Monday, November 9News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से फोन पर बात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से फोन पर बात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान स्व. सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और इस दुखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि इस दुखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला स्थित मल्टीपर्पज हॉल में ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। यह संस्था न केवल गोरखा समाज बल्कि समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कार्यक्रमों में वह मंत्री के रूप में नहीं बल्कि ए...

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को नुकसान हो रहे नुकसान की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में बारिश न होने के कारण फसलों को हो रहे नुकसान की दृष्टिगत शीघ्र सर्वे कर बारिश न होने से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। कृषि मंत्री ने कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड पैक हाउस निर्माण एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप टेस्टिंग लैब की स्थापना के लिए कागजी कार्यवाही जल्द पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए...

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रशासन को दिखानी होगी संवेदनशीलता

Uncategorized, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रशासन को दिखानी होगी संवेदनशीलता   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम में कुल 130 से अधिक शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जनपद के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जनपदों से भी फरियादी अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु जन दर्शन में उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता को अवश्य सूचित किया जाए, ताकि जनमानस का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। जन दर्शन कार्यक्रम में सहारनपुर रोड निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिल संतोष ने अपनी पी...

तुष्टिकरण की राजनीति पर महापौर विकास शर्मा का कड़ा प्रहार, कहा— अतिक्रमणकारी का कोई धर्म नहीं होता

Uncategorized
  तुष्टिकरण की राजनीति पर महापौर विकास शर्मा का कड़ा प्रहार, कहा— अतिक्रमणकारी का कोई धर्म नहीं होता   रूद्रपुर। शहर की स्वच्छता के प्रहरियों (पर्यावरण मित्रों) के वर्षाें पुराने आवासीय सपने को साकार करते हुए महापौर विकास शर्मा ने सोमवार को एक बड़ी और ऐतिहासिक घोषणा की। खेड़ा क्षेत्र में ईदगाह कमेटी से कब्जा मुक्त कराई गई 8 एकड़ सरकारी भूमि में से 1 एकड़ भूमि पर अब ‘वाल्मीकि कॉलोनी’ का निर्माण किया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही रूद्रपुर, प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम बन गया है जो अपने पर्यावरण मित्रों के लिए समर्पित आवासीय परिसर बनाने जा रहा है। इस ऐतिहासिक घोषणा से पर्यावरण मित्रों में खुशी की लहर है। उन्होंने महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे जा जोरदार अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। बता दें पर्यावरण मित्र पिछले कई वर्षों से आवासीय कालोनी बनाये जाने...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम को  और अधिक सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक नागरिक तक शासन की पहुंच सुनिश्चित करेगी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम को  और अधिक सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक नागरिक तक शासन की पहुंच सुनिश्चित करेगी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में जनसेवा को प्रभावी, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने की दिशा में निरंतर ठोस प्रगति दर्ज की जा रही है। कार्यक्रम की 12 जनवरी 2026 की दैनिक प्रगति रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अब तक कुल 312 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं। इन कैम्पों के माध्यम से 2,36,478 नागरिकों का पंजीकरण किया गया है। जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में 25,877 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17,605 शिक...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि सिटी फॉरेस्ट पार्क देहरादून की पहचान है और इसे सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण–अनुकूल बनाए रखना एमडीडीए की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि सिटी फॉरेस्ट पार्क देहरादून की पहचान है और इसे सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण–अनुकूल बनाए रखना एमडीडीए की सामूहिक जिम्मेदारी है।   मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में दिनांक 12 जनवरी 2026 को सिटी फॉरेस्ट पार्क परिसर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्क के संचालन, रख-रखाव और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक का उद्देश्य सिटी फॉरेस्ट पार्क को आम नागरिकों, पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना रहा। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पार्क के भीतर रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अभियंत्रण अनुभाग को दिए , ताकि सुरक्षा के साथ-साथ आगंतुकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पार्क के भीतर रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अभियंत्रण अनुभाग को दिए , ताकि सुरक्षा के साथ-साथ आगंतुकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो   मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में दिनांक 12 जनवरी 2026 को सिटी फॉरेस्ट पार्क परिसर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्क के संचालन, रख-रखाव और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक का उद्देश्य सिटी फॉरेस्ट पार्क को आम नागरिकों, पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना रहा। उपाध्यक्ष ब...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी द्वारा उत्तराखंड की पावन भूमि पर तपस्या कर ज्ञान प्राप्त किए गए सभी स्थलों को चिन्हित कर राज्य में स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर बनाया जाएगा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी द्वारा उत्तराखंड की पावन भूमि पर तपस्या कर ज्ञान प्राप्त किए गए सभी स्थलों को चिन्हित कर राज्य में स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर बनाया जाएगा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले मंगल दलों को क्रमशः 01 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। महिला मंगल दल धापला, नैनीताल को प्रथम, महिला मंगल दल सेमा, चमोली को द्वितीय तथा महिला मंगल दल बनाली, टिहरी गढ़वाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। जबकि युवक मंगल दल मोख मल्ला, चमोली को प्रथम, युवक मंगल दल सुनरपुर रैक्वाल, नैनीताल को...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यूसीसी का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करना है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यूसीसी का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करना है       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है। इस कानून के अस्तित्व में आने के बाद आम लोगों में विवाह पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पुराने एक्ट के मुकाबले विवाह पंजीकरण कराने वालों की प्रतिदिन की औसत संख्या में 24 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का संकल्प लिया था और सत्ता में आने के बाद उन्होंने यह संकल्प पूरा किया। मुख्यमंत्री धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही राज्य में यूसीसी लागू करने का निर्णय लिया। सभी औपचारिकताओं और व...