Thursday, November 12News and Media

Author: admin

सौरभ का संकल्प : देहरादून में बढ़ते नशे के व्यापार को जड़ से खत्म करना

सौरभ का संकल्प : देहरादून में बढ़ते नशे के व्यापार को जड़ से खत्म करना

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सौरभ का संकल्प : देहरादून में बढ़ते नशे के व्यापार को जड़ से खत्म करना राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास जी के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी महापौर सौरभ थपलियाल ने 9 वार्डों में रेस कोर्स उत्तर से विभिन्न क्षेत्रों प्रचार करते हुए घंटाघर कालिका मंदिर तक जनसंपर्क जनसभाएं की गई। कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजान दास जी के द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनसंपर्क के माध्यम से जनता से अपील की। विधायक खजान दास जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को चुना है मैं सौरभ थपलियाल को बहुत समय से जानता हूं सौरभ थपलियाल ने भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदों पर रहकर निष्ठा के साथ कार्य किया है उनकी छवि संगठन में ईमानदार व्यक्तित्व की रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है अपनी समस्त विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित जनता पर जो चुनाव के दिन कमल के फूल पर मो...
नव निर्मित स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं का खेल के प्रति बढ़ेगा उत्साह – मुख्यमंत्री

नव निर्मित स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं का खेल के प्रति बढ़ेगा उत्साह – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
नव निर्मित स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं का खेल के प्रति बढ़ेगा उत्साह - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चकरपुर, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 1615.62 लाख की लागत नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित स्टेडियम के उद्घाटन पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि 2017 में खटीमा के विधायक के रूप में उन्होंने इस स्टेडियम की घोषणा की थी। हालांकि, कई बाधाओं के चलते उनके विधायक रहते हुए इस स्टेडियम का कार्य पूर्ण नहीं हो सका था। लेकिन प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में उन्हें इसका शुभारंभ करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा ये स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को खेल का मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार स...
मेले में उत्तरायणी और कुंभ मेले पर आधारित दस्तावेज यूथ आइडियाज पत्रिका का विमोचन भी किया गया

मेले में उत्तरायणी और कुंभ मेले पर आधारित दस्तावेज यूथ आइडियाज पत्रिका का विमोचन भी किया गया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मेले में उत्तरायणी और कुंभ मेले पर आधारित दस्तावेज यूथ आइडियाज पत्रिका का विमोचन भी किया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली पुलिस लाइन में 29 वें उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग करते हुए मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले का प्राचीन समय से ही व्यापक सांस्कृतिक,व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राचीन समय में जब संचार और आवागमन के साधन सीमित थे तो उस समय मेल- मिलाप, व्यापार, सूचना के आदान-प्रदान हेतु मेलों का बड़ा महत्व था। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर निर्माण, राम मंदिर निर्माण तथा विश्व पटल पर योग और भारत की प्राचीन विरासत का गुणगान इस बात के सुस्पष्ट प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में...
एयरपोर्ट के समीप निर्माण को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश

एयरपोर्ट के समीप निर्माण को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
एयरपोर्ट के समीप निर्माण को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश देहरादून दिनांक 09 जनवरी 2025,(जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देहरादून पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में हवाई अड्डे के प्रचालन क्षेत्र में बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में 10 किमी परिधि के भीतर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के हो रहे अनाधिकृत निर्माण पर एसडीएम डोईवाला, एमडीडीए, एयरपोर्ट के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी/प्रशासक नगर पालिका परिषद डोईवाला को क्षेत्र गार्बेज प्वंाईट की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। गार्बेज प्ंवाईट वाली जगहों के उपर पक्षियो...
युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करने को प्रेरित किया

युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करने को प्रेरित किया

Uncategorized
युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करने को प्रेरित किया मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करने को प्रेरित किया दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं दिनांक 10 से 12 जनवरी के मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थीं। उक्त दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी तथा विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 72 सदस्यीय दल में 40 महिला ...
महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा चुनाव के इस रणभूमि में विजय की ओर बढ़ रहे हैं

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा चुनाव के इस रणभूमि में विजय की ओर बढ़ रहे हैं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा चुनाव के इस रणभूमि में विजय की ओर बढ़ रहे हैं आज दिनांक 8 जनवरी 2025 को धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली जी के नेतृत्व में भाजपा में प्रत्याशी सौरभ थपलियाल रेस कोर्स से प्रारंभ कर विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में लोहिया नगर समाप्त कर 11 वार्डों में रोड-शो एवं जनसभाएं की। कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा सभी अतिथियों और कार्यक्रमों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी कार्यशैली के अनुसार प्रत्येक बूथ पर योजनाबद्ध कर आगे बढ़ रही है हमारे प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की अपनी समितियां बनी है हम लगातार समितियां से संपर्क करते हुए चुनाव के इस रणभूमि में विजय की ओर बढ़ रहे हैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत भारतीय...
मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी हमारे देश का प्राचीन खेल होने के साथ-साथ एक विशिष्ट खेल भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी हमारे देश का प्राचीन खेल होने के साथ-साथ एक विशिष्ट खेल भी है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी हमारे देश का प्राचीन खेल होने के साथ-साथ एक विशिष्ट खेल भी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इंडोर स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चौंपियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने देशभर से आए सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चौंपियनशिप की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त होना गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी हमारे देश का प्राचीन खेल होने के साथ-साथ एक विशिष्ट खेल भी है। इस खेल में सफलता के लिए जहां एक ओर खिलाड़ी की फुर्ती, ताकत और गति महत्वपूर्ण होती है वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों में धैर्य और टीम स्पिरिट की भी आवश्यकता होती है। इसमें सिर्फ शारीरिक दम-खम ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती की भी...
उक्त नियर डिजास्टर रिकवरी में राज्य की विभिन्न संवेदनशील एप्लीकेशन व वेबसाइट को किसी भी आपात स्थिति होने की दशा में 15 मिनट के अंतराल में सुचारू किया जा सकता है।

उक्त नियर डिजास्टर रिकवरी में राज्य की विभिन्न संवेदनशील एप्लीकेशन व वेबसाइट को किसी भी आपात स्थिति होने की दशा में 15 मिनट के अंतराल में सुचारू किया जा सकता है।

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
उक्त नियर डिजास्टर रिकवरी में राज्य की विभिन्न संवेदनशील एप्लीकेशन व वेबसाइट को किसी भी आपात स्थिति होने की दशा में 15 मिनट के अंतराल में सुचारू किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और NIC द्वारा विकसित की गई विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा और डेटा सुरक्षा की चुनौतियां तथा डिजिटल युग में सार्वजनिक सेवाओं को अधिक दक्ष, तीव्र और समावेशी बनाने के लिए नई तकनीकी को आत्मसात करते हुए आईटीडीए और NIC द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। जिससे आम जनमानस को *ऑल इन वन* की तर्ज पर एक ही प्लेटफार्म पर आसानी से विविध प्रकार की सेवाएं मिल सकेगी। विभागों के कार्यों की प्रगति ऑनलाइन देखी जा सकेगी; जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि ह...
मंत्री जोशी ने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों और देहरादून मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

मंत्री जोशी ने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों और देहरादून मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मंत्री जोशी ने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों और देहरादून मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। देहरादून, 08 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के धोरणखास वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अल्पना राणा, और जाखन वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमित और डोभालवाला वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मोहन बहुगुणा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश के हर वर्ग का दिल जीता है और यही कारण है कि लोग भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा क...
बर्मा कॉलोनी में घर-घर जाकर कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील

बर्मा कॉलोनी में घर-घर जाकर कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
बर्मा कॉलोनी में घर-घर जाकर कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील पूर्व मेयर पति वरिष्ठ नेता श्री सुरेश कोली जी ने मेयर प्रत्याशी श्री विकास शर्मा जी एवं पार्षद प्रत्याशी महेंद्र पाल मौर्या जी के समर्थन में ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 2 बर्मा कॉलोनी क्षेत्र में भारी मतों से जिताने के लिए घर घर जाकर जनसंपर्क कर कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील की इस दौरान गीता भारद्वाज प्रेमपाल गंगवार नंदकिशोर चौहान कौन सा आरती राम मौर्य दिलीप अधिकारी रामप्रसाद मुंशी ममता रानी टीटू मिश्रा रामधारी गंगवार आदि समस्त देव तुल्य कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन जनसंख्या युवा साथी गण उपस्थित रहे।...