Thursday, November 12News and Media

Author: admin

मंत्री जोशी ने मसूरी वासियों से भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी को अपना स्नेह व आशीर्वाद देकर आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के आव्हान भी किया

मंत्री जोशी ने मसूरी वासियों से भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी को अपना स्नेह व आशीर्वाद देकर आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के आव्हान भी किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मंत्री जोशी ने मसूरी वासियों से भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी को अपना स्नेह व आशीर्वाद देकर आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के आव्हान भी किया मसूरी, 30 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर मसूरीवासियों एवं सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिषद मसूरी के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी के नामांकन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रत्याशी मीरा सकलानी प्रदेश के पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा मसूरी के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों को गति प्रदान करने में एक अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी प्रचंड बहुमत से विजयी होंगी। उन्होंने मसूरी वासियों से भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी को अपना स्नेह व आशीर्वाद ...
देहरादून में लोगों की अपनी छत का सपना पूरा कर रहा एमडीडीए…

देहरादून में लोगों की अपनी छत का सपना पूरा कर रहा एमडीडीए…

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून में लोगों की अपनी छत का सपना पूरा कर रहा एमडीडीए... देहरादून में अपनी छत का सपना सबका होता है। ऐसे लोगों की उम्मीदों में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण लगातार रंग भर रहा है। विगत कुछ समय में लगातार प्राधिकरण के फ्लैट्स की बिक्री में तेजी आई है और लोग भी प्राधिकरण की हाउसिंग स्कीम्स पर प्रदान की जा रही आकर्षक छूट का जमकर लाभ उठा रहे हैं। यही कारण है कि प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में तेजी से लोग अपना आशियाना बुक करा रहे हैं। उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में प्राधिकरण की ऐसी योजनाओं जिनकी निर्माण प्रगति धीमी थी उनका बीते दिनों में नियमित रूप से मॉनिटरिंग का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष महोदय का सरवोच्च फोकस इन आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता के साथ साथ इन्हें समय पर पूरा कराने का है ताकि आमजन को जल्द से जल्द इन योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून, 29 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के वार्ड 08 सालावाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 80 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 117वां और इस साल 9वां और आखिरी संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संविधान को विरासत से जोड़ने के लिए बनी वेबसाइट, महाकुंभ की विशेषताएं, फिल्म जगत की कई महान हस्तियां राज कपूर और रफी साहब को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज का जिक्र और बस्तर में हुए अनूठे ओलंपिक के बारे में भी बताया और देश वासियों को नए साल की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधान...
इस योजना की वजह से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज, समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं।

इस योजना की वजह से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज, समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं।

Uncategorized
इस योजना की वजह से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज, समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 117वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोगों को हमेशा नई प्रेरणा देने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश में हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। फिल्म और मनोरंजन उद्योग भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयुर्वेद, भाषा, संगीत और कला के क्षेत्र में भारत वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बना रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में भारत में 2015 से 2023 के बीच मलेरिया के मामलों और इससे होने वाली मौतों में 80 प...
उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर बर्फबारी से पर्यटकों का उत्साह बढ़ा

उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर बर्फबारी से पर्यटकों का उत्साह बढ़ा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर बर्फबारी से पर्यटकों का उत्साह बढ़ा उत्तराखंड में पखवाड़े भर से हो रही बारिश-बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह को चौथे आसमान पर पहुँचा दिया है। उत्तराखंड में लगातार उमड़ रही सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर अब उत्तराखंड सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। यही वजह है कि 31 दिसंबर की देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। 31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुट चुकी है। 5 दिन पहले ही नैनीताल, मसूरी, धनौल्टी, चकराता, चोपता, कौसानी और औली जैसे स्थलों पर होटल और होम स्टे पैक हो चुके हैं। स्थिति ये है कि हिमाचल के मनाली और शिमला में जाम के कारण पर्यटक उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की तरफ रुख कर रहे हैं। यू...
वीर बाल दिवस भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय को याद करने का एक मौका देता है और आने वाली पीढ़ियों को सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का काम करता है : जोशी

वीर बाल दिवस भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय को याद करने का एक मौका देता है और आने वाली पीढ़ियों को सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का काम करता है : जोशी

उत्तराखंड, देहरादून
वीर बाल दिवस भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय को याद करने का एक मौका देता है और आने वाली पीढ़ियों को सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का काम करता है : जोशी देहरादून, 28 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट डाकरा गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा में मत्था टेक प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की वीरता और शौर्य को याद किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु साहब के चारों शहजादों के बलिदान नमन करते हुए कहा कि इन वीरों की शहादत से हमें यह प्रेरणा मिलती है, कि चाहे कितना भी कष्ट का समय हो, चाहे परिस्थितियां कितनी भी विपरित हो, हमें देश और देशहित के लिए कार्य क...
38 वें राष्ट्रीय खेलः हर तरफ उत्साह, ओलंपियन भी तैयार

38 वें राष्ट्रीय खेलः हर तरफ उत्साह, ओलंपियन भी तैयार

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
38 वें राष्ट्रीय खेलः हर तरफ उत्साह, ओलंपियन भी तैयार 38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर हर तरफ उत्साह है। ओलंपियन खिलाड़ी भी इस महा आयोजन का भागीदार बनने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके मनीष रावत इस आयोजन में खिलाड़ी बतौर नहीं दिखेंगे, लेकिन एक कोच के तौर पर उनकी सक्रिय भागीदारी जरूर दिखेगी। इसी तरह, पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अंकिता ध्यानी भले ही बंगलूरू नेशनल कैंप में है, लेकिन राष्ट्रीय खेलों को लेकर उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है। पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सूरज पंवार और परमजीत सिंह भी राष्ट्रीय खेलों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इस बार उत्तराखंड के हिस्से आई है। यह महा आयोजन 28 जनवरी 2025 से शुरू होना है। इससे पहले, 15 दिसंबर को राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के साथ ही मशाल व अ...
मुख्यमंत्री धामी से  फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य  राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की

मुख्यमंत्री धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य श्री राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री और फ्रैंकफर्ट के संसद सदस्य के बीच प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवा जापान में रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी में स्किल्ड लेबर फोर्स की मांग के दृष्टिगत प्रदेश सरकार युवा...
उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने राष्ट्रीय खेलों के लिए ओपन ट्रायल की घोषणा की

उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने राष्ट्रीय खेलों के लिए ओपन ट्रायल की घोषणा की

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने राष्ट्रीय खेलों के लिए ओपन ट्रायल की घोषणा की राष्ट्रीय खेलों की तेज होती तैयारियों के बीच ओपन ट्रायल के दरवाजे भी खुल गए हैं। हैंडबाॅल व वाॅलीबाॅल के उन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है, जो कि राज्य खेलों में किन्हीं कारणों से भाग नहीं ले पाए थे। अब एक जनवरी 2025 को ऐसे खिलाड़ी ओपन ट्रायल में भाग ले पाएंगे। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने कहा है कि ओपन ट्रायल के दौरान पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए कई स्तरों पर तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थितियों के बीच, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा डीके सिंह की ओर से जिला संघों को भेजे गए पत्र में एक जनवरी को ओपन ट्रायल कराने की जानकारी दी गई है। एक जनवरी को रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रूद्रपुर में हैंडबाॅल व वाॅलीबाॅल का ...
समान नागरिक संहिता की गंगोत्री  उत्तराखण्ड सेें निकली है जो पूरे देश को लाभ देनेे का काम करेगी : धामी

समान नागरिक संहिता की गंगोत्री उत्तराखण्ड सेें निकली है जो पूरे देश को लाभ देनेे का काम करेगी : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
समान नागरिक संहिता की गंगोत्री उत्तराखण्ड सेें निकली है जो पूरे देश को लाभ देनेे का काम करेगी : धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गौतम फार्म नगला इमरती में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आम जनता से मुलाकात की। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लंढ़ौरा-लक्सर मार्ग का नाम राजा नरेन्द्र सिंह के नाम पर किए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन धारण कर पुण्यात्मा की शान्ति की कामना की उन्होंने राजकीय शोक होने के कारण अपना किसी भी प्रकार का स्वागत नहीं कराया बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक...