Tuesday, November 10News and Media

Author: admin

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शक्ति कॉलोनी 1.50 करोड़, साकेत कालोनी 09 करोड़, रविंद्र पूरी कॉलोनी 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्य शीघ्र की प्रारम्भ किए जाएंगे

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शक्ति कॉलोनी 1.50 करोड़, साकेत कालोनी 09 करोड़, रविंद्र पूरी कॉलोनी 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्य शीघ्र की प्रारम्भ किए जाएंगे   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ गढ़ी कैंट स्थित कैनाल रोड–टपकेश्वर मार्ग एवं डाकरा बाजार क्षेत्र में सड़क मार्ग के सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क पर किए गए सभी चिन्हित अतिक्रमणों को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया जाए और इसके उपरांत ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग और सिंच...

रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ढाई मिनट का अंश उत्तराखंड पर केंद्रित रहा

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ढाई मिनट का अंश उत्तराखंड पर केंद्रित रहा     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष स्नेह को प्रकट करते हुए राज्य में विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों, वेडिंग डेस्टिनेशन की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए, देशवासियों से सर्दियों के सीजन में हिमालय की वादियों का अनुभव लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी, उत्तराखंड टूरिज्म के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेस्डर हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात” कार्यक्रम में करीब ढाई मिनट उत्तराखंड को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि इन दिनों उत्तराखंड का विंटर टूरिज्म लोगों को खूब लुभा रहा है। सर्दियों के मौ...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की खेल संस्कृति हुई मजबूत—सीएम का संबोधन

Uncategorized
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की खेल संस्कृति हुई मजबूत—सीएम का संबोधन         *टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ व ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का भव्य समापन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे समापन समारोह में*             मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को टिहरी झील में आयोजित “इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप-2025’’ एवं “चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’’ के भव्य समापन समारोह में पहुँचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर उन्होंने भारत और विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों से संवाद किया तथा उनके उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है तथा टिहरी झी...

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह राष्ट्रीय अधिवेशन कोई साधारण आयोजन नहीं है, बल्कि राष्ट्रनिर्माण के पवित्र यज्ञ के प्रति समर्पित ऊर्जावान युवाओं का महासंगम है

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह राष्ट्रीय अधिवेशन कोई साधारण आयोजन नहीं है, बल्कि राष्ट्रनिर्माण के पवित्र यज्ञ के प्रति समर्पित ऊर्जावान युवाओं का महासंगम है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रो. यशवंत राव केलकर युवा पुरुस्कार से गोरखपुर के श्री श्रीकृष्ण पांडेय को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि श्री पांडेय ने ‘बाल भिक्षावृत्ति निर्मूलन’, ‘निस्सहाय मनोरोगियों की सेवा’ तथा ‘कारागार बंदियों के पुनर्वास’ की दिशा में कार्य करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।   मुख्यमंत्री ने देशभर से आये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वे भी ...

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पेराई सत्र 2025–26 के लिए उत्तराखण्ड राज्य की चीनी मिलों द्वारा क्रय किए जाने वाले गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। इसी उद्देश्य के तहत वर्ष 2024–25 की तुलना में इस वर्ष गन्ना मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। गत पेराई सत्र 2024–25 में अगेती प्रजाति का राज्य परामर्शित मूल्य ₹375 प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹365 प...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अखाड़ों के महंतों और संतों ने परामर्श के बाद अर्ध कुंभ 2027 को पूर्ण कुंभ रूप में मनाने तथा अमृत स्नान व शाही स्नान के लिए सामूहिक सहमति दी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अखाड़ों के महंतों और संतों ने परामर्श के बाद अर्ध कुंभ 2027 को पूर्ण कुंभ रूप में मनाने तथा अमृत स्नान व शाही स्नान के लिए सामूहिक सहमति दी   कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री, मेला अधिष्ठान व अखाड़ों के महंतो, संतों के साथ गंगा तट पर सम्पन्न बैठक में अपने स्वागत सम्मान से अखाड़ों के महंत ,संत खासे"अभिभूत" है । मेला अधिष्ठान द्वारा व्यक्तिगत रूप से सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों को बैठक का आमंत्रण देना तथा अखाड़ा परिषद को ज्यादा अधिमान न देने का प्रयोग भी सफल रहा ओर सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हो गए। गंगा तट स्थित राज्य अतिथि गृह के विशाल प्रांगण में महकते फूलों की सुगंध, स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संतों का सम्मान, अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लेने के उपक्रम से संत गण बहुत ही प्रसन्न मुद्रा ...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नरेन्द्र नगर वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी

उत्तराखंड
  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नरेन्द्र नगर वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से सोवन सिंह नेगी, सामुदायिक भवन, नरेन्द्र नगर में शनिवार, 29 नवम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1880 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शनिवार को सोवन सिंह नेगी, सामुदायिक भवन, नरेन्द्र नगर में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री, वन एवम् तकनीकी विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ...

धामी सरकार ने 10 हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है

Uncategorized
  धामी सरकार ने 10 हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कुरूक्षेत्र, हरियाणा में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो दिव्य उपदेश प्रदान किया, वही श्रीमद्भगवद्गीता के रूप में मानवता का शाश्वत ज्ञान बनकर पूरे विश्व को दिशा दिखा रहा है। इस भूमि से धर्म, कर्तव्य, सत्य, निष्काम कर्म और आत्मोन्नति का संदेश सम्पूर्ण मानव समाज में प्रवाहित हुआ। इस भव्य महोत्सव के माध्यम से गीता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए उन्होंने हरियाणा सरकार एवं स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद् भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं,...

ऋण बीमा धोखाधड़ी मामला पंहुचा डीएम तक; अंजाम सर्वव्यापी, सम्पति कुर्क नीलामी; शाखा पर लगेगा ताला

Uncategorized
  ऋण बीमा धोखाधड़ी मामला पंहुचा डीएम तक; अंजाम सर्वव्यापी, सम्पति कुर्क नीलामी; शाखा पर लगेगा ताला   विगत दिवस फरियादी सुप्रिया नौटियाल पत्नी स्व० प्रदीप रतूड़ी द्वारा एक जिलाधिकारी सविन बसंल के समक्ष 15 नवम्बर 2025 गुहार लगाई कि उनके पति प्रदीप रतूड़ी द्वारा वाहन कय किये जाने हेतु प्रबन्धक, एचडीएफसी आरगो जीआईसी लि० से मु० 8,11,709/- का ऋण लिया गया था। सम्बंधित बैंक के द्वारा बताया गया कि लोन के पश्चात् बीमा एक अनिवार्य प्रक्रिया है, जो आईआरडीए के दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी ऋण को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक है तथा एचडीएफसी अरगो जीआईसी लि० से पॉलिसी संख्या सीआई 24-14680 और सर्व सुरक्षा प्लस क्लेम नं० आरआर-सीआई 24-14680891 के माध्यम से बीमा कराया गया। बीमा सम्बंधी दस्तावेज कभी भी डाक या कुरियर के माध्यम से भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं कराये गये। उनके पति की मृत्यु के...

उत्तराखंड में डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम और AI चेतावनी प्रणाली से आपदा प्रबंधन मजबूत

Uncategorized
  उत्तराखंड में डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम और AI चेतावनी प्रणाली से आपदा प्रबंधन मजबूत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में देहरादून स्थित ग्राफिक एरा सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन एवं 20वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन–2025 में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एनडीएमए के सदस्य डॉ. दिनेश कुमार असवाल की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाशाली महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यभर के विभिन्न शोध एवं शैक्षणिक संस्थानों से चयनित वैज्ञानिकों क...