Monday, September 7News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भूमि फर्जीवाड़े का खुलासा, खसरा हेरफेर और दोहरी बिक्री के मामले आए सामने

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भूमि फर्जीवाड़े का खुलासा, खसरा हेरफेर और दोहरी बिक्री के मामले आए सामने गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त आख्या की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति द्वारा लैंड फ्रॉड से संबंधित 20 लंबित एवं 105 नए मामलों सहित 125 मामलों सुनवाई की गई। इस दौरान समिति द्वारा कुल 45 प्रकरणों का निस्तारण के साथ ही 24 मामलों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। लैंड फ्रॉड समिति में दर्ज नए मामलों में सबसे अधिक 74 मामले देहरादून जनपद के है, जबकि हरिद्वार के 15, पौडी के 13, टिहरी के 02 तथा चमोली का 01 प्रकरण भी इसमें शामिल है।   गढ़वाल आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार और मा. मुख्यमं...

यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा की सीएम घोषणाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

Uncategorized
  यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा की सीएम घोषणाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया जाए। बिजली, पेयजल, वनाग्नि, मानव-वन्यजीव संघर्ष तथा सड़क से संबंधित समस्याओं का विभागों द्वारा यथाशीघ्र समाधान किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्रों की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। जिन घोषणाओं के अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक जारी किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जनसमस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय...

बोलता है वोटर धामी के खिलाफ सुनियोजित खेल, पीछे वही लोग जिनके हितों पर सरकार ने लगाई लगाम

Uncategorized
  बोलता है वोटर धामी के खिलाफ सुनियोजित खेल, पीछे वही लोग जिनके हितों पर सरकार ने लगाई लगाम भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नाम से एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है। इस पत्र को आधार बनाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री और सरकार पर निशाना साधा। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पत्र वास्तव में अरविंद पांडे ने लिखा है या नहीं, या फिर यह किसी तरह का फर्जी या एआई जनरेटेड दस्तावेज है। इस पूरे विवाद में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है अरविंद पांडे की चुप्पी। जिस पत्र को लेकर इतना बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया, उस पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे विपक्ष को हमलावर होने का मौका मिला है, वहीं राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। ...

क्या मामला और उलझेगा? क्या पांडे के खिलाफ बढ़ रही है नाराजगी

उत्तराखंड
    क्या मामला और उलझेगा? क्या पांडे के खिलाफ बढ़ रही है नाराजगी         *आरोपों का जवाब देने की जगह ये कैसी राजनीति?* उत्तराखंड की राजनीति में अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। कांग्रेस द्वारा उनके कथित पत्र को लेकर उठाए गए सवालों के बीच अब खुद उनके राजनीतिक आचरण और छवि पर भी बहस तेज हो गई है। कई बार विधायक रहे पांडे पर समय-समय पर क्षेत्रीय स्तर पर दबंगई, जमीन विवाद,भ्रष्टाचार और जनप्रतिनिधि के तौर पर व्यवहार को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इससे स्थानीय राजनीति में उनके खिलाफ असंतोष की चर्चा लगातार बनी रहती है, जो अब विस्फोटक स्थिति में पहुंच गई है। *राजनीतिक जानकार मानते हैं कि जब भी किसी नेता पर लगातार सवाल उठते हैं, तो अक्सर वो ध्यान भटकाने के लिए बड़े चेहरों को निशाना बनाता है* *मुख्यमंत्री धामी की बढ...

डोल आश्रम में मुख्यमंत्री धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक  

उत्तराखंड
डोल आश्रम में मुख्यमंत्री धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक       अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। डोल आश्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास की साधना एवं तपस्या के कारण यह स्थान आज पूरे विश्व म...

संजय कुमार गर्ग के 40 वर्षों की बेदाग सेवा को नमन, एमकेपी इंटर कॉलेज देहरादून में भावुक विदाई

उत्तराखंड
संजय कुमार गर्ग के 40 वर्षों की बेदाग सेवा को नमन, एमकेपी इंटर कॉलेज देहरादून में भावुक विदाई       30 अप्रैल 2026 प्रखर समाजसेवी और माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री कर्मचारी नेता संजय कुमार गर्ग ने आज एमकेपी इंटर कॉलेज देहरादून मैं लगभग40 वर्ष की सेवा पूर्ण के पश्चात सेवानिवृत्ति हुई   40 वर्ष की बेदाग सर्विस के पश्चात आज हुआ रिक्वायरमेंट   कार्यक्रम संयोजक श्रीमती किरण सिंह और सुरेश पाल सतीश खत्री के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना पंत ने संयुक्त रूप से अवगत करवाया कि आज. एमकेपी इंटर कॉलेज देहरादून के सभागार विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम संजय गर्ग प्रधानाचार्य आदि ने दीप प्रज्जवलित किया इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान किया और मंच पर उपस्थित संजय गर्ग को माल्यार्पण कर...

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त रुख—ऋषिकेश में अवैध निर्माण करने वालों पर लगातार जारी रहेगा अभियान

Uncategorized
  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त रुख—ऋषिकेश में अवैध निर्माण करने वालों पर लगातार जारी रहेगा अभियान मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत सलान गांव और निर्मल बाग इलाके में किए जा रहे अवैध बहुमंजिला भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल और एसडीएम ऋषिकेश के निर्देशों के बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर एक के बाद एक निर्माणों को सील किया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। *सलान गांव में पहली बड़ी कार्रवाई* अभियान की शुरुआत सलान गांव भगवंतपुर से हुई, जहां करन गुप्ता द्वारा बिना अनुमति के बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को तत्काल प्रभाव से सील कर ...

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान ही किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परिवार और समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने वरिष्ठजनों को समाज की मजबूत जड़ों की संज्ञा देते...

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 प्रस्तावों पर मुहर, परिवहन, शिक्षा और उद्योग में अहम बदलाव

उत्तराखंड
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 प्रस्तावों पर मुहर, परिवहन, शिक्षा और उद्योग में अहम बदलाव       देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में कुंभ मेला व्यवस्थाओं से लेकर शिक्षा, परिवहन, वन और उद्योग क्षेत्रों तक कई बड़े निर्णय शामिल हैं। कैबिनेट ने कुंभ मेले से जुड़े कार्यों की स्वीकृति प्रक्रिया को सरल करते हुए तय किया कि 1 करोड़ रुपये तक के कार्य मेला अधिकारी, 5 करोड़ तक गढ़वाल आयुक्त और इससे अधिक के कार्य शासन स्तर से स्वीकृत होंगे। इससे कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। परिवहन विभाग को 250 नई बसें खरीदने की मंजूरी दी गई है। वहीं जीएसटी दर में कमी का लाभ लेते हुए अब 100 के बजाय 109 अतिरिक्त बसें ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड वन विकास निगम ने अपनी इन 25 वर्षों की यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड वन विकास निगम ने अपनी इन 25 वर्षों की यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड वन विकास निगम स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “रजत जयंती समारोह” में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कुमाऊं मंडल में भी वन विकास निगम का कार्यालय खोलने की घोषणा की। मौन पालन को और बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्र में बी - बॉक्स स्थापित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के कर्मचारियों के बच्चों को सम्मानित भी किया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विकास निगम राज्य की इकोनॉमी के साथ ही इकोलॉजी के लिए भी...