Monday, November 9News and Media

Author: admin

होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई दुकानों और स्ट्रीट फूड पर कड़ी निगरानी नियमित और औचक निरीक्षण के निर्देश

उत्तराखंड
  होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई दुकानों और स्ट्रीट फूड पर कड़ी निगरानी नियमित और औचक निरीक्षण के निर्देश     आगामी क्रिसमस और नववर्ष के दौरान आमजन को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा स्वास्थ्य एवं खाद्य संरक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा राज्यव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारी मौसम में खाद्य पदार्थों की खपत में वृद्धि को देखते हुए विभाग ने मिलावटखोरी, घटिया गुणवत्ता और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण एवं विक्रय पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा। होटल, रेस्...

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून जलोत्सरण योजना के अंतर्गत साकेत नगर कॉलोनी के छूटे क्षेत्रों में सीवरेज योजना को हरी झंडी दी।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून जलोत्सरण योजना के अंतर्गत साकेत नगर कॉलोनी के छूटे क्षेत्रों में सीवरेज योजना को हरी झंडी दी।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सीवरेज प्रबंधन से संबंधित ₹ 43.68 करोड लागत की चार योजनाओं का अनुमोदन प्रदान करने के साथ ही रूद्रपुर में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए ₹ 2.50 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेयजल विभाग के अन्तर्गत सीवरेज के कार्यों हेतु अनुमोदित योजनाओं में हरिद्वार के भगत सिंह कालोनी, हरिपुरकलां में सीवेज सिस्टम योजना (लागत ₹ 11.22 करोड), नैनीताल जिले के अंतर्गत दुर्गा सिटी चौराहा नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड तक सीवरेज योजना (लागत ₹ 9.49 करोड), देहरादून शहर के पथरीयापीर, नीलकंठ विहार, इन्दिरा कालोनी एवं चुक्खुवाला क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने 1971 के युद्ध के सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सैनिक कल्याण निदेशालय और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय (डीडीहाट, हरबर्टपुर, पिथौरागढ़ एवं हरिद्वार) इन सभी पाँच कार्यालयों में सरकारी वाहन दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी वीर बलिदानियों को समस्त प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पि...

ऋषिकेश में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से मीट की दुकान संचालित होने तथा बिना लाइसेंस के पशुओ का बध करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त व एसडीएम ऋषिकेश को फूड सेफ्टी ऑफिसर के साथ टीम बनाकर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से संचालित दुकानों पर कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Uncategorized
  ऋषिकेश में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से मीट की दुकान संचालित होने तथा बिना लाइसेंस के पशुओ का बध करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त व एसडीएम ऋषिकेश को फूड सेफ्टी ऑफिसर के साथ टीम बनाकर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से संचालित दुकानों पर कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिए   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार ऋषिकेश तहसील परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन सुनवाई में 326 फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी समस्याएं सुनी और अधिकांश शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया। शेष मामलों पर अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं को गंभीरता से ले और प्राथमिकता पर उनका समाधान सुनिश्चित करें। जन सुनवाई के दौरान लोगों ने पेयजल, सडक, भूमि व...

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक केंद्र सरकार उत्तराखंड को ₹847.49 करोड़ की सहायता प्रदान कर चुकी है :मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक केंद्र सरकार उत्तराखंड को ₹847.49 करोड़ की सहायता प्रदान कर चुकी है :मुख्यमंत्री धामी     केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है। यह राशि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रदान की गई है। इस सहायता से राज्य में विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि " *यह वित्तीय सहायता उत्तराखंड के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, जनोपयोगी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह सहयोग राज्य के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दि...

निवेदिता कुकरेती, IPS ने सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित SDRF कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF उत्तराखंड के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया

उत्तराखंड
निवेदिता कुकरेती, IPS ने सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित SDRF कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF उत्तराखंड के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया   आज दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को श्रीमती निवेदिता कुकरेती, IPS ने सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित SDRF कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF उत्तराखंड के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के उपरांत सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF श्रीमती निवेदिता कुकरेती से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर सेनानायक द्वारा उन्हें SDRF की संगठनात्मक संरचना, कार्यप्रणाली, वर्तमान तैनाती, उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, SDRF के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी श...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों की मदद करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों की मदद करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सहस्त्रधारा क्षेत्र में सितम्बर माह में आई दैवीय आपदा से प्रभावित 12 परिवारों को उनके आवास एवं दुकानों के पुनर्निर्माण के लिए निर्माण सामग्री जैसे ईंट, सरिया, टिन चादर आदि के वाहन भेजकर उन्हें प्रदान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे शीघ्र अपने जीवन को पुनः पटरी पर ला सकें। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों की मदद करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। काबीना मंत्री ने प्रभावित परिवारों के लिए अपने सीएसआर मद से सहयोग किये जाने पर निरंका...

पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा

Uncategorized
पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के साथ ही आगामी कुंभ मेले को दिव्य, भव्य ढंग से आयोजित करने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं साधु-संतो से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में कुंभ मेला का आयो...

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीएम सविन बंसल की पहल, 17 दिसंबर को चकराता के ग्राम क्वासी इंटर कॉलेज में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

उत्तराखंड
  जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीएम सविन बंसल की पहल, 17 दिसंबर को चकराता के ग्राम क्वासी इंटर कॉलेज में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर   जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार, 17 दिसंबर, 2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक विकासखंड चकराता स्थित ग्राम क्वासी इंटर कॉलेज प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा और विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित ...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पीआरएसआई की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने में एक सशक्त सेतु का कार्य कर रही है

Uncategorized
  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पीआरएसआई की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने में एक सशक्त सेतु का कार्य कर रही है   देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तीकरण तभी संभव है जब वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हों। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को रोजगार, उद्यमिता और निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक समावेशी विकास की कल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंचार और पब्लिक रिलेशन आज देश और प्रदेश के विकास का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए सरकार और जनता के बीच मजबूत संवाद स्थापित किया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी रविवार को सहस्रधारा रोड स्थित होटल द एमराल्ड ग्रैंड में आयोजित पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पी...