Friday, November 6News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में बुनियादी ढांचे एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सुदृढीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही गंगा कॉरिडोर परियोजना एवं लघु जल विद्युत परियोजनाओं के सुदृढीकरण आदि के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार के इन निर्णयों से राज्य में विकास, निवेश, पर्यटन, ऊर्जा, खेल एवं प्रशासनिक पारदर्शिता को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को इनका अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। *राज्यों को पूंजी निवेश हेतु विशेष सहायता योजना से आएगी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी* र...

धामी सरकार का बड़ा फैसला—निवेदिता कुकरेती बनीं नोडल अधिकारी, खाड़ी में फंसे उत्तराखण्डियों को राहत

Uncategorized
धामी सरकार का बड़ा फैसला—निवेदिता कुकरेती बनीं नोडल अधिकारी, खाड़ी में फंसे उत्तराखण्डियों को राहत   देहरादून, 28 मार्च 2026। खाड़ी एवं मध्य पूर्व एशिया के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने वहां रह रहे, कार्यरत अथवा फंसे राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए बड़ा और त्वरित निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने प्रभावित नागरिकों की समस्याओं के समाधान, राहत एवं समन्वय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गृह विभाग की विशेष सचिव निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय तथा संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगी। इस बीच पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड द्वारा हेल्पलाइन भी जारी की गई है। प्रभावित नागरिक या उनके परिजन मोबाइल नंबर 9411112792 अथवा ई-मेल dgc-police-ua@n...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘न्याय आपके द्वार’ की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश के सभी 13 जनपदों में 210 स्थानों पर एक साथ राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 6,933 मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘न्याय आपके द्वार’ की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश के सभी 13 जनपदों में 210 स्थानों पर एक साथ राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 6,933 मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाते हुए आम जनमानस को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल न्याय सुलभता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र की भावना का विस्तार ...

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा की मौजूदगी में डॉ. तनवी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई

Uncategorized
  श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा की मौजूदगी में डॉ. तनवी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई   श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की होनहार पीजी छात्रा डाॅ तनवी के निधन पर मैं गहरा दुःख व्यक्त करता हॅू। और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हॅू। मैं पीड़ित परिवार के प्रति पूर्ण सहानुभूति प्रकट करता हॅू। इसके साथ साथ मैं कुछ तथ्य जो मेरे संज्ञान में हैं। वो तथ्य आप सभी के सामने रखना चाहता हॅू। यह मामला पुलिस प्रशासन और एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रशासन की जांच के अधीन है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन द्वारा एक उच्च स्तरीय जाॅच समिति का गठन किया जा चुका है। जाॅच समिति सभी तथ्यों और साक्ष्यों का निष्पक्ष अध्ययन करेगी। समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मामला जांचाधीन ...

मुख्यमंत्री धामी के विज़न के तहत हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को ₹3636.50 लाख की लागत से खेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के विज़न के तहत हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को ₹3636.50 लाख की लागत से खेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए पर्यटन, परिवहन, पंचायती राज एवं खेल अवसंरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्णयों से राज्य में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। *हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली गति* ‘नॉर्थ हर-की-पौड़ी डेवलपमेंट वर्क्स’ के अंतर्गत ₹66.34 करोड़ की परियोजना को व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है। यह परियोजना भारत सरकार की SASCI योजना के तहत स्वीकृत है। प्रथम चरण में ₹10 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिस...

जन सुरक्षा पर फोकसः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति ने प्रस्ताव किए अनुमोदित

Uncategorized
  जन सुरक्षा पर फोकसः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति ने प्रस्ताव किए अनुमोदित   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में प्रस्तावित सुरक्षात्मक कार्यों को आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत सर्शत अनुमोदित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्य सुधारात्मक प्रकृति के होते हैं, जिन्हें जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त नदियों के चैनलाइजेशन और ड्रेजिंग से संबंधित प्रस्तावों को समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही विभागों को निर्देशित किया गया कि जनहित से ज...

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि “एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं

Uncategorized
  कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि “एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं   देहरादून। खादी एवं ग्रामोद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे भरत चौधरी का परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान श्री...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड में संचालित विशिष्ट पहलों एवं प्रमुख सुधारों की भी विस्तृत जानकारी दी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड में संचालित विशिष्ट पहलों एवं प्रमुख सुधारों की भी विस्तृत जानकारी दी         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आगमन का भी निमंत्रण प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका, बद्री गाय का घी के साथ ही राज्य के अलग- अलग जिलों से मंगाई पांच प्रकार की राजमा और शहद भेंट किए। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुम्भ-2027 के लिए...

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस पुरे घटनाक्रम पर पुलिस को सब कुछ बताया

Uncategorized
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस पुरे घटनाक्रम पर पुलिस को सब कुछ बताया डॉक्टर तन्वी मौत मामला: आत्महत्या या कुछ और? कई सवालों के बीच निष्पक्ष जांच की मांग देहरादून। Shri Guru Ram Rai Institute of Medical & Health Sciences की पीजी डॉक्टर तन्वी की संदिग्ध मौत अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए विस्तृत और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी हुई है? उठ रहे बड़े सवाल क्या डॉक्टर तन्वी की मौत आत्महत्या है या हत्या? आत्महत्या से पहले कोई लिखित शिकायत क्यों नहीं की गई? कोई सुसाइड नोट क्यों नहीं मिला? मात्र 2 महीने बाद पीजी पूरा कर एसआरशिप शुरू करने वाली तन्वी ऐसा कदम क्यों उठाती? घटनाक्रम पर संदेह बताया जा रहा है कि तन्वी की अंतिम ड्यूटी जनरल ड्यूटी थी। सुबह करीब...

लेखक गाँव पहुँची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल—कहा, अद्भुत और अविश्वसनीय है यह परिकल्पना

Uncategorized
  लेखक गाँव पहुँची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल—कहा, अद्भुत और अविश्वसनीय है यह परिकल्पना   गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आज लेखक गांव में आगमन हुआ। उन्होंने नरसिंह देवता के मंदिर में दर्शन के पश्चात नालंदा पुस्तकालय का भ्रमण किया तथा नालंदा पुस्तकालय में अध्यनशील छात्रों लेखकों एवं अन्य साहित्य प्रेमियों से संवाद किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं लेखक गाँव के संरक्षक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों—कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र रावत, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, डॉ. जयपाल सिंह, लेखक गाँव की निदेशक विदुषी निशंक, पद्मश्री डॉ. माधुरी बर्थवाल, पद्मश्री डॉ. आर.के. जैन एवं पद्मश्री डॉ. संजय शर्मा—ने पुष्पगुच्छ भ...