Monday, November 9News and Media

Author: admin

डीएम को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए जर्नलिस्ट यूनियन ने किया सम्मानित

Uncategorized
डीएम को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए जर्नलिस्ट यूनियन ने किया सम्मानित जनहित में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को आज जर्नलिस्ट यूनियनऑफ उत्तराखंड द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से जिलाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया । उनको सम्मानित करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी सविन बंसल एक कुशल, कर्तव्यनिष्ठ एवं दूरदर्शी प्रशासक हैं। जनता के प्रति उनका समर्पण एवं संवेदनशीलता सराहनीय है। उनके द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों से आम जनता में संतोष और विश्वास है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन का उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादाओं एवं परंपराओं को बनाए रखना तथा पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों को संरक्षण प्रदान करना है। जिलाधिकारी के सम्मान समारोह में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष...

जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में जून 2026 की समयसीमा से आगे कार्य नहीं जाना चाहिए और इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें

उत्तराखंड
  जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में जून 2026 की समयसीमा से आगे कार्य नहीं जाना चाहिए और इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें     हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना से जुड़े अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से आज ही पर्ट चार्ट (प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्नीक), रिवाइज्ड मटीरियल प्लान एवं लेबर प्लान प्रस्तुत करने के न...

मुख्यमंत्री धामी ने ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए कृषकों से मुलाकात कर माल्टा और नींबू की खटाई का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में ठोस पहल करते हुए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसके माध्यम से माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन से पहाड़ी क्षेत्रों के कृषकों की आय में वृद्धि होगी और स्था...

मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गुच्छुपानी चौक स्थित हिल माउंट स्कूल के प्रांगण में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनारवाला मालसी मोटर मार्ग ₹ 319.30 लाख की लागत के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी तथा स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और सड़क, पेयजल, सीवर एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ...

अंकिता भंडारी केस में दुष्यंत गौतम को HC ने दी बड़ी राहत, कांग्रेस-AAP को झटका

उत्तराखंड
  अंकिता भंडारी केस में दुष्यंत गौतम को HC ने दी बड़ी राहत, कांग्रेस-AAP को झटका   अंकिता भंडारी केस में नाम उछाले जान के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रथम दृष्टया आरोपों को मानहानिकारक मानते हुए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य सोशल मीडिया हैंड्ल्स को गौतम से जुड़े कॉटेंट को हटाने का आदेश दिया है। अंकिता भंडारी केस में नाम उछाले जाने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम को बड़ी राहत देते हुए अदालत ने उनके खिलाफ अपमानजनक पोस्ट और कॉटेंट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत अन्य को अंकिता भंडारी हत्याकांड से दुष्यंत का नाम जोड़ने वाले सभी सोशल मीडिया पोस्ट को 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया। जस्टिस मिनी पुष्करणा ने ग...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी में देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, ऐसे में सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो

उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी में देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, ऐसे में सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी नगर पालिका सभागार में पेयजल निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, एमडीडीए एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ मसूरी में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को 15 दिन के भीतर मसूरी की पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही आपसी समन...

डीएम सविन बंसल की पहल पर त्यूनी की सार्वजनिक लाइब्रेरी की मरम्मत और फर्नीचर व्यवस्था के लिए 7.20 लाख की पहली किस्त जारी हुई

Uncategorized
  डीएम सविन बंसल की पहल पर त्यूनी की सार्वजनिक लाइब्रेरी की मरम्मत और फर्नीचर व्यवस्था के लिए 7.20 लाख की पहली किस्त जारी हुई   मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के शिक्षा-प्रेरित विज़न एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के सशक्त नेतृत्व में जनपद देहरादून के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और ठोस उपलब्धि दर्ज की गई है। सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि रु0 7.20 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी के त्यूनी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं संकल्प जनजातीय उत्थान फांउडेशन समिति द्वारा जिलाधिकारी से पुस्तकालय बनाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प...

वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
  वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके नियंत्रण के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भालू, गुलदार, बाघ तथा हाथी से संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और वन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, डिजिटल निगरानी और अर्ली वार्निंग सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित ग्रामों में सोलर फेंसिंग, बायो-फेंसिंग...

अंकिता भंडारी प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दोषियों को सजा मिल चुकी है

उत्तराखंड
  अंकिता भंडारी प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दोषियों को सजा मिल चुकी है       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अंकिता भंडारी प्रकरण पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और इस दिशा में सरकार ने पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए महिला अधिकारी श्रीमती रेणुका देवी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसने मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की। सरकार की सशक्त और प्रभावी न्यायालयीय पैरवी के परिणामस्वरूप तीनों दोषियों को आजीवन कारावास ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार भी अपने स्थानीय उत्पादों हस्तशिल्प, जैविक कृषि उत्पाद, औषधीय जड़ी-बूटियाँ एवं स्थानीय खाद्य उत्पाद के लिए उच्च गुणवत्ता मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार भी अपने स्थानीय उत्पादों हस्तशिल्प, जैविक कृषि उत्पाद, औषधीय जड़ी-बूटियाँ एवं स्थानीय खाद्य उत्पाद के लिए उच्च गुणवत्ता मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने बीते आठ दशकों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर गुणवत्ता ही पहचान के मंत्र को साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 में भारतीय मानक संस्था के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज देश की औद्योगिक, वैज्ञानिक और आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बीआई...