Sunday, November 8News and Media

उत्तराखंड

सम्मेलन में वन पंचायतों को उपलब्ध कराई गई फायर किट, उत्कृष्ट कार्य करने पर 10 वन पंचायतों को किया सम्मानित

सम्मेलन में वन पंचायतों को उपलब्ध कराई गई फायर किट, उत्कृष्ट कार्य करने पर 10 वन पंचायतों को किया सम्मानित

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सम्मेलन में वन पंचायतों को उपलब्ध कराई गई फायर किट, उत्कृष्ट कार्य करने पर 10 वन पंचायतों को किया सम्मानित देहरादून/ चकराता दिनांक 19 अप्रैल 2025(सू. वि. का.) मा0 मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर वन पंचायतों के सुदृढीकरण एवं वनाग्नि आपदा सुरक्षा और रोकथाम को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा चिरमिरी टॉप चकराता में नव गठित वन पंचायतों के साथ महाधिवेशन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मा0 कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान चकराता विधायक श्री प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे। सम्मेलन में वन पंचायतों के अधिकार एवं दायित्वों पर गहनता से मंथन और प्रशिक्षण दिया गया और वनाग्नि रोकथाम एवं *''जंगल से जनकल्याण''* का सामूहिक संकल्प लिया गया। महाधिवेशन में कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन को ओर से आपदा मद से वन पंचायतों को सशक्त बनाने हेतु प्रत्येक वन पंचायतों क...
पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए : धामी

पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए : धामी मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के निकालने का लक्ष्य रखा गया। मुख्यमंत्री ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए शहद महोत्सव आयोजित करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिये गये। जिसमें मधुमक्खी द्वारा तैयार किए जाने वाले समस्त प्रोडक्ट महोत्सव में रखने और हर वर्ष शहद महोत्सव की एक तिथि भी निर्धारित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार ...
दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट करती नेहा जोशी

दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट करती नेहा जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट करती नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने नई दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुख्यमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की। नेहा ने सीएम रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं तथा चार धाम यात्रा हेतु उत्तराखंड आने का न्यौता भी दिया। गौरतलब है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी निवास करते हैं, जिनकी भाजपा की प्रचंड जीत में निर्णायक भूमिका रही है। युवा नेत्री नेहा ने मुख्यमंत्री से इन प्रवासी उत्तराखंडियों के हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की इस अवसर पर उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ० गीता खन्ना भी उपस्थित रही।...
स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है : धामी

स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी। इस तरह के नवाचार से बच्चों को पठन-पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तरकाशी जनपद के नगरीय क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाये जाने के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद एवं अन्टाईड फण्ड से 15 बस क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रति बस के लिए 20 लाख की दर से...
बड़ी भारी संख्या में संगतें एवम् श्रद्धालुओ ने  श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी।

बड़ी भारी संख्या में संगतें एवम् श्रद्धालुओ ने श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
बड़ी भारी संख्या में संगतें एवम् श्रद्धालुओ ने श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी। देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में सोमवार को बड़ी भारी संख्या में संगतें एवम् श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने भी संगतों को दर्शन दिए एवम् आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को श्री झण्डे जी के एतिहासिक एवम् धार्मिक महत्व से प्रकाशवान किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा को प्रसन्न करने के लिए भाव होना आवश्यक है। यदि हमारे मन में भाव लगन है तो परमात्मा के दर्शन अवश्य होंगे। सच्चा गुरु शिष्य को समर्थ करता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है, इसे व्यर्थ में नष्...
देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून, 17 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ देहरादून से पांवटा साहिब तक निर्माणाधीन राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान NHAI के परियोजना निदेशक पंकज मौर्य ने जानकारी दी कि चौड़ीकरण कार्य के चलते कहरी गांव क्षेत्र में लगभग 23 घर प्रभावित होंगे, जिन्हें मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे परियोजना को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।...
जो भी प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से छेड़छाड़ करेगा, उसे कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा : धामी

जो भी प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से छेड़छाड़ करेगा, उसे कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
जो भी प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से छेड़छाड़ करेगा, उसे कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा : धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में धर्म की आड़ में किए जा रहे अवैध कब्जों और असंवैधानिक गतिविधियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। देहरादून में अब तक 43 से अधिक अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील किया गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि धामी सरकार उत्तराखंड के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए कोई समझौता नहीं करेगी। सीएम धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और भूगोल से छेड़छाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को खुली छूट दी है कि जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम देगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए वह भी बिना किसी दबाव के। इस सख्त संदेश का असर यह हुआ है कि प्रशासन को पूरी छूट मिली है और उत्तरा...
शनिवार को नियमित दैनिक पूजा अर्चना के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन  श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए।

शनिवार को नियमित दैनिक पूजा अर्चना के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
शनिवार को नियमित दैनिक पूजा अर्चना के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। सजने लगा श्री दरबार साहिब रौनकों में लगे चार चांद ऽ श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़ ऽ रविवार को संगतें कंधे पर नए ध्वज दण्ड को लेकर एसजीआरआर बाम्बे बाग से श्री दरबार साहिब लेकर आएंगी देहरादून। होली पर्व के बाद श्री दरबार साहिब में रौनकंे और बढ़ने लगी हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम तेज हो गया है। श्री दरबार साहिब सजने लगा है, मेला बाजार में दुकानों की साज सज्जावट को लेकर मेला बाजार दुकानदारों के चेहरें पर रौनक है। मेले में लगने वाले विभिन्न झूलों को कारीगरों ने फाइनली तैयार कर लिया है। कुल मिलाकर मेले की रौनकों में चार चांद लगने लगे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों सहित विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्...
जिले के सभी विद्यालयों व महाविद्यालय का जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जा रहा है : धामी

जिले के सभी विद्यालयों व महाविद्यालय का जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जा रहा है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
जिले के सभी विद्यालयों व महाविद्यालय का जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जा रहा है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ठूलीगाड़, टनकपुर (चम्पावत) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला - 2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने मां पूर्णागिरी को नमन करते हुए प्रदेश में समृद्धि, तरक्की और शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान संपूर्ण पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में भीड़ व आपदा प्रबंधन की दृष्टि से स्मार्ट कंट्रोल रूम व सीसीटीवी निगरानी तंत्र ठुलीगाड़ में स्थापित किए जाने। पूर्णागिरि मेले हेतु सेलागाढ़ में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाए जाने (जिसमें मेला मजिस्ट्रेट, मेला अधिकारी व पुलिस के साथ ही चिकित्सकों को एक साथ एक स्थान पर कार्य करने की सुविधा मिलेगी)। पूर्णागिरि क्षेत्र में लादीगाड़ में पूर्णागिरि पंपिंग पेयजल यो...
उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों और सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं

उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों और सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों और सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं देहरादून । उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर क्रांति को आगे बढ़ाते हुए, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित निजी आवास, तराई नगला परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया। यह कदम प्रदेश के 15.87 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है, जिससे उत्तराखंड में अत्याधुनिक बिजली प्रबंधन की नई शुरुआत होगी। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को मिलेंगे कई फायदे UPCL द्वारा भारत सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह अत्याधुनिक तकनीक उपभोक्ताओं को रियल-टाइम बिजली खपत की जानकारी, सही बिलिंग, बिजली चोरी में कमी, और निर्बाध आपूर्ति जैसी क...