Friday, November 6News and Media

उत्तराखंड

साजिश की गंध तेज़: सोशल मीडिया बना शस्त्र, निशाने पर सिस्टम!

साजिश की गंध तेज़: सोशल मीडिया बना शस्त्र, निशाने पर सिस्टम!

उत्तराखंड
साजिश की गंध तेज़: सोशल मीडिया बना शस्त्र, निशाने पर सिस्टम! आज दिनांक: 21-09-25 को सोशल मीडिया के माध्यम से UKSSSC द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आउट करने तथा उनके स्क्रीनशॉट को कुछ सोशल मीडिया एकाउंट्स पर प्रसारित करने के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के आधार पर सम्पूर्ण प्रकरण की जाचं हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तत्काल एसआईटी गठित की गई, जिस सम्बन्ध में UKSSSC द्वारा भी एक प्रार्थना पत्र एसएसपी देहरादून को दिया गया। एसआईटी द्वारा की गयी प्रारम्भिक जांच में तथ्य प्रकाश में आये कि प्रात: 11: 00 बजे उक्त परीक्षा के प्रारम्भ होने से पूर्व राज्य के किसी भी जिले से प्रश्न पत्र के लीक अथवा आउट होने की कोई सूचना नहीं आई थी तथा पेपर समाप्त होने के उपरान्त समय करीब: 01: 30 बजे जानकारी मिली ...
दून विहार में आयोजित रक्तदान शिविर ने समाज सेवा की नई मिसाल कायम की, मंत्री गणेश जोशी ने सभी रक्तदाताओं को दिया धन्यवाद

दून विहार में आयोजित रक्तदान शिविर ने समाज सेवा की नई मिसाल कायम की, मंत्री गणेश जोशी ने सभी रक्तदाताओं को दिया धन्यवाद

उत्तराखंड
दून विहार में आयोजित रक्तदान शिविर ने समाज सेवा की नई मिसाल कायम की, मंत्री गणेश जोशी ने सभी रक्तदाताओं को दिया धन्यवाद देहरादून, 21 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दून विहार स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा श्रीदेव सुमन मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी खून जांच कराई और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे अनगिनत लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संपूर्ण जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित है, और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम उन्हीं की प्रेरणा का प्रतीक है। रक्तदान शिविर में सभी वर्...
धामी सरकार का एक्शन मोड ऑन – नकल पर ताला, माफिया बेहाल!

धामी सरकार का एक्शन मोड ऑन – नकल पर ताला, माफिया बेहाल!

उत्तराखंड
धामी सरकार का एक्शन मोड ऑन – नकल पर ताला, माफिया बेहाल! दिनांक 21 सितंबर 2025 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून द्वारा विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने तथा उनके द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर अपने झांसे में लिए जाने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व से ही संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी। इस दौरान संयुक्त पुलिस टीम को 02 दिन पूर्व गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त परीक्षा के लिए कुछ लोगों द्वारा गिरोह बनाकर अभ्यर्थियों को धोखा देने की नीयत से उन्हें परीक्षा में पास करने का प्रलोभन देकर मोटी धनराशि की मांग की जा रही है। उक्त सूचना पर देहरादून पुलिस तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा गोपनीय...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

उत्तराखंड, देहरादून
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) अवैध निर्माण व अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार सख़्त कार्रवाई कर रहा है। अब तक 200 से अधिक अवैध निर्माणों व प्लॉटिंग पर कार्यवाही की जा चुकी है। इसके साथ ही नियम विरुद्ध निर्माण कर रहे बहुमंज़िला भवनों को भी बड़ी संख्या में सील किया जा रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नियमों के विपरीत काम करने वालों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी और उन पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। जो लोग प्राधिकरण के नियमानुसार निर्माण कर रहे हैं, उनके हित सुरक्षित हैं, लेकिन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान बिना किसी दबाव के आगे भी जारी रहेगा। *हर्बटपुर में ध्वस्तीकरण* इसी...
मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और गाजियावाला में क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और गाजियावाला में क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और गाजियावाला में क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के संतला देवी मार्ग, खैरी गांव और आसपास के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और गाजियावाला में क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सड़कों और पुलों के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी को सुचारू रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि यातायात और जनजीवन सामान्य हो सके। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राउंड ज़ीरो पर डटे रहे जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राउंड ज़ीरो पर डटे रहे जिलाधिकारी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राउंड ज़ीरो पर डटे रहे जिलाधिकारी सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य सहित जनपद देहरादून भीषण आपदा से गुजर रहा जहां कई इलाके सम्पर्क से कट हो गए हैं। जिले के कार्लीगाड, मजाड़, सहस्त्रधारा, मालदेवता, फुलेत, छमरोली, सिमयारा, सिल्ला, सिरोना, क्यारा गांव भीषण आपदा से जूझ रहे हैं। जिलाधिकारी ने कार्लीगाड, मजाड़ में रेस्क्यू आपरेशन तथा मालदेवता रोड वाशआउट रोड कार्य तथा मसूरी में आवागमन सुचारू करवाया गया तथा इस कार्यों में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई जिसकी डीएम स्वयं माॅनिटिरिंग कर रहे हैं। जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जनजीवन सामान्य बनाने में जुटा है। जिले का ऐसा ही क्षेत्र फुलेत, छमरोली, सिल्ला, क्यारा, सिमयारी सड़क वाशआउट होने से जनपद मुख्यालय के सम्पर्क से कट हो गए थे जहां हेली के माध्यम से रसद सामग्री भिजवाई जा रही थी। जिलाधिकारी ने हेली सेवा का विकल्प छोड़ विकट सड़क...
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी 30 सितम्बर तक अलर्ट मोड पर रहकरआपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी 30 सितम्बर तक अलर्ट मोड पर रहकरआपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी 30 सितम्बर तक अलर्ट मोड पर रहकरआपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित बसुकेदार क्षेत्र के तालजामण, डूंगर, बड़ेथ, जौला, कमद, उछोला, छैनागाड़, पटुय आदि गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला पंचायत सभागार, रुद्रप्रयाग में बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति और श्री केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मानसून काल में समूचे प्रदेश ने आपदा के कारण कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने प्रभावितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आपदा के समय जिला प्रशासन की तत्पर...
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित कुंतारी लगा फाली और कुंतारी लगा सरपाणी का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसबारा और मोखमल्ला गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से नुकसान एवं राहत कार्यों का विस्तृत जायजा लिया

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित कुंतारी लगा फाली और कुंतारी लगा सरपाणी का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसबारा और मोखमल्ला गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से नुकसान एवं राहत कार्यों का विस्तृत जायजा लिया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित कुंतारी लगा फाली और कुंतारी लगा सरपाणी का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसबारा और मोखमल्ला गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से नुकसान एवं राहत कार्यों का विस्तृत जायजा लिया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहत कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुक़सान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित कुंतारी लगा फाली और कुंतारी लगा सरपाणी का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही ध...
क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर और पेयजल लाइनों को तत्काल बहाल करने के निर्देश; किसानों की फसल बचाने पर डीएम का जोर

क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर और पेयजल लाइनों को तत्काल बहाल करने के निर्देश; किसानों की फसल बचाने पर डीएम का जोर

उत्तराखंड
क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर और पेयजल लाइनों को तत्काल बहाल करने के निर्देश; किसानों की फसल बचाने पर डीएम का जोर देहरादून 19 सितंबर, 2025(सू.वि)   जिलाधिकारी सविन बंसल शुक्रवार को पूरे प्रशासनिक अमले के साथ दुर्गम रास्ते और पगडंढियो से होते हुए 12 किलोमीटर पैदल चलकर आपदा प्रभावित सुदूरवर्ती गांव फूलेत और छिमरौली पहुंचे और आपदा पीडितों की आपबीती सुनी। जिलाधिकारी ने कहा कि दुःख की इस घडी में पूरा प्रशासन हर पल प्रभावितों के साथ खडा है। आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद एवं राहत पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओ का प्राथमिकता पर निराकरण किया जाएगा। आजादी के बाद पहली बार किसी डीएम को अपने बीच पाकर दूरस्थ क्षेत्रवासी भावुक दिखे। क्षेत्रवासियों ने आपदा की इस घडी में प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए पूरे प्रशासन का आभार जताया।   जिलाधिकारी ने फूलेत और छमरौली में प्रभाव...
संकट के समय समाज के लिए खड़े श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज, शिक्षा संस्थान को बनाया सेवा और सहानुभूति का प्रतीक

संकट के समय समाज के लिए खड़े श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज, शिक्षा संस्थान को बनाया सेवा और सहानुभूति का प्रतीक

उत्तराखंड
संकट के समय समाज के लिए खड़े श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज, शिक्षा संस्थान को बनाया सेवा और सहानुभूति का प्रतीक एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने सहस्त्रधारा के आपदा पीड़ितों के लिए लगाया सांझा चूल्हा ऽ विश्वविद्यालय की कुलपति ने खा़द्य सामग्री वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ऽ सहस्त्रधारा के विभिन्न गावों में बांटे भोजन पैकेट देहरादून। आपदा की विकट घड़ी में जब पहाड़ के लोग संकट से जूझ रहे हैं, तब श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संवेदनशील सामाजिक दायित्व निभाते हुए सहस्त्रधारा क्षेत्र में गुरुवार से ‘सांझा चूल्हा’ की शुरुआत की। इस पहल के माध्यम से आपदा प्रभावित परिवारों को न केवल भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों तक भोजन पैकेट भी पहुँचाए जा रहे हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) कुमुद सकलानी ने गुरुवार को खाद्य सामग्री से लदे वा...