Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज की क्रिकेट प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2021 बैच ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की, आयुष चौधरी ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे।

उत्तराखंड
  श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज की क्रिकेट प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2021 बैच ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की, आयुष चौधरी ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे।     देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का रंगारंग शुभारंभ गुरुवार को हुआ। खेल मैदान में उमड़ी ऊर्जा और उत्साह ने खेल भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा को मैत्रीपूर्ण खेलभावना के साथ जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट एवम् श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रतिभागी मेडिकल छात्र-छात्राओं को एटलिटिका-2025 के आयोजन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ती...

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को सुदृढ़ करने हेतु 71 बोलेरो वाहनों के लिए 7.24 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की।

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को सुदृढ़ करने हेतु 71 बोलेरो वाहनों के लिए 7.24 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं, आपदा प्रबंधन कार्यों तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए ₹ 210 करोड़ से भी अधिक लागत की योजनाओं की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपदों की मांग के अनुरूप आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों के सफल संचालन हेतु 71 बोलेरो वाहन हेतु ₹ 7.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण हेतु एन.एच.-109 के लगभग 07 कि.मी. लम्बाई के पुन संरेखण के निर्माण हेतु ₹ 188.55 करोड़ की योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा सीएम घोषणाओं से संबंधित कार्यों के लिए ₹ 14 करोड़ से अधिक क...

वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानव वन्यजीव संघर्ष को खत्म करने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए। इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए। प्रभावितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने पौड़ी में मानव -वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का अधिक भय है, ऐसे क्षेत...

जन सुनवाई के दौरान डीएम सविन बंसल द्वारा लोक उपयोग से जुड़े तत्काल मामलों पर मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

Uncategorized, उत्तराखंड
  जन सुनवाई के दौरान डीएम सविन बंसल द्वारा लोक उपयोग से जुड़े तत्काल मामलों पर मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार, 15 दिसंबर को तहसील परिसर ऋषिकेश में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएँ, शिकायतें और आवेदन सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी स्वयं मौके पर जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुँच कर अपनी समस्याएँ रखने की अपील की है, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने विभागों से संबंधित शिकायतों, आवेदन पत्रों तथा लंबित मामलों की जानकारी सहित पूर्ण...

धामी सरकार ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता और गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

उत्तराखंड
  धामी सरकार ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता और गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो     पौड़ी जनपद के गजेल्ड (गजल्ड) गांव में पिछले कुछ समय से आतंक मचा रहे नर-भक्षी गुलदार को आखिरकार ढेर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के त्वरित, स्पष्ट और सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने विशेष शिकारियों की टीम तैनात की थी। लगातार निगरानी, ट्रैकिंग और सघन अभियान के बाद टीम ने गुलदार को सफलतापूर्वक मार गिराया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए थे कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और शिकार विशेषज्ञों ने समन्वित प्रयास करते हुए यह कार्रवाई पूरी की। सरकार ने आश्वासन दिया है कि ...

एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस देहरादून में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शरीर दान के महत्व से अवगत कराना और कैडैवर को प्रथम शिक्षक के रूप में सम्मान देना रहा।

उत्तराखंड
एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस देहरादून में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शरीर दान के महत्व से अवगत कराना और कैडैवर को प्रथम शिक्षक के रूप में सम्मान देना रहा। श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट आॅफ मेडिकल एंड हेल्थ सांइसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) देहरादून के एनाटाॅमी विभाग में एमबीबीएस 2025 बैच के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए कैडैवरिक ओथ (शव प्रतिज्ञा) समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाॅडी डोनेशन (शरीर दान) के महत्व से अवगत कराना और चिकित्सा शिक्षा में कैडैवर को प्रथम शिक्षक के रूप में सम्मान देने की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डाॅ. संजय अग्रवाल, मैडम जसवीर कौर, श्री इंद्रजीत सिंह और श्री राजकिशोर जैन द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। एनटाॅमी विभाग की विभागध्यक्ष प्रो. हरमीत कौर ने दीप प्रज्वलन कर समार...

ऋषिकेश–कर्णप्रयाग और टनकपुर–बागेश्वर रेल परियोजनाएँ सीएम धामी के कार्यकाल की भविष्यदर्शी विकास दृष्टि का प्रतीक बनीं।

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  ऋषिकेश–कर्णप्रयाग और टनकपुर–बागेश्वर रेल परियोजनाएँ सीएम धामी के कार्यकाल की भविष्यदर्शी विकास दृष्टि का प्रतीक बनीं।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों ने प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल को राज्य हित में उनके द्वारा लिये गए निर्णयों को बेमिसाल बताया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा लिखित पुस्तक नायक से जननायक तथा धामी की धमक पुस्तिका का ...

मुख्यमंत्री ने कहा कि’हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से हमारे पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिल रही है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कहा कि’हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से हमारे पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिल रही है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों पर विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड (myscheme.gov.in) का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना मार्गदर्शिका पुस्तक के “मेरी योजना”, “मेरी योजना- राज्य सरकार” तथा “मेरी योजना - केंद्र सरकार” तीनों संस्करणों के माध्यम से राज्य का प्रत्येक नागरिक केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है और उनका लाभ उठा सकता है। जिस उद्देश्य से इन पुस्तको...

धामी कैबिनेट का फैसला: इंटर स्टेट ट्रांसमिशन लाइन कंस्ट्रक्शन मुआवज़ा पिटकुल प्रोजेक्ट्स में अपनाया जाएगा, भूमि मालिकों को टावरों पर सर्किल रेट का 85% नहीं बल्कि दो गुना मुआवज़ा मिलेगा, खेतों के ऊपर से गुजरने वाली लाइन का मुआवज़ा 15% से बढ़ाकर 30, 45 और 60 फीसदी किया गया।

उत्तराखंड
धामी कैबिनेट का फैसला: इंटर स्टेट ट्रांसमिशन लाइन कंस्ट्रक्शन मुआवज़ा पिटकुल प्रोजेक्ट्स में अपनाया जाएगा, भूमि मालिकों को टावरों पर सर्किल रेट का 85% नहीं बल्कि दो गुना मुआवज़ा मिलेगा, खेतों के ऊपर से गुजरने वाली लाइन का मुआवज़ा 15% से बढ़ाकर 30, 45 और 60 फीसदी किया गया।   देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड सरकार ने जन विश्वास नियोजन एक्ट को मंजूरी दे दी है. इसके तहत छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा को समाप्त करते हुए सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान किया जाएगा. इसके अलावा ट्रांसमिशन लाइन और बिजली लाइनों के दौरान भूमि मालिकों को मिलने वाले मुआवजा राशि को भी बढ़ाया गया है. कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु: 1. भारत सरकार की साल 2024 में आई 'इंटर स्टेट ट्रांस...

सीमांत हर्षिल घाटी का झाला गांव बन रहा स्वच्छता और समाज सुधार का मॉडल

उत्तराखंड
सीमांत हर्षिल घाटी का झाला गांव बन रहा स्वच्छता और समाज सुधार का मॉडल   वाइब्रेंट विलेज ग्राम झाला, हर्षिल घाटी (उत्तरकाशी) निरंतर प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सुधार के कार्यों के लिए जाना जा रहा है। नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत के नेतृत्व में गांव आज पूरे क्षेत्र में पर्यावरण-संरक्षण और समाज सुधार का प्रगतिशील मॉडल बनता जा रहा है। --- नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत की पहली खुली ग्राम सभा में ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित आज ग्राम जाला में आयोजित पहली खुली ग्राम सभा में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासियों की व्यापक भागीदारी के साथ कई दूरदर्शी और समाज-सुधारक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। ये निर्णय आने वाले समय में पूरे हर्षिल क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेंगे। --- 1️⃣ हर महीने ‘थैंक यू नेचर दिवस’ मनाने का निर्णय ‘थैंक यू नेचर’ अभियान की सफलता और...