Friday, November 6News and Media

देहरादून

राज्य सरकार की प्राथमिकता :राज्य में कोई भी व्यक्ति सर्दी की चपेट में ना आए

राज्य सरकार की प्राथमिकता :राज्य में कोई भी व्यक्ति सर्दी की चपेट में ना आए

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
राज्य सरकार की प्राथमिकता :राज्य में कोई भी व्यक्ति सर्दी की चपेट में ना आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देर शाम आई.एस.बी.टी, देहरादून में बेसहारा एवं बेघर लोगों, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगो को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर आईएसबीटी स्थित रैन बसेरे का भी औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे लोगों का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी में कंबल वितरण के दौरान सभी का कुशलक्षेम जाना एंव प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कंबल, गर्म कपड़े वितरण के साथ ही सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आईएसबीटी में यात्रियों के लिए भी ठंड से बचाव हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित र...
विकास गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों को मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया है:धामी

विकास गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों को मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया है:धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
विकास गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों को मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया है:धामी देहरादून। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। अब अपर सचिव स्तर के अधिकारी राज्य के हर विकासखंड में जाएंगे और राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सभी अधिकारी विकासखंड के एक या दो गांवों में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में गांवों के विकास का क्या हाल है, प्रदेश और केंद्र की ओर से संचालित विकास योजनाओं की क्या स्थिति है, स्थानीय लोगों की विशिष्ट समस्याएं क्या हैं, इसका जायजा लेने के लिए अपर सच...
एसजीआरआर ग्रुप ने लागू की मासिक धर्म सवैतनिक अवकाश नीति

एसजीआरआर ग्रुप ने लागू की मासिक धर्म सवैतनिक अवकाश नीति

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
एसजीआरआर ग्रुप ने लागू की मासिक धर्म सवैतनिक अवकाश नीति देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन ने मातृशाक्ति के नाम एक बड़ी पहल की है। एसजीआरआर ग्रुप ने अपने ग्रुप के संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए मासिक धर्म अवकाश नीति घोषित की है। मासिक धर्म में महिला कर्मियों को अवकाश जैसे संवेदनशील मुद्दे पर उदासीन परिणाम ही देखने को मिले हैं। ऐसे में एसजीआरआर ग्रुप का यह कदम स्वागत योग्य है। इस आदेश के अनुपालन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवम् एसजीआआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित सभी संस्थानों की महिला फैकल्टी स्टाफ व छात्राओं को मासिक धर्म अवकाश मिलेगा। कार्यरत महिलाओं के लिए यह सवैतनिक अवकाश होगा। एसजीआरआर उत्तराखण्ड का पहला संस्थान है जिसने मातृशक्ति की समस्या का संज्ञान लेकर मातृशक्ति के योगदान को प्रणाम किया है। श्री गुरु रा...
आयुर्वेद के संबंध में गहन विचार मंथन का उत्तराखंड साक्षी बनेगा, साथ ही यहां की संस्कृति का भी देश-दुनिया में प्रचार होगा: धामी

आयुर्वेद के संबंध में गहन विचार मंथन का उत्तराखंड साक्षी बनेगा, साथ ही यहां की संस्कृति का भी देश-दुनिया में प्रचार होगा: धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
आयुर्वेद के संबंध में गहन विचार मंथन का उत्तराखंड साक्षी बनेगा, साथ ही यहां की संस्कृति का भी देश-दुनिया में प्रचार होगा: धामी आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में खाने से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप देखने को मिलेगी। देश-विदेश के डेलीगेट्स की थाली में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम परोसे जाएंगे। चार दिन का मैन्यू तैयार कर लिया गया है। दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तय हुए हैं, जिसमें मांगल गायन से लेकर छोलिया और अन्य उत्तराखंडी नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। विश्व स्तरीय यह आयोजन 12 से 15 दिसंबर तक परेड ग्राउंड देहरादून में होने जा रहा है। इस दौरान आयुर्वेद पर गहन मंथन किया जाएगा। इस बडे़ अवसर पर पहाड़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए भी कदम उठाए गए हैं। आयुष सचिव रविनाथ रमन के अनुसार डेलीगेट्स के भोजन और इस दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तरा...
नयी नीति का उद्देश्य भोजन, पोषण और आजीविका को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना है : जोशी

नयी नीति का उद्देश्य भोजन, पोषण और आजीविका को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना है : जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
नयी नीति का उद्देश्य भोजन, पोषण और आजीविका को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना है : जोशी देहरादून । गणेश जोशी ने आज मंगलवार को सेलाकुई स्थित माया ग्रुप ऑफ कालेजेस में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्वविद्यालय परिसर के हर्बल उद्यान एवं प्रयोग केंद्र में तुलसी के पौधे का रोपण भी किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मेले के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय द्वारा कृषि विज्ञान मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें नई तकनीकियों, साधनों और कृषि से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने क...
उत्तराखण्ड सरकार गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उत्तराखण्ड सरकार गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखण्ड सरकार गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी कांग्रेस द्वारा उत्तराखण्ड सरकार पर गंगा जल को प्रदूषित करने के आरोप एक बार फिर बेबुनियाद साबित हुए हैं। गंगोत्री क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से संबंधित कांग्रेस के आरोपों को उत्तराखण्ड जल संस्थान ने ठोस तथ्यों और जांच रिपोर्ट्स के साथ खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने दावा किया था कि गंगोत्री में 100 एमएलडी STP के जल में फेकल कॉलीफॉर्म की मात्रा 540 MPN पाई गई है, जो राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के मानकों से काफी अधिक है। इसके जवाब में उत्तराखण्ड जल संस्थान ने बताया कि STP का पानी ECON Laboratory & Consultancy जैसी मान्यता प्राप्त लैब द्वारा पुनः परीक्षण करवाया गया है। 18 नवंबर 2024 को जारी रिपोर्ट में यह जल निर्धारित मानकों के अनुरूप भी पाया गया है। *झूठी ...
घटना की जानकारी लगते ही त्वरित संज्ञान  लेते हुए तहसीलदार को भेजा  छात्राओं का  हाल जानने उनके घर, बच्चों की पूछी कुशलक्षेम

घटना की जानकारी लगते ही त्वरित संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को भेजा छात्राओं का हाल जानने उनके घर, बच्चों की पूछी कुशलक्षेम

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
घटना की जानकारी लगते ही त्वरित संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को भेजा छात्राओं का हाल जानने उनके घर, बच्चों की पूछी कुशलक्षेम देहरादून 2024 (जि सू का), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला की छत का प्लास्टर गिरने से छात्राएं घायल होने संबंधी समाचार का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसीलदार विकासनगर को छात्राओं के घर भेज कर उनका हाल जाना। साथ ही छात्राओं के अभिभावकों से बात करते हुए हरसंभव सहायता/ सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी का शोकॉज देते हुए तलब करते हुए जवाब मांगा कि स्कूल की मरम्मत क्यों नही की गई, कक्षा जर्जर होने की दशा में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में कक्षा में शिफ्ट क्यों नहीं किया गया । उन्होने सभी खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलो...
हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल  157 विद्यार्थियों के  दल को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल 157 विद्यार्थियों के दल को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उत्तराखंड, देहरादून
हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल 157 विद्यार्थियों के दल को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय, नानूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरु कर दिया है। इसके तहत हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल 157 विद्यार्थियों के दल को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिख...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने पिता स्व.श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर पूजा अर्चना और भजन कीर्तन का किया आयोजन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने पिता स्व.श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर पूजा अर्चना और भजन कीर्तन का किया आयोजन

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने पिता स्व.श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर पूजा अर्चना और भजन कीर्तन का किया आयोजन देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जीएमएस रोड स्थित कुर्मांचल भवन में अपने पिता स्व.श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर माता रानी के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जागरण मंच द्वारा माता के भजन एवं कीर्तन किया गया। सभी ने माता रानी के सामने जमकर भजन कीर्तन और नृत्य करके माता रानी का आर्शीवाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी पत्नी निर्मला जोशी संग दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने पिता स्व.श्याम द...
जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट, इसमें किसी प्रकार का कोई समझौता नही है स्वीकार: जिलाधिकारी देहरादून

जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट, इसमें किसी प्रकार का कोई समझौता नही है स्वीकार: जिलाधिकारी देहरादून

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट, इसमें किसी प्रकार का कोई समझौता नही है स्वीकार: जिलाधिकारी देहरादून देहरादून दिनांक 08 दिसम्बर 2024, (जि.सू.का), जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 सविन बंसल ने सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही विकासभवन सभागार में आयोजित प्रथम बैठक में स्मार्ट सिटी लि0 के अन्र्तगत संचालित कार्यों की समीक्षा की। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 अन्तर्गत अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, तथा वर्तमान में ग्रीन बिल्डिंग का कार्य संचालित है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में एसीओ स्मार्ट सिटी को स्पष्ट किया स्मार्ट सिटी के प्रति जनमानस में बनी धारणा को सकारात्मकता में बदलना लक्ष्य है जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट इसी दिशा में कार्य करें पूरी टीम। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी ...