Wednesday, November 11News and Media

Author: admin

रोज़गार के नाम पर छल नहीं – नकल माफिया का खात्मा तय”   

रोज़गार के नाम पर छल नहीं – नकल माफिया का खात्मा तय”  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  "रोज़गार के नाम पर छल नहीं – नकल माफिया का खात्मा तय" मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कुछ लोग परीक्षा प्रणाली को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नकल माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि उत्तराखंड का आने वाला समय स्थिरता और विकास के नाम रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 4 जुलाई 2021 को उन्होंने जब मुख्य सेवक के रूप में काम काज संभाला तो उस वक्त, विभिन्न विभागों में करीब 22 हजार पद रिक्त पड़े हुए थे, अब सरकार के प्रयासों से 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है, इसमें एक भी परीक्षा में नकल का मामला सामने नहीं आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रकिया में बाधा न पहुंचे इसके लिए सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई। इससे कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगा, जिस कारण वो स...
साजिश की गंध तेज़: सोशल मीडिया बना शस्त्र, निशाने पर सिस्टम!

साजिश की गंध तेज़: सोशल मीडिया बना शस्त्र, निशाने पर सिस्टम!

उत्तराखंड
साजिश की गंध तेज़: सोशल मीडिया बना शस्त्र, निशाने पर सिस्टम! आज दिनांक: 21-09-25 को सोशल मीडिया के माध्यम से UKSSSC द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आउट करने तथा उनके स्क्रीनशॉट को कुछ सोशल मीडिया एकाउंट्स पर प्रसारित करने के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के आधार पर सम्पूर्ण प्रकरण की जाचं हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तत्काल एसआईटी गठित की गई, जिस सम्बन्ध में UKSSSC द्वारा भी एक प्रार्थना पत्र एसएसपी देहरादून को दिया गया। एसआईटी द्वारा की गयी प्रारम्भिक जांच में तथ्य प्रकाश में आये कि प्रात: 11: 00 बजे उक्त परीक्षा के प्रारम्भ होने से पूर्व राज्य के किसी भी जिले से प्रश्न पत्र के लीक अथवा आउट होने की कोई सूचना नहीं आई थी तथा पेपर समाप्त होने के उपरान्त समय करीब: 01: 30 बजे जानकारी मिली ...
जहाँ तक पहुँची आपदा, वहाँ पहुँच गए मंत्री जोशी

जहाँ तक पहुँची आपदा, वहाँ पहुँच गए मंत्री जोशी

Uncategorized
  जहाँ तक पहुँची आपदा, वहाँ पहुँच गए मंत्री जोशी       देहरादून, 21 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फुलेत, भैंसवाड़ गांव, छमरोली, सिल्ला, सरखेत तिमलीमान सिंह और सरोना सुवाखोली मार्ग सहित कई स्थानों पर पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान तथा पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया।   भैंसवाड़ गांव में मंत्री ने फुलेत और छमरोली सहित अन्य गांवों के आपदा प्रभावित परिवारों को खाद्य राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और सहायता राशि के चैक प्रभावितों को प्रदान किए। उन्होंने आपदा प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।   कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत फुलेत के भैंकलीखाला गांव में आपदा प्र...
सीएम धामी के मार्गदर्शन और डीएम सविन बंसल की तत्परता से 1500 ग्रामीणों तक पहुंचा जीवन रक्षक खाद्यान्न”

सीएम धामी के मार्गदर्शन और डीएम सविन बंसल की तत्परता से 1500 ग्रामीणों तक पहुंचा जीवन रक्षक खाद्यान्न”

Uncategorized
सीएम धामी के मार्गदर्शन और डीएम सविन बंसल की तत्परता से 1500 ग्रामीणों तक पहुंचा जीवन रक्षक खाद्यान्न”         दिनांक 21 सितम्बर 2025,( सू0वि0) जनपद के आपदा प्रभावित गांव फुलेत एवं छमरौली में डीएम सविन बंसल ने 12 कि. मी. पैदल पहुंचकर जाना आपदा पीड़ितों की व्यथा। फुलेत और छमरौली में करीब 1500 की आबादी वाले दोनों गांव में माह सितंबर 2025 का खाद्यान्न नहीं पहुंचने पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को वादा किया कि मुख्यालय पहुंचते ही खाद्यान्न भेजने का प्रबंध किया जाएगा। डीएम ने ग्रामीणों के साथ की हुई वादा को बखूबी निभाया आज प्रातः ही अपर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में डीएम ने ग्रामीणों के साथ की गई वादा को पूरा किया। डीएम के निर्देशन पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने हेली के माध्यम से फुलेत और चमरौली गांव के लिए खाद्यान्न पहुंचने का कार्य प्रारंभ...
दून विहार में आयोजित रक्तदान शिविर ने समाज सेवा की नई मिसाल कायम की, मंत्री गणेश जोशी ने सभी रक्तदाताओं को दिया धन्यवाद

दून विहार में आयोजित रक्तदान शिविर ने समाज सेवा की नई मिसाल कायम की, मंत्री गणेश जोशी ने सभी रक्तदाताओं को दिया धन्यवाद

उत्तराखंड
दून विहार में आयोजित रक्तदान शिविर ने समाज सेवा की नई मिसाल कायम की, मंत्री गणेश जोशी ने सभी रक्तदाताओं को दिया धन्यवाद देहरादून, 21 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दून विहार स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा श्रीदेव सुमन मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी खून जांच कराई और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे अनगिनत लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संपूर्ण जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित है, और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम उन्हीं की प्रेरणा का प्रतीक है। रक्तदान शिविर में सभी वर्...
देश के सच्चे सपूत को गढ़ी कैंट ने दी विदाई, मंत्री गणेश जोशी हुए भावुक

देश के सच्चे सपूत को गढ़ी कैंट ने दी विदाई, मंत्री गणेश जोशी हुए भावुक

Uncategorized
  देश के सच्चे सपूत को गढ़ी कैंट ने दी विदाई, मंत्री गणेश जोशी हुए भावुक             सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट में नायक सूबेदार सुजीत कुमार प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने शहीद के परिजनों का ढाढ़स बंधाया और गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।   गौरतलब है कि 3 बटालियन जम्मू-कश्मीर राइफल (जैक राइफल) के नायक सूबेदार सुजीत कुमार प्रधान इन दिनों सूडान में यूनाइटेड नेशन पीस कीपिंग फोर्स में तैनात थे। बीमारी के चलते उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। श्रद्धांजलि में रिटायर्ड कैप्टन मनीष प्रधान, कैप्टन राम प्रधान, कैप्टन दिनेश प्रधान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) ओपी फरस्वाण, भाजप...
आपदा प्रबंधन में जिलाधिकारी सविन बंसल और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई की राज्यपाल ने की सराहना, कहा—दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाना राहत काबिले-तारीफ

आपदा प्रबंधन में जिलाधिकारी सविन बंसल और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई की राज्यपाल ने की सराहना, कहा—दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाना राहत काबिले-तारीफ

Uncategorized
आपदा प्रबंधन में जिलाधिकारी सविन बंसल और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई की राज्यपाल ने की सराहना, कहा—दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाना राहत काबिले-तारीफ           शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विगत दिनों देहरादून जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने 15 और 16 सितम्बर को हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया और राहत व पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।   राज्यपाल ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से आपदा की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने राज्यपाल को बताया कि जैसे ही आपदा की सूचना मिली, प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर खोज एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए। स्वयं डीएम ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति को सामान्य करने के...
धामी सरकार का एक्शन मोड ऑन – नकल पर ताला, माफिया बेहाल!

धामी सरकार का एक्शन मोड ऑन – नकल पर ताला, माफिया बेहाल!

उत्तराखंड
धामी सरकार का एक्शन मोड ऑन – नकल पर ताला, माफिया बेहाल! दिनांक 21 सितंबर 2025 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून द्वारा विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने तथा उनके द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर अपने झांसे में लिए जाने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व से ही संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी। इस दौरान संयुक्त पुलिस टीम को 02 दिन पूर्व गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त परीक्षा के लिए कुछ लोगों द्वारा गिरोह बनाकर अभ्यर्थियों को धोखा देने की नीयत से उन्हें परीक्षा में पास करने का प्रलोभन देकर मोटी धनराशि की मांग की जा रही है। उक्त सूचना पर देहरादून पुलिस तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा गोपनीय...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

उत्तराखंड, देहरादून
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) अवैध निर्माण व अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार सख़्त कार्रवाई कर रहा है। अब तक 200 से अधिक अवैध निर्माणों व प्लॉटिंग पर कार्यवाही की जा चुकी है। इसके साथ ही नियम विरुद्ध निर्माण कर रहे बहुमंज़िला भवनों को भी बड़ी संख्या में सील किया जा रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नियमों के विपरीत काम करने वालों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी और उन पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। जो लोग प्राधिकरण के नियमानुसार निर्माण कर रहे हैं, उनके हित सुरक्षित हैं, लेकिन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान बिना किसी दबाव के आगे भी जारी रहेगा। *हर्बटपुर में ध्वस्तीकरण* इसी...
मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और गाजियावाला में क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और गाजियावाला में क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और गाजियावाला में क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के संतला देवी मार्ग, खैरी गांव और आसपास के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और गाजियावाला में क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सड़कों और पुलों के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी को सुचारू रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि यातायात और जनजीवन सामान्य हो सके। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ...