Monday, November 9News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री का आग्रह रंग लाया, पीटी उषा ने प्रतीकों के लॉन्चिंग कार्यक्रम में दी जानकारी

मुख्यमंत्री का आग्रह रंग लाया, पीटी उषा ने प्रतीकों के लॉन्चिंग कार्यक्रम में दी जानकारी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री का आग्रह रंग लाया, पीटी उषा ने प्रतीकों के लॉन्चिंग कार्यक्रम में दी जानकारी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर समारोह की भव्यता के बीच योग और मलखंभ जैसे दो पारंपरिक खेल भी राष्ट्रीय खेल का हिस्सा बन गए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आग्रह को भारतीय ओलंपिक संघ ने स्वीकार कर लिया। रविवार को आयोजित भव्य शुभंकर समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ पीटी ऊषा ने इसकी जानकारी सार्वजनिक की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर प्रतीक मौली, लोगो, जर्सी, एंथम और टैग लाइन को लॉन्च किया। राष्ट्रीय खेलों के लिए टैग लाइन संकल्प से शिखर तक घोषित की गई है। रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की मेजबा...
सभी निगमों समेत अधिकांश नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया गया

सभी निगमों समेत अधिकांश नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया गया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सभी निगमों समेत अधिकांश नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया गया भाजपा नेतृत्व के साथ सीएम और प्रदेश के सांसदो की बैठक में पार्टी ने निकाय चुनाव रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। जिसमें सर्वसम्मिति से सभी निगमों समेत अधिकांश नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि दिल्ली में शनिवार देर रात्रि हुई इस बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद श्री अजय टम्टा, पौड़ी सांसद श्री अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल सांसद श्री अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राजलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल शामिल रहे। ...
उत्तराखंड के खिलाड़ियों को धामी सरकार का गिफ्ट, प्रोत्साहन राशि दोगुनी की, शासनादेश जारी

उत्तराखंड के खिलाड़ियों को धामी सरकार का गिफ्ट, प्रोत्साहन राशि दोगुनी की, शासनादेश जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखंड के खिलाड़ियों को धामी सरकार का गिफ्ट, प्रोत्साहन राशि दोगुनी की, शासनादेश जारी देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहे उत्तराखंड ने अपने खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. धामी सरकार अब राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जितने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 12 लाख, आठ लाख और 6 लाख रुपए देगी. यानी कि प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर दी गई. पहले राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जितने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार छह लाख, चार लाख और तीन लाख रुपए देती थी. इस बार उत्तराखंड सरकार ने अपने खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर दी है, जिसका शासनादेश भी जारी हो चुका है. उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसकी पुष्टि की है. खेल मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर...
केंद्रीय आयुष मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार-वर्ष 2023 में उत्तराखंड में 42 लाख 64 हजार लोगों ने आयुष सेवा का लाभ उठाया है।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार-वर्ष 2023 में उत्तराखंड में 42 लाख 64 हजार लोगों ने आयुष सेवा का लाभ उठाया है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
केंद्रीय आयुष मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार-वर्ष 2023 में उत्तराखंड में 42 लाख 64 हजार लोगों ने आयुष सेवा का लाभ उठाया है। नेशनल आयुष मिशन में उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति उसकी प्रगति की कहानी को खुद बयां कर रही है। उत्तराखंड में हर महीने करीब तीन लाख लोग आयुष सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं। पिछले 22 महीनों के आंकड़ों की बात करें, तो उत्तराखंड में 67 लाख से ज्यादा लोगों ने आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है। नेशनल आयुष मिशन केंद्रीय आयुष मंत्रालय की फ्लैगशिप योजना है। इसे दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लक्ष्य के साथ डिजाइन किया गया है। उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य के लिए इस योजना की खास अहमियत मानी जा रही है। इस योजना में वर्ष 2023 से अब तक के जो उपलब्ध आंकडे़ हैं, वह उत्तराखंड की प्रगति को सामने रख रहे हैं। केंद्र...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर   राज्य में पहला अभिनव कार्य, मुख्य शहर के अंदर देहरादून में 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में पहला अभिनव कार्य, मुख्य शहर के अंदर देहरादून में 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में पहला अभिनव कार्य, मुख्य शहर के अंदर देहरादून में 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं राज्य में पहला अभिनव कार्य मुख्य शहर के बीच में स्थापित होने जा रहे हैं 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन। जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव पहल से देहरादून शहर के बीचो-बीच जीरो खर्चे पर 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो रहे हैं। जिनमें गांधी पार्क के सामने एवं परेड ग्राउंड के सामने दो ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाकर अपनी तैयार स्वरूप पर आ गई है। जिसका लोकार्पण प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जल्द पब्लिक के लिए किया जाएगा। ईवी चार्जिंग स्टेशन के धरातल पर आने से जहां जनमानस को काफी सुगम सुविधा मिल सकेगा, वही देहरादून की पर्यावरण को प्रदूषण से संरक्षण में उपयोगी साबित भी होगे। देहरादून को स्वस्थ नगर के स्वरूप में विकसि...
डीएम देहरादून  स्वयं प्रतिदिन सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं

डीएम देहरादून स्वयं प्रतिदिन सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
डीएम देहरादून स्वयं प्रतिदिन सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं देहरादून जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग, डिवाइडर का कार्य तेजी से गतिमान है। जिलाधिकारी स्वयं सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । राजपुर रोड पर ओवर राइडिंग व सड़क क्रॉसिंग को ध्यान में रखते हुए तेजी से चल रहा है डिवाइडर के निर्माण कार्य। डिवाइडर के ऊपर स्टील का रेलिंग भी लगाए जाएंगे। डिवाइडर बनने से चालकों की मर्जी पर लगेगा ब्रेक, अनियमित, कही पर से कट करने वाले, मोड़ने वाले दुपहिया वाहन पर लगेगी लगाम। अब सड़क सुरक्षा के अनुरूप होगी सुगम सुरक्षित सफर। सड़क सुरक्षा निर्माण कार्य से दुपहिया हुडदंगियों व वाहनों की तेज चाल पर लगा ब्रेक, और लोगों को ध्वनि प्रदुषण से मिलाने लगी राहत। उप जिलाधि...
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्य भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड भी निरंतर विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ के धाम से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है, उनके शब्दों से राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य ने अपनी जीएसडीपी को अगले 5 सालों में दुगना करने का लक्ष्य लिया है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया है। बेरोजगारी दर में भी 4.4% की गिरावट आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देहरादून एलिवेटेड सड़क बनने से दोनों शहरों की दूरी ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी। उत्तराखंड राज्य देश की प्रगति मे...
मुख्यमंत्री  धामी ने  कहा  समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने 2022 में उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता के सामने संकल्प रखा कि नई सरकार का गठन होते ही राज्य में समान नागरिक संहिता लाने के लिए कार्यवाही शुरू करेंगे। इसके लिए कमेटी बनाई गई। कमेटी के रिपोर्ट सौंपने के बाद विधानसभा में विधेयक पारित कर इसे राष्ट्रपति को भेजा। राष्ट्रपति महोदय द्वारा भी इसके लिए मंजूरी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ा है, इसकी असली श्रेय की हकदार उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकाल में श्री केदारनाथ की ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में, बदरीनाथ की पाण्डुकेश्वर और नर्सिंग मंदिर ज्योर्तिमठ में, यमुनोत्री की खरसाली और गंगोत्री की मुखवा में ...
मुख्यमंत्री धामी ने  कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल में 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो-स्प्रिंट चौंपियनशिप के तहत टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री धामी ने कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल में 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो-स्प्रिंट चौंपियनशिप के तहत टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल में 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो-स्प्रिंट चौंपियनशिप के तहत टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल में 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो-स्प्रिंट चौंपियनशिप के तहत टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज नई टिहरी की सड़कों का हॉट मिक्सिंग का काम करने, नई टिहरी में मल्टी पार्किंग निर्माण कार्य करने, जिला मुख्यालय में खेल मैदान का निर्माण करने एवं टिहरी-चंबा क्षेत्र हेतु 50 साल के दृष्टिकोण से जायका से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण कार्य करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने केनोइंग प्रतियोगिता के ओवर ऑल चौंपियनशिप में प्रथम तथा पुरुष व महिला वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करन...
प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आहुत बैठक में सर्व सहमति से निर्विरोध  महेन्द्र सिंह राणा  को   प्रदेश ब्लॉक प्रशासक मण्डल का अध्यक्ष चयनित किया गया

प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आहुत बैठक में सर्व सहमति से निर्विरोध महेन्द्र सिंह राणा को प्रदेश ब्लॉक प्रशासक मण्डल का अध्यक्ष चयनित किया गया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आहुत बैठक में सर्व सहमति से निर्विरोध महेन्द्र सिंह राणा को प्रदेश ब्लॉक प्रशासक मण्डल का अध्यक्ष चयनित किया गया प्रदेश ब्लॉक प्रशासक संगठन के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह राणा को निर्विरोध चयनित किया। त्रि-स्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों (प्रधान, ब्लांक प्रमुख, अध्यक्ष जिला पंचायत ) को प्रशासक नियुक्त होने पर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन ने प्रदेश के यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं पंचायतीराज मंत्री श्री सतपाल महाराज जी का आभार व्यक्त किया । प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आहुत बैठक में सर्व सहमति से निर्विरोध श्री महेन्द्र सिंह राणा जो कि द्वारीखाल पौड़ी जनपद से प्रमुख चयनित है को प्रदेश ब्लॉक प्रशासक मण्डल का अध्यक्ष चयनित किया गया, सभी उपस्थित ब्लॉक प्रमुख द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत व हार्दिक अभिनन्दन किया साथ ही प्रत्य...