Sunday, November 8News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू करवाई हैं      

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू करवाई हैं    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू करवाई हैं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 26.23 करोड़ की लागत से निर्मित केंद्रीय विद्यालय, खटीमा का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सभी के लिए हर्ष और गौरव के क्षण हैं। देश में शिक्षा के क्षेत्र में आई नई क्रांति के 5 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर खटीमा में भी ज्ञान और विज्ञान के नए युग का आरंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने खटीमा को केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने के सभी खटीमा वासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का आभ...
जनता की सुनवाई में लापरवाही पर डीएम सविन बंसल का एक्शन मोड, तहसील माजरा के कानूनगो निलंबित   

जनता की सुनवाई में लापरवाही पर डीएम सविन बंसल का एक्शन मोड, तहसील माजरा के कानूनगो निलंबित  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  जनता की सुनवाई में लापरवाही पर डीएम सविन बंसल का एक्शन मोड, तहसील माजरा के कानूनगो निलंबित     (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने ओदशों की नाफरमानी तथा शासकीय कार्यों की पत्रावली वर्षों से लम्बित रखने पर सम्बधित राजस्व कानूनगो को निलम्बित कर दिया है। इससे लापरवाह कार्मिकों को सख्त संदेश दिया है। इस कड़े एक्शन से जहां भूचाल आ गया है वहीं लापरवाह कार्मिकों में खलबली मच गई है। कई कार्मिकों को निलम्बन का डर सताने लगा है। दरअसल जनता दर्शन कार्यक्रम में गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम को फरियाद लगाकर बताया कि उनकी भूमि का धारा 28 अन्तर्गत 16 मई 2018 को कलक्टर ने पारित किये थे आदेश। तथा तहसील में परवाना प्राप्त हुआ था, जिसे आरके द्वारा आर-6 में 2023 में दर्ज करा दिया था तथा दिसम्बर 2023 में कानूनगो माजरा को प्राप्ति करा दिया था किन्तु अभी तक क्रियान्वयन नक्शा...
मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों को जीवन में सफल होने के 05-डी के मूल मंत्र भी दिए और बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया

मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों को जीवन में सफल होने के 05-डी के मूल मंत्र भी दिए और बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया

उत्तराखंड, देहरादून
  मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों को जीवन में सफल होने के 05-डी के मूल मंत्र भी दिए और बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बीरपुर, देहरादून में आयोजित नई शिक्षा नीति 2020 की पाँचवीं वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कलाओं में तैयार किए गए रचनात्मक कार्यों का अवलोकन तथा उत्कृष्ट पीएम श्री विद्यालय बीरपुर के पट्टिका का अनावरण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 ने 34 वर्ष पुरानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 को प्रतिस्थापित कर भारत की शिक्षा प्रणाली में एक परिवर्तनकारी बदलाव की शुरुआत की है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इससे पूर्व भारत में केवल दो शिक्षा नीतियां वर्ष 1968 और 1986 में लागू की गई थी...
डीएम सविन बंसल ने 30 लाख की लागत से 17 हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप खरीदे, संबंधित एजेंसियों को किए हैंडओवर      

डीएम सविन बंसल ने 30 लाख की लागत से 17 हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप खरीदे, संबंधित एजेंसियों को किए हैंडओवर    

उत्तराखंड, देहरादून
  डीएम सविन बंसल ने 30 लाख की लागत से 17 हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप खरीदे, संबंधित एजेंसियों को किए हैंडओवर   शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने आईएसबीटी में जलभराव की बडी समस्या का स्थायी निदान करने के बाद अब शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए पूरा एक्शन प्लान तैयार किया है। मा0 सीएम की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून, ऋषिकेश, और डोईवाला शहरों में जल भराव समस्या के समाधान हेतु 30 लाख लागत के 17-हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप लिए है। सोमवार को जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से इन सभी डी-वाटरिंग पंपों को संबंधित एजेंसियों को उपलब्ध करा दिया है। जिलाधिकारी ने एजेंसियों को निर्देश दिए कि शहरी इलाकों में चिन्हित संवेदनशील चौक,...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा—देवभूमि उत्तराखंड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पूरे एक माह तक चलेगा।   

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा—देवभूमि उत्तराखंड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पूरे एक माह तक चलेगा।  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा—देवभूमि उत्तराखंड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पूरे एक माह तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित एफटीआई परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने का प्रेरणादायक संदेश दिया। *प्रकृति संरक्षण हमारा संकल्प, हरेला पर्व पर रोपे गये 8 लाख से अधिक पौधे।* मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत गत वर्ष की गई थी, और इस वर्ष भी यह अभियान पूरे देश में उत्साहपूर्वक चलाया जा रहा है। उत्तराखंड में इस अभियान का विधिवत शुभारंभ हरेला पर्व के अवसर पर किया गया, जिसमें पहले ही दिन रिकॉर्ड 8,1...
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि घायलों के इलाज एवं परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि घायलों के इलाज एवं परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि घायलों के इलाज एवं परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार के जिला चिकित्सालय एवं एम्स ऋषिकेश पहुंचकर मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना।   मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।   मुख्यमंत्री ने सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद घटना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति और शोकाकुल परिजनों के साथ साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि घायलों के इलाज एवं परिजनों को हरसंभव सहायता...
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाए, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई बाधा न आए      

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाए, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई बाधा न आए    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाए, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई बाधा न आए   शनिवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली, जिसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति और बजट प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीआई) के अंतर्गत भारत सरकार स्तर पर बजट स्वीकृति लम्बित होने के चलते भविष्य में जैविक प्रमाणीकरण कार्यों पर असर पड़ सकता है। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रदेश में घेरबाड़ योजना के अंतर्गत भारत सरकार को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। साथ ही नाबार्ड के माध्यम से भी स्वीकृति का अनुरोध किया गया है। बताया कि राज्य बजट में भी अनुपूरक मांग के लिए रुपये दो सौ करोड़ की व्यवस्था की गयी है। कृषि मं...
डीएम सविन बंसल की पहल पर टिहरी पुनर्वास विभाग के आवंटन में आपराधिक षड्यंत्र और वित्तीय हानि की जांच होगी शुरू      

डीएम सविन बंसल की पहल पर टिहरी पुनर्वास विभाग के आवंटन में आपराधिक षड्यंत्र और वित्तीय हानि की जांच होगी शुरू    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  डीएम सविन बंसल की पहल पर टिहरी पुनर्वास विभाग के आवंटन में आपराधिक षड्यंत्र और वित्तीय हानि की जांच होगी शुरू   (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बंसल के सम्मुख जनता दर्शन कार्यक्रम में टिहरी बाँध परियोजना से प्रभावित परिवारों को आवासीय भू-खण्ड आवंटन की शिकायतें प्राप्त हो रही है। पुलमा देवी का प्रकरण सामने आने पर अब इस प्रकार के प्रकरण अचानक से बढ गए है। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सचिव सिचंाई उत्तराखण्ड शासन को टिहरी बांध पुनर्वास विभाग द्वारा टिहरी बाँध परियोजना से प्रभावित परिवारों को आवासीय भू-खण्ड आवंटन की जांच की संस्तुति भेजी है। जिला प्रशासन लैण्डफ्राड करने वालों को जेल भेजने की तैयारी में है। ज्ञातब्य है कि पिछले कई वर्षों से टिहरी बांध पुनर्वास विभाग द्वारा टिहरी बाँध परियोजना से प्रभावित परिवारों को आवासीय भू-खण्ड आवंटन की कार्यवाही की जाती रही है। पूर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ड्रोन दीदी’ योजना शुरू कर पूर्व सैनिकों की बेटियों और वीरांगनाओं को तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ा, स्वरोजगार को दिया नया आयाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ड्रोन दीदी’ योजना शुरू कर पूर्व सैनिकों की बेटियों और वीरांगनाओं को तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ा, स्वरोजगार को दिया नया आयाम

उत्तराखंड, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'ड्रोन दीदी' योजना शुरू कर पूर्व सैनिकों की बेटियों और वीरांगनाओं को तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ा, स्वरोजगार को दिया नया आयाम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। अमर बलिदानियों की स्मृति में देहरादून में भव्य शौर्य स्थल (सैन्य धाम) का निर्माण कार्य अंतिम चरण है। इस सैन्य धाम में प्रदेश भर की 28 नदियों का जल और शहीद सैनिकों के घरों से लाई गई मिट्टी को समाहित किया गया है। राज्य सरकार ने शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को ₹दस लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दिया है। वीरता पुरस्कारों से अंलकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त तथा वार्षिक धनराशि को भी बढ़ाया गया है। परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि अब प...
मुख्यमंत्री ने कहा कारगिल युद्ध में वीरभूमि उत्तराखंड के 75 जवान शहीद हुए थे      

मुख्यमंत्री ने कहा कारगिल युद्ध में वीरभूमि उत्तराखंड के 75 जवान शहीद हुए थे    

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कहा कारगिल युद्ध में वीरभूमि उत्तराखंड के 75 जवान शहीद हुए थे   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क, देहरादून में कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान चमोली जिले के कालेश्वर में ई.सी.एच.एस एवं सैनिक विश्राम गृह का निर्माण किए जाने एवं नैनीताल में सैनिक विश्राम गृह बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों को रोजगार के लिए विदेश भेजा जाएगा। जिसमें 50 प्रतिशत सिविलियन भी होंगे। उपनल के माध्यम से राज्य के 22500 लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। जिनकी विनियमितीकरण की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कह...