Sunday, September 6News and Media

Author: admin

मसूरी में 25 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड
मसूरी में 25 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते मंत्री गणेश जोशी     मसूरी, 20 अगस्त। मसूरी में हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी 25 अगस्त को मसूरी नगर पालिका के टाउन हाल में आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 25 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री ग...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) को नई गति दी है। जरूरतमंद पात्र परिवारों का अपने आशियाने का सपना साकार हो रहा है। आगामी दिसंबर माह तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने जा रही है। आवास विभाग ने लंबित आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अगले माह सितंबर तक की टाइम लाइन निर्धारित की है।   प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हर पात्र परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध है। सचिव आवास डॉ आर राजेश के अनुसार प्रदेश में कुल 18 परियोजनाओं के तहत 15496 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें लगभग 84 फीसदी यानी 12948 आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया ...

जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

Uncategorized
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण       जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का गुरूवार को लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। इस सुविधा के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को आवश्यक जीवनरक्षक रक्त घटक समय ...

मायके जाने वाली बहनों को राहत, मुख्यमंत्री धामी ने रक्षाबंधन पर दो दिन मुफ्त बस यात्रा की दी सौगात

Uncategorized
मायके जाने वाली बहनों को राहत, मुख्यमंत्री धामी ने रक्षाबंधन पर दो दिन मुफ्त बस यात्रा की दी सौगात     देहरादून। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 एवं 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।   *महिलाओं के आवागमन को सुगम बनाने की पहल* रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाए...

गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ-2026 का भव्य समापन, 5 हजार से अधिक युवाओं ने बढ़ाया उत्साह

Uncategorized
गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ-2026 का भव्य समापन, 5 हजार से अधिक युवाओं ने बढ़ाया उत्साह श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ-2026 का बुधवार को भव्य एवं यादगार समापन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं समेत 5 हजार से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्धियों, संस्कार, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं से रूबरू कराया गया। रेन डांस बना सबसे बड़ा आकर्षण समापन समारोह में एसजीआरआरयू के हैलीपैड ग्राउंड पर युवाओं का उत्साह देखते ही बना। डीजे बीट्स, रेन डांस और ग्रैंड मस्ती ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बारिश की फुहारों के बीच लोकप्रिय गीतों पर थिरकते हजारों युवाओं ने समापन समारोह को या...

500 पन्नों की चार्जशीट से मजबूत हुआ मुकदमा, करीब 100 गवाहों के आधार पर हुई प्रभावी पैरवी

उत्तराखंड
500 पन्नों की चार्जशीट से मजबूत हुआ मुकदमा, करीब 100 गवाहों के आधार पर हुई प्रभावी पैरवी   देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज एक बार फिर सभी आरोपियों की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। प्रदेश सरकार की ओर से की गई मजबूत और प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों को कोई राहत नहीं मिल सकी। यह एक बार फिर स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेटी अंकिता को न्याय दिलाने और दोषियों को कानून के तहत कठोरतम सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है।   अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस संवेदनशील प्रकरण में पहले दिन से लेकर न्यायालय के अंतिम फैसले तक अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पूरी गंभीरता और मजबूती से कार्य क...

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकगणों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद तथा जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी,...

मॉर्डन कार्डियक केयर में इन्दिरेश अस्पताल की बड़ी छलांग, पहली माइट्रल TEER सफलता से स्ट्रक्चरल हार्ट प्रोग्राम हुआ और मजबूत

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मॉर्डन कार्डियक केयर में इन्दिरेश अस्पताल की बड़ी छलांग, पहली माइट्रल TEER सफलता से स्ट्रक्चरल हार्ट प्रोग्राम हुआ और मजबूत     देहरादून।   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहला अत्याधुनिक माॅर्डन कार्डियक प्रोसीजर माइट्रल ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टी.ई.ई.आर.) सफलतापूर्वक किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का कार्डयोलाॅजी विभाग अपनी माॅर्डन तकनीकों से हार्ट प्रोसीजर करने के लिए जाना जाता है। माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर से मरीज़ का सफलतापूर्वक उपचार करने के बाद विभाग की उपलब्धि में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्ड...

आईएसबीटी-मॉल के कायाकल्प को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से सुरक्षा तक होंगे बड़े सुधार

Uncategorized
आईएसबीटी-मॉल के कायाकल्प को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से सुरक्षा तक होंगे बड़े सुधार मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सोमवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आईएसबीटी परिसर के रेनोवेशन, संचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सामने आए सभी प्रस्तावों पर सहमति बनाते हुए संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मॉल परिसर में हार्टिकल्चर और इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने पर सहमति बनी। बैठक में सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। *किराये का होगा पुनर्निर्धारण* बैठक में आईएसबीटी परिसर की सभी दुकानों, कार्यालयों, रेस्टोरेंट और...

नई दिल्ली में NICDIT की शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया

Uncategorized
नई दिल्ली में NICDIT की शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की तृतीय शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में देश में औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति, उनके समयबद्ध क्रियान्वयन तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड में विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), खुरपिया की प्रगति एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार IMC खुरपिया को प्रदेश के औद्योगिक विकास का एक मह...