Sunday, November 8News and Media

उत्तराखंड

धामी कि निगरानी में आपदा प्रबंधन की पूरी मशीनरी चौबीसों घंटे सक्रिय है   

धामी कि निगरानी में आपदा प्रबंधन की पूरी मशीनरी चौबीसों घंटे सक्रिय है  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  धामी कि निगरानी में आपदा प्रबंधन की पूरी मशीनरी चौबीसों घंटे सक्रिय है   धराली (उत्तरकाशी) से लेकर पौड़ी गढ़वाल तक जहां भी आपदा ने संकट खड़ा किया, वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले पहुंचे। राहत और बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने के साथ-साथ वे स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर डटे हुए हैं। पिछले 2 दिन से धामी ग्राउंड जीरो पर हैं। पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और हर स्तर पर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। उनकी निगरानी में आपदा प्रबंधन की पूरी मशीनरी चौबीसों घंटे सक्रिय है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रतिदिन सूरज निकलने से पहले ही रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत हो जाती है। सुबह की पहली किरण के साथ हेलीकॉप्टर ऑपरेशन आरंभ हो जाता है। एक हेलीकॉप्टर राहत सामग्री लेकर उड़ता है तो दूसरा घायलों को लेकर वापस लौटता है। आकाश ...
सीएम धामी के निर्देश पर धराली-हर्षिल में हर घायल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा।

सीएम धामी के निर्देश पर धराली-हर्षिल में हर घायल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  सीएम धामी के निर्देश पर धराली-हर्षिल में हर घायल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए चिकित्सा राहत कार्यों में अनुकरणीय तत्परता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और प्राथमिकता वाले निर्देशों के तहत, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमों से सीधा संवाद बनाकर हर स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखे हुए हैं। *धराली-हर्षिल में 9 सदस्यीय विशेष टीम तैनात* स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि हर्षिल और धराली क्षेत्रों में विशेष हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से 9 सदस्यीय चिकित्सा टीम भेजी गई है। यह टीम स्थानीय प्रशासन के समन्वय से मौके पर ही चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही ह...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धराली आपदा पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धराली आपदा पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धराली आपदा पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क उपचार देहरादून। धराली (उत्तरकाशी) में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने राहत कार्यों की कमान संभाल ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बुधवार को उत्तरकाशी जिले के बड़कोट स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाएगा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के भूविज्ञान के शोधार्थियों ने अपने शोध कार्य के माध्यम से उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून के दौरान बादल फटने की संभावनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। पूर्व शोध में किए गए शोधकार्य में शोधार्थियों ने यह स्पष्ट किया था कि घाटी क्षेत्रों से गुजरने वाले गाढ़-गदेरे बरसात के मौसम में अचानक जलस्तर बढ़ने से अधिक संवेदनशील हो जाते हैं, जिससे अचानक आई बा...
प्रभावितों के भोजन,रहने व दवाइयां की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश, सेना से अतिरिक्त हेलीकॉप्टर मांगे जा रहे

प्रभावितों के भोजन,रहने व दवाइयां की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश, सेना से अतिरिक्त हेलीकॉप्टर मांगे जा रहे

उत्तराखंड
प्रभावितों के भोजन,रहने व दवाइयां की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश, सेना से अतिरिक्त हेलीकॉप्टर मांगे जा रहे     अपने आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम को सीधे देहरादून आई टी पार्क सिथत आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से से प्रभावित क्षेत्र में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया | मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य है |     मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी सहित सम्बंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमों को प्रभावी समन्वय ...
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आप सभी ने जो आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, वो उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है : धामी

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आप सभी ने जो आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, वो उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून
  स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आप सभी ने जो आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, वो उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखंडो में शुभारम्भ एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबन्धन पर्व हेतु लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया | इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी को विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने राखी बाँधी | मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिला स्वयं सहायता समूहों को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें दी | मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वरोजगार, महिला स्वालम्बन, स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प में किये जा कार्यों की सराहना करते हुए उनका...
मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल रूप से किया ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ का शुभारंभ, चंपावत में महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन      

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल रूप से किया ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ का शुभारंभ, चंपावत में महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल रूप से किया ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ का शुभारंभ, चंपावत में महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन     "आज की नारी केवल घर की सीमा तक सीमित नहीं, बल्कि गांव, समाज और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली शक्ति बन चुकी है।" यह माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए। जनपद चंपावत में इस योजना के अंतर्गत सोमवार को जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु स्टॉल लगाए गए। इनका वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने जनपद चंपावत समेत राज्य भर की महिलाओं की भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सभी माताओं-बहनों को आगामी रक...
बहु पोता 1 वर्ष से गायब, डीएम ने दिए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

बहु पोता 1 वर्ष से गायब, डीएम ने दिए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

उत्तराखंड
बहु पोता 1 वर्ष से गायब, डीएम ने दिए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश देहरादून 04 अगस्त, 2025(सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी क्लेक्ट्रेट सभागार में जनता दरवार लगाकर जन समस्याएं सुनी गई। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, सड़क, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 116 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण किया। जनसुनवाई में अरूण कुमार गोयल ने शिकायत की अेलमेड अस्पताल और उसके डॉक्टरों द्वारा झूठी डीओपीआर, झूठी जांच परीक्षण रिपोर्टाे द्वारा मिली भगत से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून से झूठा बिल भुगतान प्राप्त किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी देहर...
जनपदों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी नियमित रूप से की जाए : धामी   

जनपदों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी नियमित रूप से की जाए : धामी  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  जनपदों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी नियमित रूप से की जाए : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत वे अपनी पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउंड ज़ीरो पर रहें। अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र सुचारु किया जाए। पेयजल और विद्युत की लाइनें क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यथाशीघ्र व्यवस्थाएं सुचारु की जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित होने की स्थिति में लोगों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व से की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा के कारण फसलों को हुई क्षति का शीघ्र आकलन किया जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट...
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है : धामी   

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है : धामी  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में 50वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने भक्ति को जन जन तक पहुँचाया है। उनकी वाणी में अद्भुत शक्ति थी और दृष्टि में भगवान बुद्ध के समान असीम करुणा थी। पूज्य सतगुरु ने समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने जीवन भर यही सिखाया कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनात...
कूटरचित दस्तावेजों से लाइसेंस की शिकायत पर भी डीएम सविन बंसल सतर्क, जांच के बाद निरस्तीकरण की तैयारी   

कूटरचित दस्तावेजों से लाइसेंस की शिकायत पर भी डीएम सविन बंसल सतर्क, जांच के बाद निरस्तीकरण की तैयारी  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  कूटरचित दस्तावेजों से लाइसेंस की शिकायत पर भी डीएम सविन बंसल सतर्क, जांच के बाद निरस्तीकरण की तैयारी (सू वि), पति अपनी पत्नी पर बात-2 में तान देता था बंदूक; डीएम सविन बंसल के सम्मुख दुखियारी पत्नि ने 1 अगस्त को गुहार लगाई थी, जिस पर डीएम ने संबंधित का लाइसेन्स निलंबित करते हुए शस्त्र ज़ब्त करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। त्वरित एक्शन अब जिला प्रशासन देहरादून का स्वभाव बन गया है। जिला प्रशासन ने लाइसेन्स निलंबित करते हुए शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण की प्रकिया शुरू कर दी है। कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने की भी है शिकायत पर अब लाइसेंस निरस्तीकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल के सम्मुख शिखा ने प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई कि उसका पति यश यादव द्वारा उनको आये दिन डराया एवं धमकाता है। दहेज की मांग करता शस्त्र से डराता है, महिला मानसिक दबाव की स्थिति ह...