Sunday, September 6News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान

Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के भव्य सम्मेलन में प्रदेश और देश-विदेश में बसे उत्तराखंड मूल के लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यसेवक के रूप में पिछले पाँच वर्षों की विकास यात्रा, जनसेवा के संकल्प तथा विकसित उत्तराखंड के विजन को साझा करते हुए प्रवासी समाज को राज्य के विकास का महत्वपूर्ण भागीदार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक राजधानी मुंबई में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को जीवंत बनाए रखने वाले प्रवासी उत्तराखंडवासियों के बीच उपस्थित होकर उन्हें विशेष आत्मीयता और गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दूरी चाहे कितनी भी हो, उ...

जन-जन के विश्वास और विकास के प्रतीक बने मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
जन-जन के विश्वास और विकास के प्रतीक बने मुख्यमंत्री धामी जनपद चम्पावत के बूमघाट में रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹60.21 करोड़ की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा (तटबंध) निर्माण कार्य तथा ₹5.74 करोड़ की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।   कार्यक्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक टीका, पटका, कुमाऊँनी टोपी, पुष्पवर्षा तथा छोलिया नृत्य के साथ स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।   कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री ने शारदा नदी पर संचालित बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों का ...

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है।”

उत्तराखंड
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है।" उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह, से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया तथा पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का रुद्राक्ष की माला एवं भगवान शिव का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भ...

धामी के 5 साल बेमिसाल: देहरादून को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

उत्तराखंड
धामी के 5 साल बेमिसाल: देहरादून को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण     राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम में देहरादून जनपद के विकास को नई गति प्रदान करते हुए ₹172.78 करोड़ लागत की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹46.50 करोड़ लागत की 13 योजनाओं का लोकार्पण किया। *इस प्रकार उन्होंने कुल ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद को महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी।* *.............शिलान्यास..............*   ₹ 61.87 लाख की जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत ललित मोहन भदोला के घर से भद्रकाली मन्दिर तक इन्टरलोकिंग टाईल्स द्वारा निर...

धामी सरकार ने सेवा को बनाया सुशासन का सबसे बड़ा माध्यम

उत्तराखंड
धामी सरकार ने सेवा को बनाया सुशासन का सबसे बड़ा माध्यम         राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री को उनके कार्याकाल के सफलतम 5 साल होने पर बधाई दी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में देहरादून, हरिद्वार एवं टिहरी जनपदों के विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कीं। 'इंटीग्रेटेड एफर्ट' (एकीकृत प्रयास) के तहत आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का ला...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना       पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या और बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रस्तावित मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, जिला प्रशासन, नगर पालिका मसूरी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रोपवे टर्मिनल स्टेशनों, और संबंधित भूमि का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की तकनीकी व्यवहार्यता, पर्यावरणीय संतुलन और यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-नि...

मुख्यमंत्री धामी के 5 साल बेमिसाल: मदरसा बोर्ड समाप्त कर शिक्षा व्यवस्था में लागू किया बड़ा सुधार, 1 जुलाई 2026 से सरकारी पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाने वाले मदरसों पर लगी रोक

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के 5 साल बेमिसाल: मदरसा बोर्ड समाप्त कर शिक्षा व्यवस्था में लागू किया बड़ा सुधार, 1 जुलाई 2026 से सरकारी पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाने वाले मदरसों पर लगी रोक       पांच वर्ष में राज्य सरकार द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णय और किये गए प्रमुख कार्य   समान नागरिक संहिता   उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता को लागू किया। ये निर्णय समाज में समानता और न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसका उद्देश्य सभी नागरिकों को जाति, धर्म और लिंग से परे समान अधिकार देना है। प्रदेश में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।   सख्त भू-कानून   भूमि संरक्षण उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता रही है। बाहरी राज्यों के लोग अब हरिद्वार और ऊधमसिहं नगर को छोड़कर अन्य 11 जिलों में कृषि एवं बागवानी भूमि...

धामी सरकार की निष्पक्ष भर्ती नीति बनी मिसाल, 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

उत्तराखंड
    धामी सरकार की निष्पक्ष भर्ती नीति बनी मिसाल, 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक अधिकारी की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी कार्यशैली, संवेदनशीलता और जनसेव...

मुख्यमंत्री धामी बोले— डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी बोले— डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 15 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आईआरडीटी सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित महानगर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रवादी चिंतन, त्याग और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित था। वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि महान शिक्षाविद्, दूरदर्शी विचारक और भारत की अखंडता के प्रखर प्रहरी थे। उन्होंने कहा कि मात्र 33 वर्ष की आयु में ...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा—जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने कहा—जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता देहरादून, 02 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर लाइन एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर अपने कैंप कार्यालय में जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइनों, पेयजल आपूर्ति और पुरानी व्यवस्थाओं के जीर्णोद्धार पर विस्तार से चर्चा की गई।   बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने शक्ति कॉलोनी, नीलकंठ विहार, दून विहार, डोभालवाला, विजय कॉलोनी, राजेंद्र नगर, आर्य नगर, किशन नगर, साकेत कॉलोनी, अमन विहार, मंदाकिनी विहार, सालावाला, चिड़ौवली गढ़ी सहित अन्य वार्डों में प्रस्तावित सीवर योजनाओं एवं सीवर ट्रीटमेंट कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्...