Friday, November 6News and Media

देहरादून

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर रेसकोर्स में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए बनाए गए क्यू आर स्कैनर का शुभारंभ भी किया। यह स्कैनर देहरादून नगर निगम के अंतर्गत लगी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट खराब होने पर कोई भी व्यक्ति इसे स्कैन कर शिकायत दर्ज कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के मार्चुला में बस हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में आज प्रदेशभर में स्वच्छता और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की...
उत्तराखंड के प्रवासियों के पास न केवल अनुभव और संसाधन हैं बल्कि अपनी मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम भी है।

उत्तराखंड के प्रवासियों के पास न केवल अनुभव और संसाधन हैं बल्कि अपनी मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम भी है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखंड के प्रवासियों के पास न केवल अनुभव और संसाधन हैं बल्कि अपनी मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम भी है। * मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के दून विश्वविद्यालय में आयोजित “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन” में सभी प्रवासी उत्तराखंडियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस विशेष सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना और उनके साथ संवाद स्थापित करना था। सम्मेलन के दौरान दो प्रमुख सत्रों का आयोजन हुआ, जिनमें राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, निवेश के अवसर और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। *प्रथम सत्र: उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और पर्यटन में निवेश की संभावनाएँ* प्रथम सत्र में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र के योगदान और विभिन्न निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श हुआ। इस सत्र की कोऑर...
उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 के अंतर्गत क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के प्रोडक्शन में किए गए व्यय का 50% तक या अधिकतम 2 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी,

उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 के अंतर्गत क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के प्रोडक्शन में किए गए व्यय का 50% तक या अधिकतम 2 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी,

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 के अंतर्गत क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के प्रोडक्शन में किए गए व्यय का 50% तक या अधिकतम 2 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी, देहरादून। दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के दौरान उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, कला, एवं फिल्मों को बढ़ावा देने पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड को फिल्म शूटिंग के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के CEO और महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने इस दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राज्य में कई आकर्षक फिल्म शूटिंग स्थल हैं, जो देश और दुनिया के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर सकते हैं। *उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024: क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों को मिलेगी 50% तक सब्सिडी* ...
1 वर्ष में बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत कम हुई है : धामी

1 वर्ष में बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत कम हुई है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
1 वर्ष में बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत कम हुई है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन“ में सभी प्रवासी उत्तराखंड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अल्मोड़ा जनपद में बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की माटी से जुड़े हुए प्रवासियों ने शिक्षा, अनुसंधान, ब्यूरोक्रेसी, फिल्म निर्माण, उद्योग, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान उत्तराखंड से हैं। भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस श्री विपिन रावत भी इसी भूमि से थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति अपने आप में विशिष्ट है। हमार...
उत्तराखंड ने लंदन में अपनी संस्कृति और पर्यटन को प्रदर्शित किया

उत्तराखंड ने लंदन में अपनी संस्कृति और पर्यटन को प्रदर्शित किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखंड ने लंदन में अपनी संस्कृति और पर्यटन को प्रदर्शित किया एक्सेल लंदन में शुरू तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी प्रतिभाग किया। लंदन में शुरू हुए तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में गुरुवार को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के साथ-साथ राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में उत्तराखंड ने भी अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान श्री महाराज ने लंदन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम कुमार दोराईस्वामी एवं केंद्रीय पर्यटन पर्यटन मंत्रालय की महानिदेशक मुग्धा सिन्हा की उपस्थिति में भारत मंडपम में बने "अतुल्य भारत" स्टॉल का शुभारंभ भी किया। भारत मंडपम में उत्तराखंड सहित देश के अनेक राज्यों की संस्कृति और पर्यटन को दर्शाते हुए अनेक स्टॉल लोगो...
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का प्रयास रंग लाया  लखनऊ स्थित बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार करेगी एक करोड़ की धनराशि खर्च

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का प्रयास रंग लाया लखनऊ स्थित बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार करेगी एक करोड़ की धनराशि खर्च

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का प्रयास रंग लाया लखनऊ स्थित बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार करेगी एक करोड़ की धनराशि खर्च श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन लखनऊ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार एक करोड़ की धनराशि खर्च करेगी। इस सन्दर्भ में उप्र पर्यटन द्वारा बीकेटीसी को पत्र प्रेषित किया गया है। श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में सहयोग देने के लिए बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि लखनऊ के अमीनाबाद में बीकेटीसी के स्वामित्व वाला एक प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर और भवन इत्यादि हैं। वर्षों से इनकी समुचित देखरेख नहीं होने के कारण ये जीर्णशीर्ण स्थिति में पहुंच गए हैं। विगत वर्ष बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उप्र के मुख्यमंत्री ...
उत्तराखण्ड निवास के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है : धामी

उत्तराखण्ड निवास के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखण्ड निवास के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है : धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड निवास के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड निवास के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। श्रमिकों की रात दिन की मेहनत एंव उनके अथक परिश्रम से हम उत्तराखण्ड निवास का लोकार्पण कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा श्रमिकों का समर्पण भाव से ही हम निर्माण कार्य को तय समय में पूरा कर पाए हैं। सम्मानित होने पर श्रमिकों ने भी मुख्यमं...
धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा पत्रावली तैयार कर शीघ्र करें प्रस्तुत

धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा पत्रावली तैयार कर शीघ्र करें प्रस्तुत

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा पत्रावली तैयार कर शीघ्र करें प्रस्तुत उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत पीपीपी मोड (लोक निजी सहभागित़) में संचालित रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर सहित आधा दर्जन चिकित्सा इकाईयों का अनुबंध समाप्त कर सरकार शीघ्र ही अपने नियंत्रण में लेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने विश्व बैंक द्वारा पोषित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत पीपीपी मोड़ में संचालित सभी नौ चिकित्सा इकाईयों को वापस लेने का निर्णय लिया है। जिसके क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित जिला चिकित्सालय बौराड़ी सहित दो अन्य चिकित्सा इकाईयों बिलकेश्वर व देवप्रयाग को हाल ही में वापस ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि आरामदायी आवास व्यवस्था तथा उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक को समेटे यह भवन राष्ट्रीय राजधानी में हमारे प्रदेश की गरिमा का प्रतीक बनेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरामदायी आवास व्यवस्था तथा उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक को समेटे यह भवन राष्ट्रीय राजधानी में हमारे प्रदेश की गरिमा का प्रतीक बनेगा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि आरामदायी आवास व्यवस्था तथा उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक को समेटे यह भवन राष्ट्रीय राजधानी में हमारे प्रदेश की गरिमा का प्रतीक बनेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में राज्य को एचीवर्स और स्टार्टप में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब उत्तराखण्ड निवास के लोकार्पण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रह हैं। उत्तराखण्ड निवास में रा...
अच्छी खबर : बिजली फिर सस्ती, प्रति यूनिट 88 पैसे तक कम लगेगा बिल… पढ़े  पूरी ख़बर…

अच्छी खबर : बिजली फिर सस्ती, प्रति यूनिट 88 पैसे तक कम लगेगा बिल… पढ़े पूरी ख़बर…

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
अच्छी खबर : बिजली फिर सस्ती, प्रति यूनिट 88 पैसे तक कम लगेगा बिल... पढ़े पूरी ख़बर... राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने फिर सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा बता दे कि यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत नवंबर में बिजली दरों में 88 पैसे प्रति यूनिट तक की औसत छूट दी है। अब नवबंर में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में यह राहत प्रदान की जाएगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि नियामक आयोग ने बिजली खरीद की औसत खरीद लागत 5.03 रुपये प्रति यूनिट तय हुई है। एफपीपीसीए के तहत, अगर किसी महीने इन दरों से अधिक पर बिजली खरीदी जाती है तो उस हिसाब से उपभोक्ताओं से उसकी वसूली की जाती है। इसी प्रकार सस्ती खरीद पर उपभोक्ताओं को राहत दी जाती है। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल ने इस साल अप्रैल से सितंबर माह के बीच औसत खरीद 4.71रुपये प्रति यूनिट की दर पर की है। इस अवधि में ...