Tuesday, November 3News and Media

Author: admin

ऋषिकेश-निम बीच पर पूर्व में डूबे व्यक्ति का बैराज से SDRF ने किया शव बरामद।* 

ऋषिकेश-निम बीच पर पूर्व में डूबे व्यक्ति का बैराज से SDRF ने किया शव बरामद।* 

भारत, बोलता वोटर, स्पेशल रिपोर्ट
*ऋषिकेश-निम बीच पर पूर्व में डूबे व्यक्ति का बैराज से SDRF ने किया शव बरामद।*    आज दिनाँक 29 दिसम्बर 2022 को पुलिस चौकी बैराज द्वारा SDRF को बैराज में एक शव दिखाई देने की सूचना दी गयी।  उक्त सूचना पर SDRF फ्लड टीम HC अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई।    SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर बैराज में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को बाहर निकालकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।    उक्त युवक की पहचान सुनील सैनी के रूप में हुई जो विगत 21 दिसंबर को नीम बीच, साईं घाट पर नहाते समय नदी में डूब गया था। SDRF द्वारा विगत दिनों से ही उक्त युवक की सर्चिंग हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा था।    मृतक का विवरण:- सुनील सैनी पुत्र श्री सुरेश सैनी, उम्र- 26 वर्ष, निवासी- मीनाक्षीपुरम, मेरठ, उत्तरप्रदेश।...
मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना के तहत 6 हजार बच्चों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की 12 करोड़ की धनराशि 

मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना के तहत 6 हजार बच्चों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की 12 करोड़ की धनराशि 

स्पेशल रिपोर्ट, बोलता वोटर, भारत
मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना के तहत 6 हजार बच्चों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की 12 करोड़ की धनराशि   लिंगानुपात मे सुधार के लिये पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन और जिला स्तर पर टास्क फोर्स के दिये निर्देश     सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को अपणि सरकार पोर्टल से भी जोडे जाने की हो व्यवस्था     मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की।    समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आनन्द बर्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, हरि चंद्र सेमवाल, एस.एन. पाण्डे के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।     मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार लिये पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्य...
उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने गंगा के किनारे बसे शहरों में भी सेप्टेज मैनेजमेंट की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गंगा में ड्रेनेज का अशोधित जल न जाए यह सुनिश्चित किया जाए।

उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने गंगा के किनारे बसे शहरों में भी सेप्टेज मैनेजमेंट की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गंगा में ड्रेनेज का अशोधित जल न जाए यह सुनिश्चित किया जाए।

बोलता वोटर, भारत, स्पेशल रिपोर्ट
उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने गंगा के किनारे बसे शहरों में भी सेप्टेज मैनेजमेंट की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गंगा में ड्रेनेज का अशोधित जल न जाए यह सुनिश्चित किया जाए।         मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय गंगा समिति की 14वीं बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने गंगा के किनारे बसे शहरों में भी सेप्टेज मैनेजमेंट की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गंगा में ड्रेनेज का अशोधित जल न जाए यह सुनिश्चित किया जाए।    मुख्य सचिव ने सभी एसटीपी का सोशल ऑडिट किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट में स्थानीय लोगों से भी उनके विचार लिए जाएं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों में जमा पुराने कूड़ेj (लीगेसी वेस्ट) को प्रोसेस कर उसके निस्ता...
अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद व एशियन हॉस्पिटल में राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त उपचार

अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद व एशियन हॉस्पिटल में राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त उपचार

भारत, बोलता वोटर, स्पेशल रिपोर्ट
राज्य सरकार स्वास्थ्य योजनाः प्रदेश के बाहर दो और बड़े निजी अस्पताल हुए सूचीबद्ध   अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद व एशियन हॉस्पिटल में राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त उपचार   देहरादूनः दिनांक 28 दिसंबर 2022। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित हो रही राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को कैशलेस उपचार सुविधा हेतु प्रदेश के बाहर दो और निजी अस्पताल भी सूचीबद्ध हो गए हैं। इसमें अमृता हास्पिटल इंसीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर फरीदाबाद हरियाणा व एशियन इंसीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फरीदाबाद शामिल हैं। अब उक्त अस्पतालों में भी एसजीएचएस के लाभार्थियों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।   एसजीएचएस के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को निशुल्क कैशलेस ;असीमित उपचार खर्चद्ध सुविधा दी जाती है। आयुष्मान योजना की नेशनल पोर्...
टिहरी में होगी विश्व स्तरीय कायाकिंग कैनोइंग अकादमी की स्थापना: मुख्यमंत्री धामी 

टिहरी में होगी विश्व स्तरीय कायाकिंग कैनोइंग अकादमी की स्थापना: मुख्यमंत्री धामी 

बोलता वोटर, भारत, स्पेशल रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने किया टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन    टिहरी में होगी विश्व स्तरीय कायाकिंग कैनोइंग अकादमी की स्थापना: मुख्यमंत्री धामी      मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आरके सिंह ने बुधवार को टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन किया।    मुख्यमंत्री धामी ने आयोजन स्थल पर लगे विभिन्न स्टाल्स का निरीक्षण किया साथ ही पहले सत्र की विजेता टीमों मेडल प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह पहला मौक़ा है जब टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में "समृद्ध खेल संस्कृति" का विकास हो रहा है, ह...
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर जारी कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेण्डर जारी किया गया पढ़े पूरी रिपोर्ट..

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर जारी कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेण्डर जारी किया गया पढ़े पूरी रिपोर्ट..

भारत, बोलता वोटर, स्पेशल रिपोर्ट
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर जारी कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेण्डर जारी किया गया पढ़े पूरी रिपोर्ट.. उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा आज दिनांक 27 दिसम्बर, 2022 को आयोग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों के क्रम में वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर जारी कर दिया गया है। (छायाप्रति संलग्न है) तथा अभ्यर्थियों की सुविधार्थ परीक्षा कलेण्डर को आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर अपलोड किया जा रहा है।   2. वार्षिक परीक्षा कलेण्डर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ० राकेश कुमार द्वारा अवगत कराया है कि शासन से प्राप्त विभिन्न अधियाचनों को समरूपता के आधार पर संयोजित करते हुए कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेण्डर जारी किया गया है। इसके अन्तर्गत शासन से प्राप्त यूकेएसएस...
नित्यानन्द स्वामी जनसेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित।*

नित्यानन्द स्वामी जनसेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित।*

बोलता वोटर, भारत, स्पेशल रिपोर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदान किया गया स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान  *नित्यानन्द स्वामी जनसेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित।*   *विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले अन्य लोगों का भी हुआ सम्मान।*          मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वामी जी की 94 वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के साथ ही संगीत, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा एवं सांस्कृतिक सम्पदा से जुड़े 5 लोगों के साथ अन्य दो लोगों को उत्तराखण्ड गौरव से सम्मानित किया गया।        प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे नित्यानंद स्वामी को नमन करते हुए मु...
मुख्यमंत्री से अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने की भेंट।

मुख्यमंत्री से अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने की भेंट।

बोलता वोटर, भारत, स्पेशल रिपोर्ट
मुख्यमंत्री से अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने की भेंट।  हरेला व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल    सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने लोकपर्व हरेला एवं इगास को राजकीय अवकाश की सूची में सम्मिलित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।       मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों को भी भव्य रूप से मनाये जाने के प्रयास किये जायेंगे। इसमें हम सबको सामुहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी तभी हम अपनी संस्कृति एवं...
पौड़ी जनपद के बेसहारा छात्रों को मिलेगा आश्रयः डॉ0 धन सिंह रावत

पौड़ी जनपद के बेसहारा छात्रों को मिलेगा आश्रयः डॉ0 धन सिंह रावत

बोलता वोटर, भारत, स्पेशल रिपोर्ट
पौड़ी जनपद के बेसहारा छात्रों को मिलेगा आश्रयः डॉ0 धन सिंह रावत     *गढ़वाली के गांव पीठसैंण में रखी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास की नींव*   *कहा, 50 गरीब छात्रों के रहने, खाने एवं पढ़ाई की होगी निःशुल्क व्यवस्था*   देहरादून/पौड़ी, 27 दिसम्बर 2022       वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की जन्मभूमि पीठसैंण मासौं में गरीब, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालयी छात्रावास शीघ्र बनकर तैयार हो जायेगा। जिसमें पौड़ी जनपद के 50 बालाकों को रहने, खाने एवं पढ़ाई की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी। यह राज्य का इस तरह का पहला छात्रावास है जहां पर असहाय बच्चों को आसरा देने के साथ ही आस-पास के विद्यालयों में उनकी पढ़ाई की व्यवस्था भी की जायेगी।    विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अं...
कोरोना से निपटने को पर्याप्त संसाधानः डॉ0 धन सिंह रावत…

कोरोना से निपटने को पर्याप्त संसाधानः डॉ0 धन सिंह रावत…

बोलता वोटर, भारत, स्पेशल रिपोर्ट
कोरोना से निपटने को पर्याप्त संसाधानः डॉ0 धन सिंह रावत...   मॉक ड्रिल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थलीसैंण में मौजूद रहे स्वास्थ्य मंत्री           स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने को अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश   देहरादून/पौड़ी, 27 दिसम्बर 2022           कोरोना महामारी की बढ़ती संभावना को देखते हुये केन्द्र सरकार के निर्देश पर पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रदेशभर के अलग-अलग चिकित्सा इकाईयों में आयोजित मॉक ड्रिल में जहां विभागीय अधिकारी शामिल हुये वहीं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थलीसैंण में कोरोना महामारी से निपटने की तैयारियों को परखा, साथ ही उन्होंने विभागीय...