Sunday, November 8News and Media

उत्तराखंड

कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी व सपोर्टिंग स्टाफ की कमी : धन सिंह रावत

कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी व सपोर्टिंग स्टाफ की कमी : धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी व सपोर्टिंग स्टाफ की कमी : धन सिंह रावत देहरादून, 23 अक्टूबर 2024 सूबे में चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज का गैप एनालिसिस किया जायेगा, ताकि कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य तकनिकी स्टॉफ सहित चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। विभागीय अधिकारियों को गैप एनालिसिस कर एक साप्तह के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल के सभागार में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में गुणात्मक सुधार के दृष्टिगत मेडिकल फैकल्टी, पैरामेडिकल एवं तकनीकी स्टाफ सहित चिकित्सकीय उपकरणों व सुविधाओं के गैप एनालिसिस के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। जिसकी ...
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ,SOG व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ,SOG व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ,SOG व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर एसएसपी द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए, गठित टीम द्वारा दिनांक 22.10.2024 को दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित होटल नेगी पैलेस पर आकस्मिक चेकिंग करते हुए देह व्यापार के कार्य मैं संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया व होटल से विभिन्न राज्यों हरियाणा उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल त्रिपुरा की 04 महिला पीड़िताओं को बरामद किया गया अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। मौके पर पुलिस टीम...
देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा  को पर्व के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा को पर्व के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा को पर्व के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। आगामी 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण, 7 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस तथा 12 नवंबर तक *देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा* से संबंधित कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तराखंड के जनमानस, यहां की मिट्टी से प्रेम करने वाले प्रवासियों और उत्तराखंड के विकास में प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष भागीदार बनने की चाहत रखने वाले युवा, महिला, किसान, कारीगर, पर्या...
एथलीटिका -2024 का शानदार समापन

एथलीटिका -2024 का शानदार समापन

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
एथलीटिका -2024 का शानदार समापन विजेताओं को ट्राॅफी एवम् पुरस्कार देकर सम्मानित देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिवसीय एथलीटिका के अंतिम दिन विजेता खिलाडियों को ट्राॅफी, पुरस्कार एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एथलीटिका-2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर एमबीबीएस 2020 बैच ओवरआॅल चैम्पियन रहा। बालक वर्ग में आयुष उनियाल एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरआॅल एथलीट आॅफ दि इयर के सम्मान से नवाजा गया। बालिका वर्ग में धृति देउपा एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरआॅल एथलीट आॅफ दि इयर के सम्मान से नवाजा गया मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर एथलीटिका -2024 का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ अजय कु...
किसान अपनी इच्छा अनुसार कहीं से भी खरीद सकेगा कृषि यंत्र सब्सिडी देगी सरकार

किसान अपनी इच्छा अनुसार कहीं से भी खरीद सकेगा कृषि यंत्र सब्सिडी देगी सरकार

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
किसान अपनी इच्छा अनुसार कहीं से भी खरीद सकेगा कृषि यंत्र सब्सिडी देगी सरकार देहरादून, 22 अक्टूबर। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित कृषकों एवं पौधशाला स्वामियों के साथ समन्वय संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बागवानी मिशन परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार भी उपस्थित रहे। इस किसान संगोष्ठी में प्रदेश के 13 जनपदों से पहुंचे कृषकों और पौधशाला स्वामियों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान संगोष्ठी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे किसानों ने अपने सुझाव भी दिए और कृषि मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही अधिकतर शिकायतों का निस्तारण किया और शेष शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। संगोष्ठी में प्रदेश भर से आए कृषकों ने कृषि मंत्री गणेश जोश...
खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए  यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए

खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सीएम आवास में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहारों के दृष्टिगत राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रदेश ...
मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया देहरादून, 22 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिक्चर पैलेस स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया और पटाके फोड़कर जमकर आतिशबाजी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लड्डू खिलाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि आज भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य गृहमंत्री अमित शाह का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर जम...
मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात उत्तराखण्ड की फिल्म नीति को बताया फिल्मों को बढ़ावा देने वाला राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने सोमवार की सांय मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। केदारनाथ यात्रा पर आए मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान राज्य में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होने उत्तराखण्ड की फिल्म नीति का फिल्मों को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य फिल्मांकन के सर्वथा अनुकूल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति के तहत फिल्मकारों की आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। हमारी फिल्म ...
53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली पूर्व सरकार का उपहार

53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली पूर्व सरकार का उपहार

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी बकाया धनराशि 53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली पूर्व सरकार का उपहार राज्य के छह स्थानों पर दिवाली मेले के जरिए आंचल उत्पादों की होगी बिक्री देहरादून। दिवाली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का पूरा भुगतान कर देगी। पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने इसकी जानकारी देते हुए, बताया कि आंचल द्वारा राज्य के छह स्थानों पर दिवाली मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आंचल के उत्पादों की बिक्री की जाएगी। आज सोमवार को सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार पशुपालकों के हित में कार्य कर रही है। इसके लिए सरकार किसानों को कई तरह से प्रोत्साह...