Tuesday, November 10News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को टनकपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, टनकपुर में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सहकारिता की भावना को ग्राम्य जीवन से लेकर शहरी समाज तक पहुँचाने की ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कर्मियों के लिए आधुनिक आवास निर्माण पर ₹50 करोड़ से अधिक की स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कर्मियों के लिए आधुनिक आवास निर्माण पर ₹50 करोड़ से अधिक की स्वीकृति दी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कर्मियों के लिए आधुनिक आवास निर्माण पर ₹50 करोड़ से अधिक की स्वीकृति दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मिसिंग लिंक फंडिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद चमोली के गोपीनाथ मंदिर मार्ग का स्थानीय शैली के माध्यम से निर्माण किये जाने हेतु ₹ 9.79 करोड़, पंचम राज्य वित्त आयोग में पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन मद से नगर पंचायत, गूलरभोज क्षेत्रान्तर्गत मछली बाजार में दुकानों के निर्माण हेतु ₹ 54.37 लाख, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अन्तर्गत नगर निगम, कोटद्वार स्थित लीगेसी वेस्ट के निस्तारण हेतु भारत सरकार द्वारा स्वीकृत लागत ₹ 92.40 लाख के सापेक्ष केन्द्रांश के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि ₹ 33.26 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजनान्तर्गत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में जवाग्वाड क...
व्यापार सुधार कार्ययोजना में उत्तराखंड को सर्वोच्च सम्मान, धामी बोले — गर्व का क्षण

व्यापार सुधार कार्ययोजना में उत्तराखंड को सर्वोच्च सम्मान, धामी बोले — गर्व का क्षण

Uncategorized
  व्यापार सुधार कार्ययोजना में उत्तराखंड को सर्वोच्च सम्मान, धामी बोले — गर्व का क्षण       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को सचिवालय में सचिव उद्योग श्री विनय शंकर पाण्डेय ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्य योजना 2024 के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में प्रदेश को प्राप्त टॉप अचीवर्स पुरस्कार भेंट किया। राज्य को मिला यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा उद्योग सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह अचीवर्स पुरस्कार उत्तराखंड को देश में व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता एवं श्रम विनियमन सक्षमकर्ता जैसे पाँच सुधार क्षेत्रों में सर्वाेच्य उपलब्धि प्राप्त करने के लिए...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर मिली प्रेरणा को माना प्रदेश के सतत विकास का संकल्प सुदृढ़ करने वाला क्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर मिली प्रेरणा को माना प्रदेश के सतत विकास का संकल्प सुदृढ़ करने वाला क्षण

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर मिली प्रेरणा को माना प्रदेश के सतत विकास का संकल्प सुदृढ़ करने वाला क्षण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को दिए गए मार्गदर्शन के लिए मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त किया। कैबिनेट ने अपने आभार में कहा कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तराखंड राज्य को सतत विकास, लोक कल्याण और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ाने की दिशा में संकल्प और भी सुदृढ़ हुआ है।   मंत्रिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में मिले इन प्रेरक संदेशो...
जहाँ कांग्रेस आलाकमान इसे “नई ऊर्जा और नई शुरुआत” बता रहा है, वहीं जमीनी स्तर पर कुमाऊं, मैदानी जिलों और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अनदेखी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा असंतोष पनप गया

जहाँ कांग्रेस आलाकमान इसे “नई ऊर्जा और नई शुरुआत” बता रहा है, वहीं जमीनी स्तर पर कुमाऊं, मैदानी जिलों और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अनदेखी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा असंतोष पनप गया

उत्तराखंड
  जहाँ कांग्रेस आलाकमान इसे “नई ऊर्जा और नई शुरुआत” बता रहा है, वहीं जमीनी स्तर पर कुमाऊं, मैदानी जिलों और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अनदेखी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा असंतोष पनप गया उत्तराखंड कांग्रेस की नई संगठनात्मक टीम के ऐलान के बाद पार्टी के भीतर उबाल की स्थिति है। जहाँ कांग्रेस आलाकमान इसे “नई ऊर्जा और नई शुरुआत” बता रहा है, वहीं जमीनी स्तर पर कुमाऊं, मैदानी जिलों और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अनदेखी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा असंतोष पनप गया है। पार्टी के पुराने नेता और रावत समर्थक खुले शब्दों में भले कुछ न कह रहे हों, पर भीतरखाते में रोष और बेचैनी का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी में कुमाऊं क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जैस...
मुख्यमंत्री ने दी राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किये जाने की स्वीकृति, नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) भी इसमें शामिल

मुख्यमंत्री ने दी राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किये जाने की स्वीकृति, नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) भी इसमें शामिल

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने दी राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किये जाने की स्वीकृति, नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) भी इसमें शामिल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोपित अधिकारी श्री एच०के० सिंह भा०व० से० से०नि० को राजाजी राष्ट्रीय पार्क में वन आरक्षी (सामयिक मजदूरों से भर्ती) परीक्षा-2013 में हुई अनियमितताओं की पुनः जांच के दृष्टिगत् श्री रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड को जांच अधिकारी एवं श्री वैभव कुमार उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नामित किये जाने तथा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन संशोधन निवारण अधिनियम, 2002 के अन्तर्गत धन शोधन सम्बन्धित मामले में आरोपित लोक सेवकों के सम्बन्ध में कार्यवाही के क्रम में श्री अखिलेश तिवारी (अ०प्रा०-आई.एफ.एस.) तत्कालीन उप-वन संरक्षक/प्रभागीय वना...
मुख्यमंत्री धामी ने सचिन कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है

मुख्यमंत्री धामी ने सचिन कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने सचिन कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आज मई 2025 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले 16 वर्षीय बालक सचिन कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सचिन कुमार को उनके इस अद्भुत और साहसिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इतनी कम उम्र में एवरेस्ट जैसी विश्व की सबसे ऊँची चोटी को फतह करना साहस, दृढ़ निश्चय और परिश्रम का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सचिन कुमार ने न केवल अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा स्थापित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि वीरता और पराक्रम ...
श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के शिक्षा व सेवा कार्यों की सराहना की

श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के शिक्षा व सेवा कार्यों की सराहना की

उत्तराखंड, देहरादून
  श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के शिक्षा व सेवा कार्यों की सराहना की उत्तराखण्ड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का *ऑफ कैंपस* जल्द ही कोटद्वार में शुरू हो रहा है मंगलवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण का स्वागत किया गया तथा श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण के कार्यकाल में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोटद्वार में पैरामेडिकल ...
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए     राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर को हमें प्रशासन को जनता के और करीब ले जाने के रूप में इस्तेमाल करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजन...
“धामी एक्शन में – दिल्ली ब्लास्ट के बाद डीजीपी को आदेश, राज्य की सीमाएं सील और सुरक्षा तगड़ी”

“धामी एक्शन में – दिल्ली ब्लास्ट के बाद डीजीपी को आदेश, राज्य की सीमाएं सील और सुरक्षा तगड़ी”

Uncategorized
  “धामी एक्शन में – दिल्ली ब्लास्ट के बाद डीजीपी को आदेश, राज्य की सीमाएं सील और सुरक्षा तगड़ी”   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया है और इसमें हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनज़र राज्य के पुलिस महानिदेशक को पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।...