Tuesday, November 10News and Media

Author: admin

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी, साइट मैपिंग, राजस्व रिकॉर्ड के मिलान एवं सुरक्षा व्यवस्था जैसी प्रक्रियाएँ अनिवार्य रूप से अपनाई जाएँ, ताकि आगे किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो

उत्तराखंड
  जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी, साइट मैपिंग, राजस्व रिकॉर्ड के मिलान एवं सुरक्षा व्यवस्था जैसी प्रक्रियाएँ अनिवार्य रूप से अपनाई जाएँ, ताकि आगे किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो   जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज ऋषिपर्णा सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी परिसम्पत्तियों को अतिक्रमण-मुक्त करने की प्रगति की 05वीं अन्तर्विभागीय समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस भी विभाग के अधीन सरकारी भूमि, भवन, मार्ग, नहर, कार्यालय परिसर अथवा अन्य परिसम्पत्तियों पर अवैध अतिक्रमण की जानकारी है, उसे समयबद्ध रूप से हटाया जाए। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री एवं शासन स्तर पर अतिक्रमण हटाने के कार्यों की सत्त समीक्षा की जा रही है, इसलिए प्रत्येक विभाग की प्रगति समयसीम...

धामी कैबिनेट का निर्णय : देहरादून शहर में प्रस्तावित मेट्रो नियो परियोजना के प्रस्ताव पर आवासन एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिए गए सुझाव को मंत्रिमण्डल को अवगत कराने और मार्गदर्शन प्राप्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया है

Uncategorized
  धामी कैबिनेट का निर्णय : देहरादून शहर में प्रस्तावित मेट्रो नियो परियोजना के प्रस्ताव पर आवासन एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिए गए सुझाव को मंत्रिमण्डल को अवगत कराने और मार्गदर्शन प्राप्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया है     देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई. बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा समेत तमाम मंत्री मौजूद रहे. सतपाल महाराज और धन सिंह रावत वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए. बैठक के दौरान कैबिनेट ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. साथ ही कैबिनेट ने राज्य निर्माण और राज्य के विकास में पूर्व कैबिनेट मंत्री...

केदारनाथ सबसे आगे: धामी सरकार की व्यवस्थाओं के बीच 17 लाख 68 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

उत्तराखंड
  केदारनाथ सबसे आगे: धामी सरकार की व्यवस्थाओं के बीच 17 लाख 68 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे   श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारों धामों के कपाट शीतकाल के छह माह के लिए बंद हो गए हैं। प्राकृतिक आपदाओं के चलते कई दिनों तक यात्रा बाधित होने के बावजूद इस वर्ष भी यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या 04 लाख 35 हजार 901 अधिक रही है। इस वर्ष 30 अप्रैल 2025 को श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद दो मई को श्री केदारनाथ धाम और चार मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पूर्व में बंद हो चुके हैं। आज श्री बदरीनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद ...

सीएम धामी का मास्टरस्ट्रोक: उपनल कर्मियों को मिला वर्षों पुरानी मांग का तोहफा

उत्तराखंड
सीएम धामी का मास्टरस्ट्रोक: उपनल कर्मियों को मिला वर्षों पुरानी मांग का तोहफा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले लेकर सुर्खियों में हैं। उनके निर्देश पर उत्तराखण्ड सरकार ने UPNL के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों कार्मिकों के हित में एक ऐतिहासिक और अत्यंत राहतकारी निर्णय लिया है। इस निर्णय को उपनल कार्मिकों के लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष का समाधान माना जा रहा है। यह कदम उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल में रिट याचिका संख्या 116/2018 (PIL) में पारित आदेश के अनुपालन में तथा उपनल प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री की हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद उठाया गया है। बताया जा रहा है कि *मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं इस मुद्दे पर गहरी संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए थे* *12 वर्ष या अधिक सेवा वाले कार्मिकों क...

बच्चों की स्क्रीनिंग के दौरान प्राप्त डेटा के आधार पर आगे उपचार व समाधान की दिशा में महंत इंद्रेश अस्पताल की टीम द्वारा कार्य किया जाएगा।

Uncategorized
  बच्चों की स्क्रीनिंग के दौरान प्राप्त डेटा के आधार पर आगे उपचार व समाधान की दिशा में महंत इंद्रेश अस्पताल की टीम द्वारा कार्य किया जाएगा।     विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के वार्ड संख्या 39, पूर्वी झंडीचौड़ में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, पटेल नगर देहरादून के सौजन्य से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर विशेष रूप से मानसिक रूप से अक्षम एवं विकासात्मक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा उन्हें उचित परामर्श प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया था। विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि गत कुछ समय से कोटद्वार क्षेत्र में मानसिक व विकासात्मक रूप से विशेष बच्चों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इस गंभीर विषय पर उन्होंने श्री महंत देवेंद्र दास जी...

मुख्यमंत्री ने लॉन में बैठकर ही किसानों की मांगों को सुनते हुए, गन्ना मूल्य सहित अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने लॉन में बैठकर ही किसानों की मांगों को सुनते हुए, गन्ना मूल्य सहित अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को हरिद्वार जनपद से आए गन्ना किसानों ने मुलाकात की। किसानों ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना का समर्थन मूल्य घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गन्ना भी दिया, मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ ही धूप के बीच लॉन में ही बैठकर ही गन्ना का स्वाद लिया, साथ ही किसानों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। विधायक आदेश चौहान और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में मिले गन्ना किसानों ने रायसी – बालावाली पुल तक तटबंद का निर्माण, इकबालपुर झबरेड़ा भगवानपुर क्षेत्र में शुगर मिल स्थापित किए जाने, इकबालपु...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान के बाद बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दे पर त्वरित कार्यवाही करते हुए झंडीचौड़ में बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान के बाद बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दे पर त्वरित कार्यवाही करते हुए झंडीचौड़ में बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया         श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मानसिक अक्षम बच्चों के लिए झण्डीचौड़ कोटद्वार में लगाया विशेष शिविर ऽ विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने किया विस्तृत परीक्षण ऽ विशेष बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य जाॅच के लिए बड़ा कदम झंडीचौड़ व आसपास के क्षेत्र में बढ़ती मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की स्थिति को समझने हेतु श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में झंडीचौड़ कोटद्वार में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के स्थानीय प्...

राज्य सरकार ने वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचारों के अधिकतम प्रयोग पर बल दिया है : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
  राज्य सरकार ने वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचारों के अधिकतम प्रयोग पर बल दिया है : मुख्यमंत्री   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 के बीच संचालित इस योजना के तहत कुल 1888 उपभोक्ताओं ने पुरस्कार जीते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि योजना में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों ने राज्य के राजस्व संग्रहण को एक नई चेतना, एक नया दृष्टिकोण और एक नई ऊर्जा प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में शुरु “बिल लाओ-इनाम पाओ” योजना राज्य सरकार का एक एक नवाचार था, जिसके द्वारा सरकार ने जनभागीदारी को राजस्व संग्रहण से जोड़ने का प्रयास किया। आज तीन वर्षों में ...

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब जाने के लिए गोविंदघाट – हेमकुंड साहिब रोपवे बनाया जा रहा है, जिससे सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब जाने के लिए गोविंदघाट – हेमकुंड साहिब रोपवे बनाया जा रहा है, जिससे सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्री गुरु तेगबादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने श्रीगुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के साथ ही शबद कीर्तन भी सुना। तत्पश्चात उन्होंने श्री गुरुद्वारा साहिब रेसकोर्स के पदाधिकारियों से भेंट की, इस मौके पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने संगतों के बीच लंगर सेवा भी दी। मुख्यमंत्री ने गुरू तेग बहादुर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म, मानवीय मूल्यों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में श्री गुर...

धामी सरकार की सख्ती के बीच दून पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही 02 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार/हिरासत में लिया

उत्तराखंड
  धामी सरकार की सख्ती के बीच दून पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही 02 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार/हिरासत में लिया     माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे *"ऑपरेशन कालनेमि"* अभियान के तहत अवैध व फर्जी रूप से नाम पता बदलकर जनपद में रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनाँक 24-11-2025 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 02 बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए देहराखास पटेलगनर क्षेत्र से 01 महिला भूमि शर्मा को हिरासत में लिया गया, जि...