Sunday, September 6News and Media

देहरादून

कृषि मंत्री  गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को बाजार से जोड़ने, उनके उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उत्तराखंड, देहरादून
  कृषि मंत्री  गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को बाजार से जोड़ने, उनके उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।   प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर गोवा की तेल एवं फूड उत्पाद निर्माता एक निजी कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मुलाकात की। इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने मंत्री को अवगत कराया कि गोवा स्थित उनकी कंपनी द्वारा मुख्य रूप से नारियल तथा अन्य वनस्पति तेलों का उत्पादन किया जाता है और “OldGoa Oils” ब्रांड के अंतर्गत शुद्ध, प्राकृतिक तेल एवं उनसे निर्मित स्वास्थ्य-वेलनेस उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराए जाते हैं। ये उत्पाद त्वचा, बालों एवं स्वास्थ्य देखभाल में दैनिक उपयोग के लिए व्यापक रूप से प्रयोग किए जाते हैं। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 6 वेब एप्लीकेशन का नवीन संस्करण डिजिटल इंडिया की भावना, विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्यों तथा समय की मांग के अनुरूप आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उन्नत किया गया है

Uncategorized, देहरादून
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 6 वेब एप्लीकेशन का नवीन संस्करण डिजिटल इंडिया की भावना, विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्यों तथा समय की मांग के अनुरूप आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उन्नत किया गया है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इसमें ई-भूलेख ( अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन एवं ई-वसूली पोर्टल ( ई - आरसीएस पोर्टल) शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान, आईटी और एआई के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक सहूलियत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा इन वेब पोर्टलों के शुभारंभ से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, उनका जीवन सरल होगा...

सीएम धामी का बड़ा फैसला: डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नर्सिंग कॉलेज अब स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
सीएम धामी का बड़ा फैसला: डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नर्सिंग कॉलेज अब स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नाम परिवर्तित करते हुए ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी‘ किया गया है। इस संबंध में चिकित्सा सवास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के द्वारा गुरुवार को कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिवस स्व. अंकिता के माता-पिता से भेंट कर दोहराया था कि था सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने स्व. अंकिता भंडारी के माता-पिता के द्वारा प्रस्तुत मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमि...

उत्तराखंड के सभी पर्वतीय अंचलों की रही प्रभावी सहभागिता

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  उत्तराखंड के सभी पर्वतीय अंचलों की रही प्रभावी सहभागिता     देहरादून स्थित आईटीबीपी स्टेडियम, सीमा द्वार में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव ने पर्वतीय किसानों के लिए एक प्रभावशाली और सशक्त मंच उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भरता, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस महोत्सव में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल सहित प्रदेश के समस्त पर्वतीय अंचलों से आए माल्टा उत्पादक किसानों ने सहभागिता की। किसानों द्वारा उत्पादित 7000 किलोग्राम से अधिक माल्टा तथा उससे निर्मित जूस, जैम, स्क्वैश, कैंडी जैसे विविध मूल्यवर्धित उत्पादों की सफल बिक्री हुई, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ और उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। फाउंडेशन की ट्रस्टी गीत...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में देहरादून में खेल अवसंरचना को मिल रहा नया आयाम

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में देहरादून में खेल अवसंरचना को मिल रहा नया आयाम     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के कुशल नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। जनपद देहरादून में समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए एमडीडीए द्वारा शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जनपद देहरादून में विद्यमान विभिन्न राजकीय विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में खेल-कूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमडीडीए द्वारा देहरादून जनपद के 08 राजकीय विद्यालयों में बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल रु. 484.00 लाख की धनराशि ...

उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने याचिका में आरोप लगाया कि एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर प्रसारित मानहानिकारक सामग्री से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है

देहरादून
  उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने याचिका में आरोप लगाया कि एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर प्रसारित मानहानिकारक सामग्री से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने खिलाफ इंटरनेट मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म पर लगाए गए आरोपों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का दावा दायर किया है। याचिका में उन्होंने अभिनेत्री उर्मिला सनावर, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट आलोक शर्मा, एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर मोहित चौहान सहित कुल नौ प्रतिवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है याचिका में दुष्यंत कुमार गौतम की ओर से आरोप लगाया गया है कि प्रतिवाद...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में दुष्यंत गौतम ने लगे सोशल मिडिया के जरिये आरोपों पर दर्ज कराया गया मुकदमा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  अंकिता भंडारी हत्याकांड में दुष्यंत गौतम ने लगे सोशल मिडिया के जरिये आरोपों पर दर्ज कराया गया मुकदमा   देहरादून उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर (उर्मिला सुरेश राठौर) सहित अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्यंत कुमार गौतम की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपितों ने सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तहत झूठे और मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया। इन ऑडियो-वीडियो के माध्यम से उन्हें, भारतीय जनता पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वायरल किए जा रहे ऑडियो-वीडियो अंकिता भंडारी हत्याकांड से जु...

डीएमएफ न्यास की शासी परिषद से अनुमोदन के उपरांत जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा खेल मैदान समतलीकरण हेतु धनराशि निर्गत कराई गई 

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  डीएमएफ न्यास की शासी परिषद से अनुमोदन के उपरांत जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा खेल मैदान समतलीकरण हेतु धनराशि निर्गत कराई गई       जिलाधिकारी सविन बंसल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (के०जी०बी०वी०) टाईप-I, त्यूनी, विकासखण्ड चकराता में खेल मैदान के समतलीकरण हेतु जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) से कुल रु० 10.00 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में रु० 6.00 लाख की धनराशि निर्गत की है। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं, जिनकी स्वयं जिलाधिकारी द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी के सतत प्रयासों से जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है जिससे जनम...

अंकिता की नही, बल्कि राजनीति से प्रेरित लड़ाई लड़ रही कांग्रेस: भाजपा

उत्तराखंड, देहरादून
अंकिता की नही, बल्कि राजनीति से प्रेरित लड़ाई लड़ रही कांग्रेस: भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सदस्य श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कांग्रेस और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि उसे अंकिता को न्याय से कोई वास्ता नही, बल्कि अपनी राजनैतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। तभी कांग्रेस अंकिता मर्डर जैसे संवेदनशील मुद्दे को राजनैतिक हथियार बना रही है। विरोध प्रदर्शनों में लहराए जा रहे राजनैतिक दलों के झंडों में विपक्ष और 27 की नई राजनैतिक महत्वकांक्षा पाले लोगों की नीयत स्पष्ट नजर आती है। जबकि धामी सरकार ने मजबूत पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलायी और विपक्ष को इसमें कुछ चूक लगती है तो वह अदालत को तथ्यों से अवगत करा सकती है। वहीं उन्होंने देहरादून एवं अन्य स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान की गई अराजकता को माहौल खराब करने की कोशिश बताया।वहीं महिला अपराधों को बच्चों की ग...

उत्तराखण्ड पुलिस का खुलासा: वायरल ऑडियो पर तुरंत SIT गठित, जांच पूरी निष्पक्ष और तथ्यपरक

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  उत्तराखण्ड पुलिस का खुलासा: वायरल ऑडियो पर तुरंत SIT गठित, जांच पूरी निष्पक्ष और तथ्यपरक अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया एवं कुछ माध्यमों पर निरंतर भ्रामक सूचनाएँ, आधे-अधूरे तथ्य एवं निराधार आरोप प्रसारित किए जा रहे हैं। इन्हीं परिस्थितियों के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित कर पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस ने स्पष्ट रूप से अवगत कराया है कि अंकिता भंडारी प्रकरण में किसी भी प्रकार का कोई वीआईपी संलिप्त नहीं है। इस तथ्य को माननीय न्यायालय द्वारा भी स्पष्ट रूप से स्वीकार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, दो व्यक्तियों की कथित बातचीत से संबंधित वायरल ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल SIT का गठन किया गया, जो इस विषय में विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच कर रही है। माननीय न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्...