Friday, November 6News and Media

देहरादून

बच्चों को बेहतर शिक्षा देना हमारा उदेश्य होना चाहिए- मुख्यमंत्री

बच्चों को बेहतर शिक्षा देना हमारा उदेश्य होना चाहिए- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
बच्चों को बेहतर शिक्षा देना हमारा उदेश्य होना चाहिए- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट का दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण करते हुए कहा कि शहर के बच्चे को बेहतर शिक्षा देना हमारा उदेश्य होना चाहिए उन्होने कहा कि यह विद्यालय स्व. मल्लिकार्जुन जोशी जी द्वारा इस क्षेत्र में बच्चों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जो परिकल्पना की गई थी उस परिकल्पना को साकार करने की दिशा की प्रयासरत है। उन्होंने कहा की विद्यालय कि प्रयोगशाला में बच्चों ने बहुत ही शानदार प्रयोग का प्रदर्शन किया है इसके लिये उन्होने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन विद्यालय के बच्चे हमारा भविष्य हैं। इनमें से कोई डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, पत्रकार, प्रशासनिक सेवा में जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों ...
नकली या सबस्टैंडर्ड  दवा निर्माताओं के खिलाफ होगी कठोर कारवाई:- डॉ आर राजेश कुमार

नकली या सबस्टैंडर्ड दवा निर्माताओं के खिलाफ होगी कठोर कारवाई:- डॉ आर राजेश कुमार

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
नकली या सबस्टैंडर्ड दवा निर्माताओं के खिलाफ होगी कठोर कारवाई:- डॉ आर राजेश कुमार देहरादून। खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन इन दिनों प्रदेश भर में अवैध ड्रग और नकली दवाओं के खिलाफ छापेमार अभियान चला रहा है। विभाग ने इसके तहत पिछले एक साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सैंपल भी एकत्रित किये। 52 सैंपलों की जांच चल रही है। दो कंपनियों के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है और पांच कंपनियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की सिफारिश की गयी है। स्वास्थ्य सचिव/आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन डा. आर. राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर राज्य में अवैध ड्रग और नकली दवाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य सचिव/आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन डा. आर. राजेश कुमार ने कहा कि...
यमकेश्वर के प्रधानाचार्य ने  तत्कालीन प्रबंधक समेत तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यालय में शिक्षा विभाग के प्रांगण में आमरण अनशन शुरू  किया

यमकेश्वर के प्रधानाचार्य ने तत्कालीन प्रबंधक समेत तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यालय में शिक्षा विभाग के प्रांगण में आमरण अनशन शुरू किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
यमकेश्वर के प्रधानाचार्य ने तत्कालीन प्रबंधक समेत तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यालय में शिक्षा विभाग के प्रांगण में आमरण अनशन शुरू किया अफसरों के खिलाफ प्रधानाचार्य ने खोला मोर्चा पौड़ी। इंटर कालेज यमकेश्वर के प्रधानाचार्य ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर विभागीय अफसरों व विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने तत्कालीन प्रबंधक समेत तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यालय में शिक्षा विभाग के प्रांगण में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस मौके पर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संगठन ने प्रधानाचार्य को समर्थन देते हुए एक दिवसीय धरना दिया। शिक्षा विभाग प्रांगण में सोमवार को आमरण अनशन पर बैठे इंटर कालेज यमकेश्वर के प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह रौतेला ने बताया कि फरवरी 2020 में चयन समिति की ओर से उन्हें सर्वसम्मति से विद्यालय का प्रधानाचार्य नियुक्त किया...
नया उत्तराखंड  : राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार,

नया उत्तराखंड : राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार,

उत्तराखंड, देहरादून, फैक्ट चेक, बोलता वोटर
नया उत्तराखंड : राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार, देहरादून। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण राज्य में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार राज्य में हवाई सेवाओं के लिए मजबूत बुनियादी सेवाएं जुटा रही है। इसी क्रम में बीते दो साल में राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार हो चुके हैं। जबकि छह अन्य स्थानों पर हेलीपोर्ट का निर्माण प्रगति पर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) बीते दो साल में सहस्रधारा, श्रीनगर, गौचर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी में हैलीपोर्ट तैयार कर चुका है, जो अब यात्रियों को अपनी नियमित सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद यूकाडा त्रिजुगीनारायण, जोशीमठ, मसूरी, रामनगर, बागेश्वर, हरिद्वार में हैलीपोर्ट पर काम प्रारंभ कर चुका है। इन सभी जगह अगले एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यूकाडा के ...
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस:एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस:एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस:एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य अन्तिम चरण में हैं। इस एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के पूर्ण होने पर देहरादून से दिल...
विशेष वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र का आभार

विशेष वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र का आभार

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
विशेष वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र का आभार ऋषिकेश में पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर किए 100 करोड़ रुपए सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से 66 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को ‘स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2024 - 25 योजना‘ के तहत 66 करोड़ रुपए का विशेष लोन (सहायता) जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में तीर्थनगरी ऋषिकेश में पयर्टन विभाग के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के लिए योजना के तहत कुल 100 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 66 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। जबकि दूसरी किश्त के 34 करोड़ रुपए, प्रथम चरण की सहायता 75 प्रतिशत तक खर्च करने ...
डीएम ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के कार्य ही प्रस्तावित किए जाएंगे अन्य कार्य दूसरी प्राथमिकता में रखें।

डीएम ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के कार्य ही प्रस्तावित किए जाएंगे अन्य कार्य दूसरी प्राथमिकता में रखें।

बोलता वोटर, उत्तराखंड, देहरादून
डीएम ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के कार्य ही प्रस्तावित किए जाएंगे अन्य कार्य दूसरी प्राथमिकता में रखें। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों को लेकर कार्य दायी संस्थाओं कार्यदायी संस्थाओं लो नि वि, एन एच, एन एच आई, के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में निर्माण कार्यों के संबंध में बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के कार्य ही प्रस्तावित किए जाएंगे अन्य कार्य दूसरी प्राथमिकता में रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि हर एक जीवन अमूल्य है, सड़क सुधारीकरण के निर्देशों को महज औपचारिकताएं न समझें विभाग, सड़क सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं, समुचित सड़क का सुधारीकरण किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्रास बेरियर तक ...
मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर राजेश कुमार भावुक नज़र आए

मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर राजेश कुमार भावुक नज़र आए

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर राजेश कुमार भावुक नज़र आए काफिला रोक, लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी चौक में काफिला रुकवाकर पुराने परिचित दुकानदारों एंव आम जन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री दुकानों में खरीदारी करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उपकर पान भंडार में ' राजेश कुमार ' राजू भैया' से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर राजेश कुमार भावुक नज़र आए। मुख्यमंत्री ने अन्य लोगों से भी मुलाकात कर उनके हाल चाल जाना एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया।...
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को किसानों को खाद उर्वरक समय पर उपलब्ध करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को किसानों को खाद उर्वरक समय पर उपलब्ध करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को किसानों को खाद उर्वरक समय पर उपलब्ध करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सूबे के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्थापित सेब बागानों की राजसहायता का भुगतान शीघ्र कृषकों को किया जाए। मंत्री ने किसानों के उत्पादों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए ढुलाने हेतु रोपवे निर्माण के लिए शीघ्र एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द पैक हाउस तथा टेस्टिंग लैब के निर्माण के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पैक हाउस के माध्यम से फसलो...
धौलास में बन रही यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है:तिवारी

धौलास में बन रही यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है:तिवारी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
धौलास में बन रही यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है:तिवारी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत देहरादून के धौलास क्षेत्र में निर्माणाधीन 240 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) घरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को किफायती और सुसज्जित आवास प्रदान करना है। धौलास हाउसिंग स्कीम के तहत बन रहे ये घर पीएम आवास योजना के मापदंडों के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, और परियोजना को समय सीमा के भीतर ...