Friday, November 6News and Media

उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आयोजन में देश के सात राज्यों से आए आठ विशेषज्ञों ने साझा किया अपना मूल्यवान मार्गदर्शन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आयोजन में देश के सात राज्यों से आए आठ विशेषज्ञों ने साझा किया अपना मूल्यवान मार्गदर्शन

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आयोजन में देश के सात राज्यों से आए आठ विशेषज्ञों ने साझा किया अपना मूल्यवान मार्गदर्शन एसजीआरआरयू की नेशनल काॅन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे विषय विशेषज्ञ   ऽ अतिथि प्रो. दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकोस्ट, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखंड सरकार ने किया शुभारंभ   ऽ नवोदित फार्मासिस्टों में अनुसंधान, उद्यमिता और कौशल बढ़ाने की संस्कृति विकसित करने पर हुई चर्चा   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की आरे से नेशनल काॅन्फ्रंेस का आयोजन किया गया। 21 और 22 नवंबर 2025 दो दिवसीय काॅन्फ्रेंस में “उद्योग और अकादमिक जगत के बीच अंतर को पाटना फार्मास्यूटिकल साइंसेज का सतत भविष्य” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य यह उजागर ...
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के प्रयासों से समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती दिख रही है।

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के प्रयासों से समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती दिख रही है।

उत्तराखंड
  जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के प्रयासों से समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती दिख रही है।   जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के पुत्र मास्टर सनव बंसल ने आज आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया। मास्टर सनव ने बच्चों के बीच केक काटकर खुशियाँ साझा की इस दौरान बच्चों ले कागज से बना गुलदस्ता सनव को भेट किया। आज जिलाधिकारी देहरादून सविन बसंल की धर्मपत्नी श्रीमती सुरभि बंसल ने अपने दोनों बच्चों सनव और सिविक के साथ आधुनिक केयर सेंटर पंहुची तथा बच्चों के साथ सनव का 08वां जन्मदिन केयर सेंटर के बच्चों संग मनाया। इस दौरान बच्चों ने आपस में खूब मस्ती की। इस प्रयास से जहां जिलाधिकारी ने स्टेटसरूपी खाई पाटने हुए बेटे का जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों संग मनाया, वहीं केयर सेंटर के बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने स...
ऑपरेशन कालनेमि’’: सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी

ऑपरेशन कालनेमि’’: सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  ‘‘ऑपरेशन कालनेमि’’: सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की के जीवनदीप आश्रम में आयोजित भव्य पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षक परम पूजनीय संत-महात्माओं, धर्माचार्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि संत समाज जीवन्त तीर्थ के समान होता है, जो समाज को सत्पथ की ओर प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने परमपूज्य पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परमपूज्य जगद्गुरु महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज सहित सभी संतजनों को साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि संतों की दिव्य उपस्थिति मन और आत्मा में नई ऊर्जा का संचार करती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जीवन दीप सेवा न्यास के इस पाँच ...
मंत्री जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं

मंत्री जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं

उत्तराखंड
  मंत्री जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं   एचएनबी परिसर सभागार श्रीनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभागों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में ही मंत्री जोशी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और उनका लाभ सही व्यक्ति तक पहुँचना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय बनाकर जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने के लिए ठोस प्रयास सुनिश्चित करें। उन्होंने परियोजना निदेशक, डीआरडीए को निर्देशित किया कि दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार केंद्रित प्रशि...
मंत्री गणेश जोशी ने माणा बाजार का भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर संवाद किया

मंत्री गणेश जोशी ने माणा बाजार का भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर संवाद किया

उत्तराखंड, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी ने माणा बाजार का भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर संवाद किया प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी आज जनपद चमोली स्थित देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे। मंत्री जोशी ने माणा आगमन पर भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उनके उत्साह एवं सेवा भाव की सराहना की। इसके उपरांत ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने माणा बाजार का भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर संवाद किया। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर यात्रा व्यवस्था एवं सुविधाओं की भी जानकारी ली। माणा बाजार में मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय उत्पादों की खरीददारी करते हुए डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया और लोगों को डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे...
तीर्थयात्रियों के सुरक्षित आवागमन पर जोर देते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मास्टर प्लान को बदलते समय की जरूरत बताया

तीर्थयात्रियों के सुरक्षित आवागमन पर जोर देते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मास्टर प्लान को बदलते समय की जरूरत बताया

उत्तराखंड
तीर्थयात्रियों के सुरक्षित आवागमन पर जोर देते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मास्टर प्लान को बदलते समय की जरूरत बताया चमोली, 20 नवम्बर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी आज प्रातः परिवार सहित श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीविशाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं।   धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों से मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बीकेटीसी द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए बीकेटीसी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।   बदरीनाथ यात्र...
लखवाड़–व्यासी प्रोजेक्ट में तेजी: यूजीवीएनएल को डीएम की फटकार, 5 दिसंबर तक आंकड़े सौंपने के निर्देश

लखवाड़–व्यासी प्रोजेक्ट में तेजी: यूजीवीएनएल को डीएम की फटकार, 5 दिसंबर तक आंकड़े सौंपने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  लखवाड़–व्यासी प्रोजेक्ट में तेजी: यूजीवीएनएल को डीएम की फटकार, 5 दिसंबर तक आंकड़े सौंपने के निर्देश   राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता वाली लखवाड़–व्यासी जल विद्युत परियोजना की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश जारी किए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि परियोजना में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम बंसल ने निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा और अनुग्रह राशि का भुगतान टाइमबाउंड तरीके से पूरा किया जाए। परियोजना क्षेत्र में अधिग्रहित भूमि पर स्थित परिसंपत्तियों के मूल्यांकन कार्य को 10 दिनों में हर हाल में पूरा करने के आदेश दिए गए। गणना सीट समय पर उपलब्ध न कराने पर यूजीवीएनएल के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 05 दिसंबर तक गणना सीट सौंपने की चेतावनी दी गई। प्रभावितों की समस्याओ...
राज्य सरकार ने उत्तराखंड के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए: CM

राज्य सरकार ने उत्तराखंड के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए: CM

उत्तराखंड
राज्य सरकार ने उत्तराखंड के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए: CM मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों को प्रमुखता से उजागर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव की भी प्रभावी काट कर सकते हैं।   बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित "सोशल मीडिया मंथन" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सोशल मीडिया संचार और सूचना के आदान-प्रदान का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है। दुनिया के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति अपने विचार और अपना दृष्टिकोण को कुछ ही क्षणों में पूरे विश्व तक पहुँचा सकता है। सोशल मीडिया ने आम नागरिक की आवाज क...
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज वर्चुअली जुड़े, बैठक में स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन और शीतकालीन यात्रा को लेकर प्रस्तुत हुई विस्तृत रणनीति

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज वर्चुअली जुड़े, बैठक में स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन और शीतकालीन यात्रा को लेकर प्रस्तुत हुई विस्तृत रणनीति

उत्तराखंड
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज वर्चुअली जुड़े, बैठक में स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन और शीतकालीन यात्रा को लेकर प्रस्तुत हुई विस्तृत रणनीति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में एक-एक स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना (रोडमैप) शीघ्र तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थ स्थलों एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों का समग्र विकास किया जाए। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, वह...
मकान और पढ़ाई बचाने की जद्दोजहद; प्रशासन ने बढ़ाया हाथ, जल्द होगी कर्ज़-माफी का हल

मकान और पढ़ाई बचाने की जद्दोजहद; प्रशासन ने बढ़ाया हाथ, जल्द होगी कर्ज़-माफी का हल

उत्तराखंड
मकान और पढ़ाई बचाने की जद्दोजहद; प्रशासन ने बढ़ाया हाथ, जल्द होगी कर्ज़-माफी का हल देहरादून दिनांक 18 नवम्बर 2025, (सूवि), जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में 2 बहने चित्रा एवं हेतल ने जिलाधिकारी सविन बंसल को अपनी व्यथा सुनाई कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है जिससे चित्रा की बी-कॉम की पढाई बाधित हो गई है तथा फीस देने में असमर्थ है, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने चित्रा को आज ही निजी संस्थान में दाखिले हेतु कार्यालय के सारथी वाहन से कालेज भेजा। चित्रा के कालेज की पढाई, किताबों तथा आवाजाही का खर्चा भी जिला प्रशासन व संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। पिता की मृत्यु उपरान्त पढाई पर आया संकट; डीएम तक आया मामला, चित्रा कालरा को प्रतिष्ठित संस्थान में स्नातक बी-कॉम आनर्स में दिलाया आज ही दाखिला दिलाया है। चित्रा की पढाई, आवाजाही, किताबों क...