Thursday, November 12News and Media

Author: admin

प्री पेड काउंटर से बुकिंग, घोड़े-खच्चरों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाएं      

प्री पेड काउंटर से बुकिंग, घोड़े-खच्चरों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाएं    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  प्री पेड काउंटर से बुकिंग, घोड़े-खच्चरों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाएं     देहरादून। गंगोत्री ओर यमुनोत्री जी के कपाट खुलने के साथ ही बुधवार से पवित्र चारधाम यात्रा, शुरु होने जा रही है। चारधाम यात्रा, उत्तराखंड की आर्थिकी में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। यात्रा से होटल- लॉज संचालक, परिवहन कारोबारियों से लेकर घोड़े खच्चर संचालकों तक की आजीविका चलती है। इसी क्रम में केदारनाथ और यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस बार 4300 से अधिक घोड़े खच्चर संचालक अपनी सेवा देंगे। *केदारनाथ – पांच हजार का पंजीकरण* केदारनाथ धाम जाने के लिए तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड से करीब 18 किमी लंबा पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। इस कारण बड़ी संख्या में यात्री घोड़े- खच्चरों की सेवा लेते हैं। इस बार केदारनाथ धाम के लिए अब तक 2493 संचालकों ने पांच हजार से अधिक घोड़े खच्चरों का पंजीकरण करवा...
   ये बात हैं पुराने रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक को सङक में परिवर्तित करते हुए यातायात को और सुविधाजनक बनाया जाएगा

  ये बात हैं पुराने रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक को सङक में परिवर्तित करते हुए यातायात को और सुविधाजनक बनाया जाएगा

उत्तराखंड, देहरादून
  ये बात हैं पुराने रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक को सङक में परिवर्तित करते हुए यातायात को और सुविधाजनक बनाया जाएगा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन परियोजना के अन्तर्गत भारत के सबसे लम्बे रेल टनल (देवप्रयाग-जनासू) के सफल ब्रैक थ्रू के लिए रेल मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि इससे भारत के प्रौद्योगिकी विकास को नई पहचान मिली है। उन्होंने रूडकी-देवबंद रेलवे लाईन के सी०आर०एस० जारी करने पर भी उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनायी जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने के लिए टनल आधारित रेल लाईन परियोजना की संभाव्यता का परीक्षण कराकर परियोजना की...
मां गंगा सभी को जल, जीवन ओर समृद्धि प्रदान करती है, उसी तरह यह यूसीसी कानून भी सभी के लाभदायक सिद्ध होगा   

मां गंगा सभी को जल, जीवन ओर समृद्धि प्रदान करती है, उसी तरह यह यूसीसी कानून भी सभी के लाभदायक सिद्ध होगा  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मां गंगा सभी को जल, जीवन ओर समृद्धि प्रदान करती है, उसी तरह यह यूसीसी कानून भी सभी के लाभदायक सिद्ध होगा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की लाइफलाइन है। चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के कार्य, बाबा केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के कार्य एवं ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन के कार्य तेजी से हो रहे हैं। चमोली के सीमांत गांव माणा पहुंचकर उन्होंने हर सीमांत गांव को देश का पहले गांव की संज्ञा दी। माणा से ही उन्होंने पर्यटकों से अपील की थी कि वे अपने खर्चे के 05 प्रतिशत से स्थानीय उत्पादों को खरीदें। केदारन...
डीएम ने जनसुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, नियमों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त, 3 एजेंसियों पर कार्रवाई   

डीएम ने जनसुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, नियमों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त, 3 एजेंसियों पर कार्रवाई  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  डीएम ने जनसुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, नियमों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त, 3 एजेंसियों पर कार्रवाई देहरादून दिनांक 28 अपै्रल 2025, (सू.वि) रिस्पना से धर्मपुर चौक माता मन्दिर रोड और चंचल स्वीट से फाउण्टेन चौक मार्गाे कुल लम्बाई (2) 820 किमी) हेतु ए०डी०बी० द्वारा वित्त पोषित योजना उत्तराखण्ड क्लाईमेट रेसीलाइंट पावर सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (यूसीआरपीएसडी) के अन्तर्गत देहरादून शहर के मुख्य मार्गों के उपरगामी विद्युत लाईनों को भूमिगत करने हेतु रोड कटिंग को दी गयी सशर्त अनुमति की शर्तों उल्लंघन करने पर । अधीक्षण अभियन्ता (ए०डी०बी०) (लॉट-1), उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड, ऊर्जा भवन, कांवली रोड देहरादून कार्यदायी संस्था के अन्तर्गत ठेकेदार के ०ई०आई० लिमिटेड लॉट 1 को रिस्पना से धर्मपुर चौक माता मन्दिर रोड और चंचल स्वीट से फाउण्टेन चौक मार्गाे कुल लम्बाई (2) 820 किमी) हे...
सभी जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि वे समय-समय पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें। जिससे व्यवस्थाएं भी सही बनी रहेंगी और जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा   

सभी जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि वे समय-समय पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें। जिससे व्यवस्थाएं भी सही बनी रहेंगी और जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा  

उत्तराखंड
  सभी जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि वे समय-समय पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें। जिससे व्यवस्थाएं भी सही बनी रहेंगी और जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा   राज्य के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय। जिलाधिकारियों द्वारा अपने जनपदों में इसकी नियमित निगरानी की जाए। चारधाम यात्रा के दौरान और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में विभिन्न माध्यमों से फेक न्यूज चलाने वालों तत्काल कार्रवाई की जाय और जिलाधिकारियों द्वारा सही जानकारी नियमित रूप् से विभिन्न माध्यमों से साझा की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक के दौरान जिलाधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर नियमानुसार...
देवभूमि उत्तराखंड के युवा अब नवाचार की नई उड़ान भर रहे हैं और इस परिवर्तन का कारण है प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति और दूरदृष्टि विजन

देवभूमि उत्तराखंड के युवा अब नवाचार की नई उड़ान भर रहे हैं और इस परिवर्तन का कारण है प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति और दूरदृष्टि विजन

Uncategorized
  देवभूमि उत्तराखंड के युवा अब नवाचार की नई उड़ान भर रहे हैं और इस परिवर्तन का कारण है प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति और दूरदृष्टि विजन   युवा उद्यमियों को भायी उत्तराखंड की स्टार्टअप नीति   सीएम धामी के समक्ष रखे अपने विचार*   प्रदेश में संचालित हो रहे 1300 से अधिक स्टार्टअप्स   प्रदेश में स्थापित किया गया है 200 करोड़ का वेंचर्स फंड   सीएम धामी ने *"मुख्यसेवक संवाद" कार्यक्रम के तहत स्टार्टअप में युवा उद्यमियों के साथ किया संवाद         देवभूमि उत्तराखंड के युवा अब नवाचार की नई उड़ान भर रहे हैं और इस परिवर्तन का कारण है प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति और दूरदृष्टि विजन...   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी पहल मुख्य सेवक संवाद के तहत रविवार को देहरादून में मुख्यमंत्री स्टार्टअ...

यह भण्डारा सेवा भाव, सामाजिक समर्पण और जनकल्याण की भावना का एक सुंदर उदाहरण है:धामी

Uncategorized
यह भण्डारा सेवा भाव, सामाजिक समर्पण और जनकल्याण की भावना का एक सुंदर उदाहरण है:धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से चारों धामों में "मुख्य सेवक भंडारा" के लिए जाने वाले सेवादारों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "मुख्य सेवक भंडारा" के तहत चार धाम यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर भोजन की व्यवस्थाएं की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है, यात्रा के लिए पूरे राज्य ने उत्साह का माहौल है। चारधाम यात्रा में देश भर से श्रद्धालु उत्तराखंड आने लगे हैं। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड, देश और विश्वभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी श्रद्धालु उत्तराखंड से यात्रा का अच्छा अनुभव लेकर जाएं।   मुख्यमंत्री ने चार धा...
जिला प्रशासन की सख्ती से भिक्षावृति और बाल मजदूरी से मुक्ति, बच्चों को मिल रही शैक्षिक अवसरों की नई राह”

जिला प्रशासन की सख्ती से भिक्षावृति और बाल मजदूरी से मुक्ति, बच्चों को मिल रही शैक्षिक अवसरों की नई राह”

Uncategorized
"जिला प्रशासन की सख्ती से भिक्षावृति और बाल मजदूरी से मुक्ति, बच्चों को मिल रही शैक्षिक अवसरों की नई राह"         देहरादून दिनांक 27 अपै्रल 2025, (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने चार्ज ग्रहण करते ही भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी पर रोक लगाने हेतु निरंतर सख्त निर्णय लिए है। जिसके तहत भिक्षावृत्ति वाहन, चौराहों पर होमगार्ड की तैनाती, सक्रिय सचल टीमे कार्य कर रही हैं, जो शहर भर में निंरतर पेट्रोलिंग कर रही है। इसी का परिणाम है कि अभी तक लगभग 240 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति तथा बाल मजदूरी से रेस्क्यू किया गया है। यह कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में भिक्षावृत्ति टीम द्वारा बिन्दाल चौक से 1 बालक कूड़ा को बिनते हुए पाया तथा उसको रेस्क्यू किया गया सारी प्रक्रियाओं के बाद बालक को शिशु सदन में रखा गया है। जिला प्रशासन की शहर में घुमतू बच्चों पर नजर है जि...
जांच में सामने आया कि ये मदरसे न तो मानकों पर खरे उतर रहे थे और न ही इनका पंजीकरण कराया गया था   

जांच में सामने आया कि ये मदरसे न तो मानकों पर खरे उतर रहे थे और न ही इनका पंजीकरण कराया गया था  

उत्तराखंड, देहरादून
  जांच में सामने आया कि ये मदरसे न तो मानकों पर खरे उतर रहे थे और न ही इनका पंजीकरण कराया गया था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने तीन अवैध मदरसों को सील कर दिया। एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हल्लू माजरा, मक्खनपुर और मोहितपुर गांवों में स्थित अवैध मदरसों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया। जांच में सामने आया कि ये मदरसे न तो मानकों पर खरे उतर रहे थे और न ही इनका पंजीकरण कराया गया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अवैध मदरसों के खिलाफ राज्यभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। भगवानपुर क्षेत्र में पहले भी कई अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। आ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दायित्वधारी विभाग स्तर पर उनके द्वारा किये गये विभिन्न कार्यों और नवाचारों की प्रगति रिपोर्ट विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय में भी दें      

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दायित्वधारी विभाग स्तर पर उनके द्वारा किये गये विभिन्न कार्यों और नवाचारों की प्रगति रिपोर्ट विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय में भी दें    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दायित्वधारी विभाग स्तर पर उनके द्वारा किये गये विभिन्न कार्यों और नवाचारों की प्रगति रिपोर्ट विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय में भी दें   मुख्यमत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के दायित्वधारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलकर राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने दायित्व से सबंधित योजनाओं का दायित्वधारी नियमित अनुश्रवण करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान योजनाओं का फीडबैक भी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्व मिलने के साथ ही जन सेवा के लिए जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके इसके लिए अपने विभा...