Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों ने कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से अरुणाचल तक हर मोर्चे पर अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण के साथ देश की सेवा की है

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों ने कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से अरुणाचल तक हर मोर्चे पर अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण के साथ देश की सेवा की है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्धसैनिक बलों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों ने कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से अरुणाचल तक हर मोर्चे पर अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण के साथ देश की सेवा की है। तिरंगे की शान को बढ़ाने में इन वीर सपूतों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अर्द्धसैनिक बल के जवानों को वीरता, साहस और देश भक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्हें राष्ट्र की शान बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्द्धसैनिक बलों के कल्याण के लिए घोषणा की कि भविष्य में प्रेजिडेन्ट पुलिस मेडल-गैलेन्ट्री वीरता पद...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुदृढ़ीकरण और पुल निर्माण के लिए ₹19.91 करोड़ की स्वीकृति देकर विकास कार्यों को गति दी

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुदृढ़ीकरण और पुल निर्माण के लिए ₹19.91 करोड़ की स्वीकृति देकर विकास कार्यों को गति दी   मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र-नैनीताल में रामनगर- भण्डारपानी- अमगढ़ी- बोहराकोट- तल्लीसेठी- बेतालघाट- रतोड़ा- भुजान-जैना- बिल्लेख मोटर मार्ग (शहीद बलवन्त सिंह मेहरा मोटर मार्ग) के कि०मी० 58 से 69 के मध्य सड़क सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹10.28 करोड़, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र-नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) मोटर मार्ग के किमी0 11 में 74.15 मी० स्पान प्रीस्ट्रेड सेतु के निर्माण हेतु ₹9.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के अन्तर्गत नागार्जुन-डहल-जालल...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और माल्टा उत्पादन व उसके विपणन के लिए शीघ्र ही एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और माल्टा उत्पादन व उसके विपणन के लिए शीघ्र ही एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी   प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से मंगलवार को कैंप कार्यालय में धाद संस्था के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में माल्टा उत्पादन को प्रोत्साहन देने, विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा माल्टा आधारित प्रसंस्करण को बढ़ावा देने संबंधी विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने माल्टा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निंबू-वर्गीय फलों की प्रदर्शनी आयोजित करने और किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भरसार विश्वविद्यालय एवं गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, रानीचौरी में निंबू-वर्गीय फल मेला आयोज...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन, पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन, पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार में मंगलवार, 02 दिसम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1226 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। मंगलवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, ऋतु भूषण खण्डूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड, विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र रावत, मेयर, कोटद्वार, राज गौरव नौटियाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा कोटद्वार, धीरेन्द्र मोहन रतूड़ी, निदेशक, श्री गुरु रा...

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया   केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को साधली, बडा़ेदरा, गुजरात में सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत आयोजित सरदार गाथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि खेड़ा और बारदोली के किसान आंदोलनों में अन्याय के विरुद्ध उनके द्वारा किए गए संघर्ष ने उन्हें भारत में लोकप्रिय बनाया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र-सेवा के लिए समर्पि...

ड्रग टेस्टिंग ड्राईव से न घबराएं छात्र/छात्राएं अभिभावक; इसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों, किशोरों को नशे के दुष्प्रभाव से बचानाःडीएम

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
ड्रग टेस्टिंग ड्राईव से न घबराएं छात्र/छात्राएं अभिभावक; इसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों, किशोरों को नशे के दुष्प्रभाव से बचानाःडीएम जिलाधिकारी सविन बंसल ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार व विद्यार्थियों में बढती नशे की प्रवृत्ति पर सख्त रुख अपनाते हुए जिले में स्थित सभी शैक्षित संस्थानों में रोस्टरवार अभियान चलाते हुए टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी ग्राफिकएरा डीम्ड यूनिवर्सिटी 150 छात्र/छात्रओं की रेंडम सैम्पलिंग की गई। वहीं जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है कि यदि किसी स्कूल कालेज में ड्रग टेस्टिंग में कोई विद्यार्थी, बच्चे पासिटिव पाए जाते हैं तो सम्बन्धित डीन, कालेज स्वामी के विरूद्ध अपराधिक कार्यवाही की जाएगी। मा० मुख्यमंत्री के नशामुक्त राज्य के विजन को धरातल पर उतारने को जिला प्रश...

फूड फेस्टिवल के संबंध में मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि पहाड़ी व्यंजनों के साथ-साथ मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थ और उनसे बने उत्पादों को विशेष रूप से शामिल किया जाए

Uncategorized, उत्तराखंड
  फूड फेस्टिवल के संबंध में मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि पहाड़ी व्यंजनों के साथ-साथ मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थ और उनसे बने उत्पादों को विशेष रूप से शामिल किया जाए   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में “मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2025” की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। मसूरी में 24 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले इस भव्य कार्निवाल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मंत्री ने संबंधित विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विंटर लाईन कार्निवाल को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्ट्स, प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां, पारंपरिक आयोजनों, फूड फेस्टिवल, मोटर बाइक रैली, मैराथन, नेचर वॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्री वॉक तथा विन्टेज रैली जैसी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारिय...

धामी सरकार समय पर भुगतान और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य हेतु प्रतिबद्ध

उत्तराखंड
  धामी सरकार समय पर भुगतान और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य हेतु प्रतिबद्ध   हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर आज किसानों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का उत्साहजनक स्वागत किया। किसानों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय अधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर, पुष्पवर्षा कर और गन्ना भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उपस्थित किसानों ने सम्मान स्वरूप उन्हें “किसान पुत्र” की उपाधि से सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने स्वागत और सम्मान प्रकट किए जाने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि सरकार किसानों के हित में समर्पित है और किसानों की आय बढ़ाने व उनकी फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों की मांगों व भावना के अनुरूप गन्ने का समर्थन मूल्य ऐतिहासिक रूप से ₹405 प्रति क्विंटल तय किया गया है — ज...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा विद्यालयी शिक्षा के दौरान कक्षा 9 तक संस्कृत का अध्ययन किया और उस दौरान सीखे गए श्लोक, व्याकरण एवं भाषा की मधुरता आज भी स्मरण में है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा विद्यालयी शिक्षा के दौरान कक्षा 9 तक संस्कृत का अध्ययन किया और उस दौरान सीखे गए श्लोक, व्याकरण एवं भाषा की मधुरता आज भी स्मरण में है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत भाषा के उत्थान एवं विकास हेतु एक उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और विद्वानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “भारतीय ज्ञान परंपरा: वैश्विक ज्ञान के विकास में संस्कृत का योगदान” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित यह सम्मेलन भारतीय सभ्यता की गौरवमयी जड़ों को विश्व पटल पर मजबूती से प्रस्तुत करता है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के विद्वानों द्वारा संस्कृत की समृद्ध ज्ञ...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शक्ति कॉलोनी 1.50 करोड़, साकेत कालोनी 09 करोड़, रविंद्र पूरी कॉलोनी 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्य शीघ्र की प्रारम्भ किए जाएंगे

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शक्ति कॉलोनी 1.50 करोड़, साकेत कालोनी 09 करोड़, रविंद्र पूरी कॉलोनी 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्य शीघ्र की प्रारम्भ किए जाएंगे   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ गढ़ी कैंट स्थित कैनाल रोड–टपकेश्वर मार्ग एवं डाकरा बाजार क्षेत्र में सड़क मार्ग के सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क पर किए गए सभी चिन्हित अतिक्रमणों को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया जाए और इसके उपरांत ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग और सिंच...