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए वोकल फॉर लोकल के संदेश को आत्मसात करने की भी सभी को प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दीपावली के अवसर पर सपरिवार चकराता रोड़ स्थित कुमार शॉप का भ्रमण कर स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं से द्वारा तैयार किये गए मिट्टी के दीपक तथा मूर्तियां क्रय की तथा डिजिटल पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं। हाथ से निर्मित होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय करें जिससे इस पेशे से जुड़े लोगों की जीविका भी बनी रहे और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थ...
अनिल जोशी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवम् सरंक्षण केन्द्र (हैस्को) आने का निमंत्रण दिया

अनिल जोशी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवम् सरंक्षण केन्द्र (हैस्को) आने का निमंत्रण दिया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
अनिल जोशी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवम् सरंक्षण केन्द्र (हैस्को) आने का निमंत्रण दिया हैस्को के संस्थापक एवम् पद्मभूषण डाॅ अनिल जोशी ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) एवम् हैस्को अनुबंध करेगा दोनेां संस्थान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर मिलकर काम करेंगे। डाॅ अनिल जोशी ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनो के मध्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्तवपूर्णं मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, समय पर वर्षा न होने और साधनों के अभाव जैसे कारणों से आग से वनों को होने वाली क्षति जैसे मुद्दों पर गहन विचार विमर्श हुआ। डाॅ अनिल जोशी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवम् सरंक्ष...
मन्त्री ने कहा, चिकित्सकों की कमी होगी दूर, पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवा होगी सदृढ़

मन्त्री ने कहा, चिकित्सकों की कमी होगी दूर, पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवा होगी सदृढ़

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मन्त्री ने कहा, चिकित्सकों की कमी होगी दूर, पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवा होगी सदृढ़ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्साधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। विभाग की ओर से बैकलॉग के इन पदों की भर्ती हेतु राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन िंसंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को दूर कर आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना है। इसी उद्देश्य के दृष्टिगत सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लम्बे समय से रिक्त पड़े चिकित्सकों के बैकल...
ब्लॉक स्तर से ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु, बीईओ को दिए  सख्त निर्देश।

ब्लॉक स्तर से ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु, बीईओ को दिए सख्त निर्देश।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
ब्लॉक स्तर से ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु, बीईओ को दिए सख्त निर्देश। (जि.सू.का) माननीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार डॉ धन सिह रावत की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माननीय मंत्री ने कहा कि डीएम बंसल द्वारा जनपद के स्कूलों के आधुनिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु सराहनीय प्रयास किया हैं। उन्होनें कहा कि अल्मोड़ा, नैनीताल देखा है, जनमानस के कार्यों में तत्पर रहने की बात कहते हुए माननीय मंत्री ने जिलाधिकारी द्वारा जिला में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की बिन्दुवार, बल्ड बैंक, अतिरिक्त औषधि काउंटर बढाने, बैरा रूम, उपकरण आदि की समीक्षा करते हुए कार्य व्यवस्था में सुधार लाने हेतु जिलाधिकारी का बेहतर कार्य बताया। इसके उपरान्त...
केंद्रीय मंत्री ने जौलीग्रांट, पंतनगर एयपोर्ट के विस्तार के साथ ही आरसीएस योजना में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है

केंद्रीय मंत्री ने जौलीग्रांट, पंतनगर एयपोर्ट के विस्तार के साथ ही आरसीएस योजना में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
केंद्रीय मंत्री ने जौलीग्रांट, पंतनगर एयपोर्ट के विस्तार के साथ ही आरसीएस योजना में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर, एम्स ऋषिकेश के जरिए देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के लिए कुल 12850 करोड़, रुपए लागत वाली स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्धाटन और शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एम्स ऋषिकेश से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि एम्स ऋषिकेश में हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत और आधुनिक बन सकेंगी, हेली एम्बुलेंस संकट के समय लोगों के लिए संजीवनी क...
मुख्यमंत्री  धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के उन्नयन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं  उनके नेतृत्व में राज्य में 05 नये कैम्पस बने हैं। 26 नये डिग्री कॉलेज बने हैं

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के उन्नयन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं उनके नेतृत्व में राज्य में 05 नये कैम्पस बने हैं। 26 नये डिग्री कॉलेज बने हैं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के उन्नयन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं उनके नेतृत्व में राज्य में 05 नये कैम्पस बने हैं। 26 नये डिग्री कॉलेज बने हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 05 विषयों में चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मंगलवार को हिन्दी, रसायन विज्ञान, भूगोल, जन्तु विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के पावन अवसर पर मिलने वाला यह उपहार निश्चित ही आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएगा। आपके जीवन में सफलता का यह दिन मेहनत, समर्पण और लगन की वजह से ही आया है। उन्होंने कहा कि अध्यापन कोई सामान्य कार्य नहीं बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेद...