Monday, November 9News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी के बड़े सुधारों के चलते उत्तराखंड का खनन क्षेत्र राज्य की आय का प्रमुख स्रोत बना

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के बड़े सुधारों के चलते उत्तराखंड का खनन क्षेत्र राज्य की आय का प्रमुख स्रोत बना       खनन सुधारों में उत्तराखण्ड का उत्कृष्ट प्रदर्शन   देश में हासिल किया दूसरा स्थान   केंद्र सरकार ने जारी की ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि   राज्य में खनन सुधार पर केद्र की मोहर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया है।   धामी सरकार ने खनन क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं। इनमें ई-नीलामी प्रणाली, सेटेलाइट आधारित निगरानी, सख्त अनुपालन व्यवस्था, अवैध खनन पर रोक को आधुनिक माइनिंग सर्विल...

जब नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी थीं, उस समय नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे थे

उत्तराखंड
जब नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी थीं, उस समय नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे थे सोमवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नेहा जोशी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।   दोनों नेताओं का संगठनात्मक कार्यों का दीर्घ अनुभव रहा है। इससे पूर्व दोनों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी साथ कार्य किया है। जब नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी थीं, उस समय नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे थे।   भेंट के दौरान उत्तराखंड में पार्...

जो लाभार्थी शिविरों तक नहीं आ सकते, अधिकारी स्वयं उनके घर जाकर समाधान करें : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
  जो लाभार्थी शिविरों तक नहीं आ सकते, अधिकारी स्वयं उनके घर जाकर समाधान करें : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन, संवेदनशीलता और सेवा भाव का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल जनता की समस्याओं को सुनने का मंच बना है, बल्कि समाधान की ठोस गारंटी भी दे रहा है। राज्य के 13 जनपदों में आयोजित 144 कैंपों के माध्यम से अब तक 83,852 नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया है। इन शिविरों में 13,900 से अधिक शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10,478 का त्वरित निस्तारण कर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब फाइलें नहीं, फैसले चलते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत 14,920 प्रमाण पत्र मौके पर वितरित किए गए, वहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से 52,617 से अधिक लोगों को लाभ पहुँचाया ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—देहरादून में छात्र की नृशंस हत्या के बाद बाहरी राज्यों के छात्रों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा—देहरादून में छात्र की नृशंस हत्या के बाद बाहरी राज्यों के छात्रों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं   देहरादून में अध्ययनरत नॉर्थ ईस्ट के छात्र एंजेल चकमा की नृशंस हत्या की घटना अत्यंत पीड़ादायक घटना है। यह केवल एक छात्र की मृत्यु नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों और उम्मीदों का असमय अंत है। मैं, दिवंगत एंजेल चकमा के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आज मेरी दिवंगत एंजेल चकमा के पिताजी से भी बातचीत हुई। इस असीम दुःख की घड़ी में मैंने उनसे उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं। इस दुःखद क्षण में अधिक कहना संभव नहीं था, लेकिन मैंने उन्हें यह स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि उनके पुत्र के सभी हत्यारों को शीघ्र गि...

केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा पीएमजीएसवाई-4 योजना के से संबंधित स्वीकृति पत्र

Uncategorized
केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा पीएमजीएसवाई-4 योजना के से संबंधित स्वीकृति पत्र                               गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को 65 करोड़ 12 लाख रूपये की बीमा राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में 100 करोड़ की लागत से ‘क्लीन प्लांट सेंटर’ स्थापित किए जाने और घेरबाड़ योजना के लिए प्रदेश को 90 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की घोषण...

जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्चुअल माध्यम से स्मार्ट सिटी, एडॉर्न संस्था एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की

Uncategorized
  जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्चुअल माध्यम से स्मार्ट सिटी, एडॉर्न संस्था एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की   मा० मुख्यमत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड व तिब्बती मार्केट स्थित ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग के लिए शीघ्र ही आधुनिक मिनी बसों को ईवी शटल सेवा बेडे में शामिल करने जा रहा है, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जा रही है। इस दिशा में प्रशासन ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। ईवी शटल सेवा के अंतर्गत 13 सीटर नई आधुनिक इलेक्ट्रिक मिनी बसें खरीदी जाएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने एडॉर्न एजेंसी के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्चुअल माध्यम से स्मार्ट सिटी, एडॉर्न संस्था एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवी शटल बसों की खरीद प्रक्रिया शीघ्र पूरी ...

किसानों के हित में निर्णायक कदम, गणेश जोशी के नेतृत्व में किसान दिवस 2025

Uncategorized
किसानों के हित में निर्णायक कदम, गणेश जोशी के नेतृत्व में किसान दिवस 2025     चमोली, 28 दिसम्बर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद चमोली के गौचर पहुंचकर 29 दिसम्बर को आयोजित होने वाले किसान दिवस 2025 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।   निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि “जय जवान, जय किसान” थीम पर आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से पूर्ण की जाएं।   कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान दिवस सम्मेलन में किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रदेश के 95 विकासखंडों में लाइव प्रसारण भी क...

सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े हरि बल्लभ अवस्थी के निधन पर गणेश जोशी ने जताया शोक

उत्तराखंड
सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े हरि बल्लभ अवस्थी के निधन पर गणेश जोशी ने जताया शोक देहरादून, 28 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरि बल्लभ अवस्थी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।   गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचकर हरि बल्लभ अवस्थी का हालचाल जानने गए थे। इसी दौरान देर शाम अस्पताल में उनका निधन हो गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने शोक व्यक्त किया।   उल्लेखनीय है कि दिवंगत हरि बल्लभ अवस्थी कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के संस्थापक सदस्य थे, उनके दोनों पुत्र भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना में सेवारत थे, जो कुछ वर्ष पूर्व देश सेवा करते हुए शहीद हो ग...

पहाड़ के बच्चों के सपनों को पंख देने का माध्यम बन रही घोड़ा लाइब्रेरी — मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
पहाड़ के बच्चों के सपनों को पंख देने का माध्यम बन रही घोड़ा लाइब्रेरी — मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग कर क्षेत्र के विकास हेतु 114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने और शिक्षा को दूरस्थ छोर तक पहुँचाने का अद्वितीय उपक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में भी सराहा गया है।   मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी की युवा टीम एवं इसके प्रेरक शुभम बधानी को बधाई देते हुए कहा कि य...

मुख्यमंत्री धामी ने मन की बात को राष्ट्र चेतना को मजबूत करने वाला कार्यक्रम बताया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने मन की बात को राष्ट्र चेतना को मजबूत करने वाला कार्यक्रम बताया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोटाबाग में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 129 वें एपिसोड को आम जन एवं विद्यार्थियों के साथ सुना।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का "मन की बात" देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि "मन की बात" के माध्यम से देश के कोने-कोने से जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है और अनेक उत्कृष्ट कार्यों से देश प्रेरणा लेता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं...